वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. लगातार जीत के दम पर टीम ने पिछले दो साल में दूसरी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. खास बात यह है कि टीम की इस सफलता के पीछे सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा है. तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भले ही इस टूर्नामेंट में अपने मनमुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हों, लेकिन टीम की जीत से वह काफी संतुष्ट हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट की बड़ी जीत के बाद रबाडा ने साफ कहा कि टीम का प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी के व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में चार विकेट ही लिए हैं, लेकिन उनका मानना है कि जब टीम जीत रही हो तो व्यक्तिगत आंकड़े मायने नहीं रखते है. हालांकि रबाडा को मैच में फील्डर्स का पूरा साथ नहीं मिला है और उनकी गेंदबाजी पर कई कैच छूट चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसे खेल का हिस्सा बताते हुए कहा कि कई बार किस्मत साथ देती है और कई बार नहीं.  उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अनुभव और युवा जोश का शानदार मेल साउथ अफ्रीका की टीम में इस समय अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ डेविड मिलर ने एक मैच में टीम को जीत दिलाई, वहीं कप्तान एडन मार्करम ने दूसरे मुकाबले में शानदार नेतृत्व दिखाया. गेंदबाजी में मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ने भी जरूरत के समय विकेट निकालकर टीम को मजबूती दी है. रबाडा का कहना है कि टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने घरेलू टी20 लीग SA20 का भी जिक्र किया, जिसमें वर्ल्ड कप से पहले कई खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म हासिल की है. तेज गेंदबाजों की खास रणनीति रबाडा ने बताया कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण की विविधता टीम की जीत का सबसे बड़ा कारण है. अलग-अलग परिस्थितियों में अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. उन्होंने अपने लंबे समय के गेंदबाजी साथी लुंगी एनगिडी की भी तारीफ की और कहा कि पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन ने टीम को नई मजबूती दी है. अब साउथ अफ्रीका की नजर सेमीफाइनल में भी अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखने पर होगी, ताकि टीम लंबे समय बाद वर्ल्ड कप खिताब जीतने के अपने सपने को पूरा कर सके. 

Feb 28, 2026 - 10:30
 0
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. लगातार जीत के दम पर टीम ने पिछले दो साल में दूसरी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. खास बात यह है कि टीम की इस सफलता के पीछे सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा है.

तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भले ही इस टूर्नामेंट में अपने मनमुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हों, लेकिन टीम की जीत से वह काफी संतुष्ट हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट की बड़ी जीत के बाद रबाडा ने साफ कहा कि टीम का प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी के व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में चार विकेट ही लिए हैं, लेकिन उनका मानना है कि जब टीम जीत रही हो तो व्यक्तिगत आंकड़े मायने नहीं रखते है.

हालांकि रबाडा को मैच में फील्डर्स का पूरा साथ नहीं मिला है और उनकी गेंदबाजी पर कई कैच छूट चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसे खेल का हिस्सा बताते हुए कहा कि कई बार किस्मत साथ देती है और कई बार नहीं.  उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

अनुभव और युवा जोश का शानदार मेल

साउथ अफ्रीका की टीम में इस समय अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ डेविड मिलर ने एक मैच में टीम को जीत दिलाई, वहीं कप्तान एडन मार्करम ने दूसरे मुकाबले में शानदार नेतृत्व दिखाया. गेंदबाजी में मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ने भी जरूरत के समय विकेट निकालकर टीम को मजबूती दी है.

रबाडा का कहना है कि टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने घरेलू टी20 लीग SA20 का भी जिक्र किया, जिसमें वर्ल्ड कप से पहले कई खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म हासिल की है.

तेज गेंदबाजों की खास रणनीति

रबाडा ने बताया कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण की विविधता टीम की जीत का सबसे बड़ा कारण है. अलग-अलग परिस्थितियों में अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. उन्होंने अपने लंबे समय के गेंदबाजी साथी लुंगी एनगिडी की भी तारीफ की और कहा कि पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन ने टीम को नई मजबूती दी है.

अब साउथ अफ्रीका की नजर सेमीफाइनल में भी अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखने पर होगी, ताकि टीम लंबे समय बाद वर्ल्ड कप खिताब जीतने के अपने सपने को पूरा कर सके. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow