वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर रोहित शर्मा की आंखों में आंसू, विराट कोहली ने भी कही बड़ी बात
Virat-Rohit Reaction On Team India Victory: भारत ने महिला विश्व कप 22025 का फाइनल मुकाबला जीत लिया है. टीम इंडिया की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत ने वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया. भारत की महिला टीम की इस जीत में मेन्स टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हुए. रोहित शर्मा नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे. भारत की जीत के बाद रोहित की आंखों में आंसू नजर आए. वहीं विराट कोहली ने भी टीम के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है. रोहित शर्मा की आंखों से छलके आंसू वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में दीप्ति शर्मा 45वां ओवर लेकर आईं और इस ओवर की तीसरे गेंद पर जैसे ही हरमनप्रीत कौर के हाथ में गेंद गई, हरमन ने हवा में उछलकर कैच पकड़ा, इसी के साथ टीम इंडिया ने ये मैच जीत लिया. भारत की जीत के बाद जैसे ही कैमरा भारत की वनडे टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की तरफ घूमा, रोहित आसमान की तरफ देखते नजर आए. रोहित जब टीम इंडिया के लिए तालियां बजा रहे थे, तब उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे. View this post on Instagram A post shared by ICC (@icc) विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट विराट कोहली ने फाइनल में भारत की जीत के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इंस्पिरेशन हैं. आप लोगों ने अपने बेखौफ क्रिकेट से हर एक भारतीय को गर्व महसूस कराया है. आप सभी इस जीत के हकदार हैं और इस पल का आनंद लें. भारतीय टीम और हरमनप्रीत कौर को जीत की बधाई. Inspiration for generations to come, you’ve made every Indian proud with your fearless cricket and belief throughout. You guys deserve all the accolades and enjoy the moment to the fullest. Well done Harman and the team. Jai Hind ???????????????? pic.twitter.com/f9J34QIMuP — Virat Kohli (@imVkohli) November 2, 2025 यह भी पढ़ें एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के अब ऋचा घोष के नाम! तोड़ा हरमनप्रीत कौर का बेमिसाल रिकॉर्ड
Virat-Rohit Reaction On Team India Victory: भारत ने महिला विश्व कप 22025 का फाइनल मुकाबला जीत लिया है. टीम इंडिया की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत ने वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया. भारत की महिला टीम की इस जीत में मेन्स टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हुए. रोहित शर्मा नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे. भारत की जीत के बाद रोहित की आंखों में आंसू नजर आए. वहीं विराट कोहली ने भी टीम के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है.
रोहित शर्मा की आंखों से छलके आंसू
वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में दीप्ति शर्मा 45वां ओवर लेकर आईं और इस ओवर की तीसरे गेंद पर जैसे ही हरमनप्रीत कौर के हाथ में गेंद गई, हरमन ने हवा में उछलकर कैच पकड़ा, इसी के साथ टीम इंडिया ने ये मैच जीत लिया. भारत की जीत के बाद जैसे ही कैमरा भारत की वनडे टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की तरफ घूमा, रोहित आसमान की तरफ देखते नजर आए. रोहित जब टीम इंडिया के लिए तालियां बजा रहे थे, तब उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे.
View this post on Instagram
विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट
विराट कोहली ने फाइनल में भारत की जीत के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इंस्पिरेशन हैं. आप लोगों ने अपने बेखौफ क्रिकेट से हर एक भारतीय को गर्व महसूस कराया है. आप सभी इस जीत के हकदार हैं और इस पल का आनंद लें. भारतीय टीम और हरमनप्रीत कौर को जीत की बधाई.
Inspiration for generations to come, you’ve made every Indian proud with your fearless cricket and belief throughout. You guys deserve all the accolades and enjoy the moment to the fullest. Well done Harman and the team. Jai Hind ???????????????? pic.twitter.com/f9J34QIMuP — Virat Kohli (@imVkohli) November 2, 2025
यह भी पढ़ें
एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के अब ऋचा घोष के नाम! तोड़ा हरमनप्रीत कौर का बेमिसाल रिकॉर्ड
What's Your Reaction?