वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद वैभव ने दमदार वापसी करते हुए तीन टी20 मैचों में 151 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शानदार अर्धशतक भी निकले. बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. वैभव की शानदार बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को भी फायदा पहुंचाया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज अपने नाम की और युवा बल्लेबाज ने जीत में अहम भूमिका निभाई. अब जिम्बाब्वे दौरा समाप्त होने के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी अगली बार टीम इंडिया की जर्सी में कब नजर आएंगे. श्रीलंका दौरे पर नहीं होंगे टीम का हिस्सा जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी फिलहाल टेस्ट टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उन्हें इस दौरे पर खेलने का मौका मिलने की संभावना नहीं है. भारतीय टीम की अगली टी20 सीरीज अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाएगी. यह घरेलू सीरीज होगी, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज आयोजित होगी. अगर वैभव अपनी मौजूदा फॉर्म बरकरार रखते हैं तो उनके इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बनने की उम्मीद रहेगी. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में बाकी चार मुकाबले आयोजित होंगे. भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल वनडे सीरीज 27 सितंबर- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम30 सितंबर- दूसरा वनडे, गुवाहाटी3 अक्टूबर- तीसरा वनडे, रांची यह भी पढ़ें- क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को किया गया बाहर, पढ़िए किस्सा टी20 सीरीज 6 अक्टूबर- पहला टी20, लखनऊ9 अक्टूबर- दूसरा टी20, रांची11 अक्टूबर- तीसरा टी20, इंदौर14 अक्टूबर- चौथा टी20, हैदराबाद17 अक्टूबर- पांचवां टी20, बेंगलुरु वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अक्टूबर में होने वाली भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज पर रहेंगी, जहां युवा बल्लेबाज एक बार फिर टीम इंडिया के लिए धमाल मचाते नजर आ सकते हैं. यह भी पढ़ें- 'नियम अलग क्यों', हनुमा विहारी का चयनकर्ताओं पर आरोप
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद वैभव ने दमदार वापसी करते हुए तीन टी20 मैचों में 151 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शानदार अर्धशतक भी निकले. बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. वैभव की शानदार बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को भी फायदा पहुंचाया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज अपने नाम की और युवा बल्लेबाज ने जीत में अहम भूमिका निभाई. अब जिम्बाब्वे दौरा समाप्त होने के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी अगली बार टीम इंडिया की जर्सी में कब नजर आएंगे.
श्रीलंका दौरे पर नहीं होंगे टीम का हिस्सा
जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी फिलहाल टेस्ट टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उन्हें इस दौरे पर खेलने का मौका मिलने की संभावना नहीं है. भारतीय टीम की अगली टी20 सीरीज अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाएगी. यह घरेलू सीरीज होगी, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी.
दोनों टीमों के बीच पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज आयोजित होगी. अगर वैभव अपनी मौजूदा फॉर्म बरकरार रखते हैं तो उनके इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बनने की उम्मीद रहेगी. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में बाकी चार मुकाबले आयोजित होंगे.
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल
वनडे सीरीज
27 सितंबर- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर- दूसरा वनडे, गुवाहाटी
3 अक्टूबर- तीसरा वनडे, रांची
यह भी पढ़ें- क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को किया गया बाहर, पढ़िए किस्सा
टी20 सीरीज
6 अक्टूबर- पहला टी20, लखनऊ
9 अक्टूबर- दूसरा टी20, रांची
11 अक्टूबर- तीसरा टी20, इंदौर
14 अक्टूबर- चौथा टी20, हैदराबाद
17 अक्टूबर- पांचवां टी20, बेंगलुरु
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अक्टूबर में होने वाली भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज पर रहेंगी, जहां युवा बल्लेबाज एक बार फिर टीम इंडिया के लिए धमाल मचाते नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 'नियम अलग क्यों', हनुमा विहारी का चयनकर्ताओं पर आरोप
What's Your Reaction?