वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

West Asia Tensions: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वहां फंसे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच राहत की खबर यह है कि पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली उड़ानों को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. Ministry of Civil Aviation के अनुसार बुधवार को Air India और Air India Express पश्चिम एशिया से और पश्चिम एशिया के लिए कुल 58 शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल फ्लाइट्स का संचालन करने जा रही हैं. मंत्रालय ने कहा है कि पूरे क्षेत्र की स्थिति और उड़ानों पर पड़ने वाले प्रभाव की लगातार निगरानी की जा रही है. Iran के खिलाफ United States और Israel की संयुक्त कार्रवाई के बाद कई देशों ने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया है या उसे बंद कर दिया है. इसी वजह से एयरलाइंस चरणबद्ध तरीके से उड़ानों का संचालन कर रही हैं. वेस्ट एशिया के लिए उड़ानें एयर इंडिया के अनुसार Delhi और Mumbai से Jeddah के लिए आठ उड़ानों का संचालन किया जाएगा. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस Muscat से और मस्कट के लिए 14 उड़ानें संचालित करेगी. एयरलाइन ने कहा कि स्लॉट की उपलब्धता और नियामकीय अनुमति मिलने के बाद United Arab Emirates के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी चलाई जा सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी जरूर लें. इसके अलावा IndiGo भी गुरुवार को मुंबई-रियाद-मुंबई रूट पर उड़ानें संचालित करने जा रही है. SpiceJet ने वैकल्पिक हवाई अड्डों के उपयोग के लिए मंजूरी ले ली है, जबकि Akasa Air को ऑपरेशनल स्थिति के आधार पर उड़ानें शुरू करने की सलाह दी गई है टिकट पर अतिरिक्त चार्ज मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और एविएशन फ्यूल के महंगा होने के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू टिकटों पर 12 मार्च से 399 रुपये का अतिरिक्त सरचार्ज लगाने का ऐलान किया है. एयरलाइन का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने से संचालन लागत में काफी इजाफा हुआ है, इसलिए यह शुल्क चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. हालांकि Ministry of Civil Aviation ने कहा है कि क्षेत्र में तनाव के बावजूद टिकट कीमतों की कड़ी निगरानी की जाएगी, ताकि यात्रियों से अनावश्यक या अत्यधिक किराया न वसूला जाए. ये भी पढ़ें: भारत में 3 करोड़ टन एलपीजी की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम

Mar 11, 2026 - 19:30
 0
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

West Asia Tensions: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वहां फंसे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच राहत की खबर यह है कि पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली उड़ानों को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. Ministry of Civil Aviation के अनुसार बुधवार को Air India और Air India Express पश्चिम एशिया से और पश्चिम एशिया के लिए कुल 58 शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल फ्लाइट्स का संचालन करने जा रही हैं.

मंत्रालय ने कहा है कि पूरे क्षेत्र की स्थिति और उड़ानों पर पड़ने वाले प्रभाव की लगातार निगरानी की जा रही है. Iran के खिलाफ United States और Israel की संयुक्त कार्रवाई के बाद कई देशों ने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया है या उसे बंद कर दिया है. इसी वजह से एयरलाइंस चरणबद्ध तरीके से उड़ानों का संचालन कर रही हैं.

वेस्ट एशिया के लिए उड़ानें

एयर इंडिया के अनुसार Delhi और Mumbai से Jeddah के लिए आठ उड़ानों का संचालन किया जाएगा. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस Muscat से और मस्कट के लिए 14 उड़ानें संचालित करेगी. एयरलाइन ने कहा कि स्लॉट की उपलब्धता और नियामकीय अनुमति मिलने के बाद United Arab Emirates के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी चलाई जा सकती हैं.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी जरूर लें. इसके अलावा IndiGo भी गुरुवार को मुंबई-रियाद-मुंबई रूट पर उड़ानें संचालित करने जा रही है. SpiceJet ने वैकल्पिक हवाई अड्डों के उपयोग के लिए मंजूरी ले ली है, जबकि Akasa Air को ऑपरेशनल स्थिति के आधार पर उड़ानें शुरू करने की सलाह दी गई है

टिकट पर अतिरिक्त चार्ज

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और एविएशन फ्यूल के महंगा होने के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू टिकटों पर 12 मार्च से 399 रुपये का अतिरिक्त सरचार्ज लगाने का ऐलान किया है. एयरलाइन का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने से संचालन लागत में काफी इजाफा हुआ है, इसलिए यह शुल्क चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. हालांकि Ministry of Civil Aviation ने कहा है कि क्षेत्र में तनाव के बावजूद टिकट कीमतों की कड़ी निगरानी की जाएगी, ताकि यात्रियों से अनावश्यक या अत्यधिक किराया न वसूला जाए.

ये भी पढ़ें: भारत में 3 करोड़ टन एलपीजी की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow