वनडे क्रिकेट के 7000 शतक..., विराट कोहली ने रचा इतिहास; रांची में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया. रांची में विराट ने 120 गेंद में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. विराट ने पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक लगाया. साथ ही किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. किंग कोहली ने शतक पूरा करने के लिए 7 चौके और 5 छक्के लगाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 83वां शतक है. विराट ने दमदार खेल दिखाते हुए अपने वनडे करियर में 52वीं बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया. एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक, टूटा सचिन का रिकॉर्ड विराट कोहली अब एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है. रांची में विराट ने पांच पारियों में 3 शतक लगा दिए हैं. वहीं सचिन के वडोदरा में सात पारियों में तीन शतक थे. विशाखापट्टनम में भी विराट ने तीन शतक लगाए हैं, लेकिन सात पारियों में यह कमाल किया है. किंग कोहली ने पुणे में आठ पारियों में तीन सेंचुरी लगाई हैं. किंग कोहली ने दूसरी बार वनडे मैच में जड़े 7 छक्के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में किंग कोहली ने सात छक्के जड़े. वनडे क्रिकेट में दूसरी बार विराट ने एक मैच में 7 छक्के लगाए हैं. इससे पहले किंग कोहली ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात छक्के जड़े थे. तब विराट ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 रनों का लक्ष्य भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन बना दिए हैं. रांची में खेले जा रहे इस वनडे मैच में विराट कोहली (135 रन) के अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित ने 51 गेंद में 57 और राहुल ने 56 गेंद में 60 रनों की पारी खेली. अंत में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद में ताबड़तोड़ 32 रन बनाए.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया. रांची में विराट ने 120 गेंद में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. विराट ने पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक लगाया. साथ ही किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. किंग कोहली ने शतक पूरा करने के लिए 7 चौके और 5 छक्के लगाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 83वां शतक है. विराट ने दमदार खेल दिखाते हुए अपने वनडे करियर में 52वीं बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया.
एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक, टूटा सचिन का रिकॉर्ड
विराट कोहली अब एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है. रांची में विराट ने पांच पारियों में 3 शतक लगा दिए हैं. वहीं सचिन के वडोदरा में सात पारियों में तीन शतक थे. विशाखापट्टनम में भी विराट ने तीन शतक लगाए हैं, लेकिन सात पारियों में यह कमाल किया है. किंग कोहली ने पुणे में आठ पारियों में तीन सेंचुरी लगाई हैं.
किंग कोहली ने दूसरी बार वनडे मैच में जड़े 7 छक्के
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में किंग कोहली ने सात छक्के जड़े. वनडे क्रिकेट में दूसरी बार विराट ने एक मैच में 7 छक्के लगाए हैं. इससे पहले किंग कोहली ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात छक्के जड़े थे. तब विराट ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे.
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 रनों का लक्ष्य
भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन बना दिए हैं. रांची में खेले जा रहे इस वनडे मैच में विराट कोहली (135 रन) के अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित ने 51 गेंद में 57 और राहुल ने 56 गेंद में 60 रनों की पारी खेली. अंत में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद में ताबड़तोड़ 32 रन बनाए.
What's Your Reaction?