लिस्ट होते ही धमाल मचा रहा यह IPO, 4 दिन में 48 परसेंट तक चढ़ा शेयर; दांव लगाने वाले मालामाल

Groww Shares: स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. लिस्टिंग के बाद से लगातार चौथे दिन इसमें भारी उछाल देखा गया. इससे कंपनी का मार्केट कैप बहुत कम समय में 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि शुरुआत में इसका मार्केट कैपिटल 69,144 करोड़ रुपये था. आईपीओ के दौरान जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए, वे एक हफ्ते से भी कम समय के अंदर मालामाल हो गए और मौका गंवा देने वाले हाथ मलते रह गए. 100 रुपये का शेयर 175 पर पहुंचा आईपीओ में शेयर की कीमत 100 रुपये थी, लेकिन सोमवार 17 नवंबर को कारोबार के दौरान यह 20 परसेंट उछलकर 178.09 रुपये पर पहुंच गए. आखिरकार शेयर 178.23 के लेवल पर बंद हुए. महज चार दिन में शेयर लगभग 78 परसेंट तक उछल गए. वहीं, NSE पर शेयर 12 परसेंट के प्रीमियम पर 112 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए., जो अब एक लाख रुपये के पार चला गया है.  अरबपतियों की लिस्ट में कंपनी के मालिक ग्रो के शेयरों में आई इस तूफानी तेजी ने न सिर्फ इसके निवेशकों को खुश किया है, बल्कि कंपनी के मालिक ललित केशरे भी मालामाल हो गए हैं. ललित केशरे के पास ग्रो के लगभग 55.91 करोड़ शेयर हैं, जिनकी कीमत सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 178.23 के बंद भाव के हिसाब से 9,960 करोड़ रुपये से ज्यादा है. डॉलर में उनकी यह हिस्सेदारी 1.12 बिलियन डॉलर (1 अमेरिकी डॉलर 88.61 रुपये के बराबर) है.  कैसे शुरू हुआ Groww? मध्य प्रदेश में लेपा नामक एक गांव में किसान परिवार में ललित पैदा हुए. इसके कुछ समय बाद वह पढ़ाई के लिए दादा-दादी के पास खरगोन चले गए क्योंकि उनके अपने गांव में कोई अ्रग्रेजी मीडियम का स्कूल नहीं था. इसके बाद JEE क्रैक कर उन्होंने IIT Bombay में दाखिला लिया और टेक्नोलॉजी में ग्रैजुएशन और मास्टर्स की दोनों की डिग्री हासिल की. सबसे पहले वह फ्लिपकार्ट में सीनियर प्रोडक्ट्स के रोल में थे. साल 2016 की शुरुआत में फ्लिपकार्ट में अपने कुछ पुराने साथियों- हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह के साथ मिलकर ग्रो की शुरुआत की.  ग्रो ने 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए कारोबारी साल में 4,056 करोड़ के टोटल इनकम के साथ 1,824 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया.    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: बढ़िया है सिबिल स्कोर, फिर भी क्यों बार-बार रिजेक्ट हो रहा लोन; जानें क्या है वजह?

Nov 18, 2025 - 08:30
 0
लिस्ट होते ही धमाल मचा रहा यह IPO, 4 दिन में 48 परसेंट तक चढ़ा शेयर; दांव लगाने वाले मालामाल

Groww Shares: स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. लिस्टिंग के बाद से लगातार चौथे दिन इसमें भारी उछाल देखा गया. इससे कंपनी का मार्केट कैप बहुत कम समय में 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि शुरुआत में इसका मार्केट कैपिटल 69,144 करोड़ रुपये था. आईपीओ के दौरान जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए, वे एक हफ्ते से भी कम समय के अंदर मालामाल हो गए और मौका गंवा देने वाले हाथ मलते रह गए.

100 रुपये का शेयर 175 पर पहुंचा

आईपीओ में शेयर की कीमत 100 रुपये थी, लेकिन सोमवार 17 नवंबर को कारोबार के दौरान यह 20 परसेंट उछलकर 178.09 रुपये पर पहुंच गए. आखिरकार शेयर 178.23 के लेवल पर बंद हुए. महज चार दिन में शेयर लगभग 78 परसेंट तक उछल गए. वहीं, NSE पर शेयर 12 परसेंट के प्रीमियम पर 112 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए., जो अब एक लाख रुपये के पार चला गया है. 

अरबपतियों की लिस्ट में कंपनी के मालिक

ग्रो के शेयरों में आई इस तूफानी तेजी ने न सिर्फ इसके निवेशकों को खुश किया है, बल्कि कंपनी के मालिक ललित केशरे भी मालामाल हो गए हैं. ललित केशरे के पास ग्रो के लगभग 55.91 करोड़ शेयर हैं, जिनकी कीमत सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 178.23 के बंद भाव के हिसाब से 9,960 करोड़ रुपये से ज्यादा है. डॉलर में उनकी यह हिस्सेदारी 1.12 बिलियन डॉलर (1 अमेरिकी डॉलर 88.61 रुपये के बराबर) है. 

कैसे शुरू हुआ Groww?

मध्य प्रदेश में लेपा नामक एक गांव में किसान परिवार में ललित पैदा हुए. इसके कुछ समय बाद वह पढ़ाई के लिए दादा-दादी के पास खरगोन चले गए क्योंकि उनके अपने गांव में कोई अ्रग्रेजी मीडियम का स्कूल नहीं था. इसके बाद JEE क्रैक कर उन्होंने IIT Bombay में दाखिला लिया और टेक्नोलॉजी में ग्रैजुएशन और मास्टर्स की दोनों की डिग्री हासिल की.

सबसे पहले वह फ्लिपकार्ट में सीनियर प्रोडक्ट्स के रोल में थे. साल 2016 की शुरुआत में फ्लिपकार्ट में अपने कुछ पुराने साथियों- हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह के साथ मिलकर ग्रो की शुरुआत की.  ग्रो ने 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए कारोबारी साल में 4,056 करोड़ के टोटल इनकम के साथ 1,824 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

बढ़िया है सिबिल स्कोर, फिर भी क्यों बार-बार रिजेक्ट हो रहा लोन; जानें क्या है वजह?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow