विदेश जाने से पहले जरूर जान लें ये टेक टिप्स, नहीं होगी इंटरनेट और पेमेंट की टेंशन

Tech Tips For Travelling: दुनिया घूमना बहुत लोगों को सपना होता है, लेकिन कुछ ही लोग इसे पूरा कर पाते हैं. ट्रैवलिंग में मदद के लिए आपको तमात तरह के टूल्स मिल जाएंगे. इसी तरह सफर को आसान बनाने के लिए बहुत तरह की एक्सेसरीज भी मौजूद हैं. इन गैजेट और एक्सेसरीज के साथ-साथ आपको कई दूसरी चीजों का भी ध्यान रखना होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विदेशी यात्रा पर जाने से पहले आपको किन-किन जरूरी चीजों को दिमाग में रखना चाहिए. मोबाइल प्लान कर लें चेक अगर आप पहली बार देश से बाहर जा रहे हैं तो आपको मोबाइल प्लान का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. अगर आप लोकल प्लान को ही बाहर जाकर यूज करते हैं तो यह आपकी जेब पर बहुत भारी पड़ सकता है. डेटा रोमिंग में आपको मोटा खर्चा आएगा. इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले ही इंटरनेशनल डेटा प्लान के बारे में जानकारी जुटा लें. इससे आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इंटरनेट से कनेक्टेड रह पाएंगे. नया सिम कार्ड या ई-सिम खरीदें अगर आपके मौजूदा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के पास इंटरनेशनल प्लान नहीं है तो आप नया सिम कार्ड या ई-सिम खरीद सकते हैं. इस तरह आप अपने डेस्टिनेशन के हिसाब से सबसे ज्यादा फायदों वाला कनेक्शन ले सकते हैं. अब ई-सिम भी एक अच्छा ऑप्शन है, जो अलग-अलग देशों में आपको फिजिकल सिम कार्ड खरीदने के झंझट से मुक्ति दिला सकता है. ऑफलाइन मैप्स कर लें डाउनलोड भले ही आपके फोन में इंटरनेशनल डेटा प्लान है या नहीं, इस बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता कि आप जिस जगह जा रहे हैं, वहां मोबाइल नेटवर्क एकदम शानदार होगा. अगर आप किसी रिमोट इलाके में जा रहे हैं तो मोबाइल नेटवर्क का इश्यू हो सकता है. इसलिए अपने फोन में ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड कर लें. इसकी मदद से आप बिना कनेक्टिविटी के भी नेविगेशन कर पाएंगे. Find My जैसी सर्विसेस को रखें ऑन सफर के दौरान फोन के गुम या चोरी हो जाने का खतरा बना रहता है. अगर किसी नई जगह जाकर फोन चोरी होता है तो मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं. इससे बचने के लिए अपने फोन में फाइंड माई या इस जैसी किसी दूसरी सर्विस को इनेबल रखें. यह चोरी की स्थिति में फोन ट्रैक करने में आपकी मदद कर सकती है. सफर के लिए रखें अलग फोन अगर आप लगातार ट्रैवल करते रहते हैं तो सफर के लिए अलग फोन रखें. इसमें आप सिर्फ सफर से संबंधित डॉक्यूमेंट्स और फाइल्स ही स्टोर करें. अगर यह चोरी भी होता है तो आपका पर्सनल डेटा आपके प्राइमरी फोन में सेव रहेगा. ये भी पढ़ें- iPhone 20 Pro Max से सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी ऐप्पल, पहली बार मिलेगी 7 इंच की बिना बॉर्डर वाली स्क्रीन

Jul 22, 2026 - 15:30
 0
विदेश जाने से पहले जरूर जान लें ये टेक टिप्स, नहीं होगी इंटरनेट और पेमेंट की टेंशन

Tech Tips For Travelling: दुनिया घूमना बहुत लोगों को सपना होता है, लेकिन कुछ ही लोग इसे पूरा कर पाते हैं. ट्रैवलिंग में मदद के लिए आपको तमात तरह के टूल्स मिल जाएंगे. इसी तरह सफर को आसान बनाने के लिए बहुत तरह की एक्सेसरीज भी मौजूद हैं. इन गैजेट और एक्सेसरीज के साथ-साथ आपको कई दूसरी चीजों का भी ध्यान रखना होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विदेशी यात्रा पर जाने से पहले आपको किन-किन जरूरी चीजों को दिमाग में रखना चाहिए.

मोबाइल प्लान कर लें चेक

अगर आप पहली बार देश से बाहर जा रहे हैं तो आपको मोबाइल प्लान का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. अगर आप लोकल प्लान को ही बाहर जाकर यूज करते हैं तो यह आपकी जेब पर बहुत भारी पड़ सकता है. डेटा रोमिंग में आपको मोटा खर्चा आएगा. इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले ही इंटरनेशनल डेटा प्लान के बारे में जानकारी जुटा लें. इससे आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इंटरनेट से कनेक्टेड रह पाएंगे.

नया सिम कार्ड या ई-सिम खरीदें

अगर आपके मौजूदा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के पास इंटरनेशनल प्लान नहीं है तो आप नया सिम कार्ड या ई-सिम खरीद सकते हैं. इस तरह आप अपने डेस्टिनेशन के हिसाब से सबसे ज्यादा फायदों वाला कनेक्शन ले सकते हैं. अब ई-सिम भी एक अच्छा ऑप्शन है, जो अलग-अलग देशों में आपको फिजिकल सिम कार्ड खरीदने के झंझट से मुक्ति दिला सकता है.

ऑफलाइन मैप्स कर लें डाउनलोड

भले ही आपके फोन में इंटरनेशनल डेटा प्लान है या नहीं, इस बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता कि आप जिस जगह जा रहे हैं, वहां मोबाइल नेटवर्क एकदम शानदार होगा. अगर आप किसी रिमोट इलाके में जा रहे हैं तो मोबाइल नेटवर्क का इश्यू हो सकता है. इसलिए अपने फोन में ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड कर लें. इसकी मदद से आप बिना कनेक्टिविटी के भी नेविगेशन कर पाएंगे.

Find My जैसी सर्विसेस को रखें ऑन

सफर के दौरान फोन के गुम या चोरी हो जाने का खतरा बना रहता है. अगर किसी नई जगह जाकर फोन चोरी होता है तो मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं. इससे बचने के लिए अपने फोन में फाइंड माई या इस जैसी किसी दूसरी सर्विस को इनेबल रखें. यह चोरी की स्थिति में फोन ट्रैक करने में आपकी मदद कर सकती है.

सफर के लिए रखें अलग फोन

अगर आप लगातार ट्रैवल करते रहते हैं तो सफर के लिए अलग फोन रखें. इसमें आप सिर्फ सफर से संबंधित डॉक्यूमेंट्स और फाइल्स ही स्टोर करें. अगर यह चोरी भी होता है तो आपका पर्सनल डेटा आपके प्राइमरी फोन में सेव रहेगा.

ये भी पढ़ें-

iPhone 20 Pro Max से सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी ऐप्पल, पहली बार मिलेगी 7 इंच की बिना बॉर्डर वाली स्क्रीन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow