‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 अगस्त, 2026) को राज्यसभा के लिए चुने गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 37 नए सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक की. इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ नेता भी मौजूद थे. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि संसद का कामकाज सुचारु रूप से और बिना किसी दिक्कत के चलना चाहिए. उन्होंने सभी से कहा कि वे सिर्फ वर्तमान पर फोकस रखें और देश के भविष्य के लिहाज से क्या बेहतर हो सकता है, उस दिशा में काम करें. उन्होंने कहा कि अच्छे नतीजों के लिए वर्तमान में जीना जरूरी है. जैसे इस समय मैं आपके साथ हूं, इसलिए मैं किसी और बात के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं उसी पल के बारे में सोचता हूं और उसी पल को जीता हूं, जिसमें मैं उस समय होता हूं. सांसदों से बैठक में क्या बोले पीएम मोदी? सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को साझा किया और सांसदों को सलाह दी कि वे संसद के कार्यवाही को बेहद गंभीरता से लें. वे सभी सांसदों से सीखें, चाहे वे विपक्ष के ही क्यों न हों. उन्होंने सांसदों को हर रोज कम से कम एक से दो घंटे संसद पुस्तकालय में अध्ययन करने के लिए भी प्रेरित किया.  उन्होंने सांसदों से कहा कि वे दिल्ली के मकड़जाल से दूर रहें और क्षेत्र और कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे. इसके अलावा, युवाओं के साथ नियमित संवाद बढ़ाएं और अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में एमपी लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (MPLADS) के तहत विशेष रूप से युवाओं और खेल से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान दें.  साथ ही साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में चुने गए एनडीए के नए सांसदों को अपने लेटरहेड के दुरुपयोग से सतर्क रहने और फोन पर लोगों से रूखा व्यवहार करने से बचने की भी सलाह दी है. बैठक में कौन-कौन सांसद शामिल हुए? संसद सत्र के दौरान सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले कई सालों से चली आ रही उस परंपरा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सांसदों को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का मौका देना है. इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी के नव-निर्वाचित पदाधिकारी तरुण चुघ और विनोद तावड़े के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में शामिल हुईं स्वाती मालीवाल, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक और विक्रमजीत सिंह साहनी समेत कई अन्य सांसद मौजूद रहे.  यह भी पढ़ेंः परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'

Aug 6, 2026 - 01:30
 0
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 अगस्त, 2026) को राज्यसभा के लिए चुने गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 37 नए सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक की. इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ नेता भी मौजूद थे. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि संसद का कामकाज सुचारु रूप से और बिना किसी दिक्कत के चलना चाहिए. उन्होंने सभी से कहा कि वे सिर्फ वर्तमान पर फोकस रखें और देश के भविष्य के लिहाज से क्या बेहतर हो सकता है, उस दिशा में काम करें.

उन्होंने कहा कि अच्छे नतीजों के लिए वर्तमान में जीना जरूरी है. जैसे इस समय मैं आपके साथ हूं, इसलिए मैं किसी और बात के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं उसी पल के बारे में सोचता हूं और उसी पल को जीता हूं, जिसमें मैं उस समय होता हूं.

सांसदों से बैठक में क्या बोले पीएम मोदी?

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को साझा किया और सांसदों को सलाह दी कि वे संसद के कार्यवाही को बेहद गंभीरता से लें. वे सभी सांसदों से सीखें, चाहे वे विपक्ष के ही क्यों न हों. उन्होंने सांसदों को हर रोज कम से कम एक से दो घंटे संसद पुस्तकालय में अध्ययन करने के लिए भी प्रेरित किया. 

उन्होंने सांसदों से कहा कि वे दिल्ली के मकड़जाल से दूर रहें और क्षेत्र और कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे. इसके अलावा, युवाओं के साथ नियमित संवाद बढ़ाएं और अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में एमपी लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (MPLADS) के तहत विशेष रूप से युवाओं और खेल से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान दें. 

साथ ही साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में चुने गए एनडीए के नए सांसदों को अपने लेटरहेड के दुरुपयोग से सतर्क रहने और फोन पर लोगों से रूखा व्यवहार करने से बचने की भी सलाह दी है.

बैठक में कौन-कौन सांसद शामिल हुए?

संसद सत्र के दौरान सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले कई सालों से चली आ रही उस परंपरा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सांसदों को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का मौका देना है. इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी के नव-निर्वाचित पदाधिकारी तरुण चुघ और विनोद तावड़े के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में शामिल हुईं स्वाती मालीवाल, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक और विक्रमजीत सिंह साहनी समेत कई अन्य सांसद मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ेंः परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow