'राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों से जुड़े...', किरेन रिजिजू ने एपस्टीन का नाम लेकर दी उन्हें कार्रवाई की चेतावनी

संसद के मौजूदा सत्र में हंगामा, अविश्वास प्रस्ताव और राहुल गांधी की भूमिका को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को ’भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति’ तक कह डाला और आरोप लगाया कि उनका व्यवहार बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना है. रिजिजू ने दी राहुल गांधी को कार्रवाई की चेतावनी न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में किरेन रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों के साथ जुड़े हुए हैं. वे विदेश और देश में नक्सलियों, चरमपंथियों, विचारकों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं. विपक्ष का एक नेता पूरे विपक्ष को रिप्रेजेंट करता है, लेकिन सदन के बाहर जाकर लोगों को गद्दार कहना, नाटकीय धरना देना और एक अनपब्लिश्ड किताब से पढ़ने पर जोर देना, यह सब बच्चों जैसा व्यवहार है. हमने भारत के इतिहास में ऐसा लोकसभा नेता विपक्ष (LoP) कभी नहीं देखा. उनका मिलना-जुलना हमेशा ऐसे लोगों से होता है जो देश विरोध में काम करते हैं. आने वाले समय में उन पर उचित कार्रवाई होगी. एपस्टीन फाइल्स से जुड़े सवालों पर बिफरे रिजिजू किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम एपस्टीन फाइल्स से जोड़ा था. रिजिजू ने कहा, ‘पहले सोचिए कि राहुल गांधी के फॉलोअर्स इसे गंभीरता से क्यों नहीं लेते? क्योंकि वे बिना किसी सबूत के बोलते हैं. अगर प्रधानमंत्री किसी से मिले हैं या कोई डॉक्यूमेंट है, तो पेश करें. वे बिना आधार के प्रधानमंत्री का नाम जबरदस्ती ले रहे हैं. इससे सिर्फ निराशा और हताशा होती है.’ रिजिजू ने संसद में चल रहे हंगामे पर भी बात की. उन्होंने माना कि पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी में शोर-शराबा और हंगामा तो होता ही रहेगा, क्योंकि हर पार्टी अपना एजेंडा आगे बढ़ाना चाहती है. लेकिन उन्होंने कहा कि हंगामे के साथ-साथ असल काम भी देखना चाहिए. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, ‘जब हम अपोजिशन में थे, तो हमने स्पीकर पर पेपर नहीं फेंके, रूलिंग साइड में बैनर नहीं ले गए. इसी वजह से मैं परेशान हूं कि आज का विपक्ष इतना असंयमित हो गया है.’ मणिशंकर के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना मणिशंकर अय्यर के हालिया बयानों पर रिजिजू ने कहा कि पहले कांग्रेस में मजबूत और मैच्योर नेता थे, लेकिन अब पार्टी पूरी तरह राहुल गांधी जैसी हो गई है. उनके आसपास रहने वाले लोग भी उनके जैसे हो गए हैं. रिजिजू ने कहा, ‘हम सोच भी नहीं सकते थे कि कांग्रेस ऐसी हो जाएगी. लगातार तीन बार हारने के बाद भी वही नेता बने रहना. कोई BJP नेता तीन बार हारने के बाद नेता नहीं रह जाएगा.’ अविश्वास प्रस्ताव पर स्पीकर की तारीफ की  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर रिजिजू ने स्पीकर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि स्पीकर का काम सदन की कार्यवाही चलाना, सरकारी काम आगे बढ़ाना और विपक्ष को बोलने का मौका देना है. जिस तरह विपक्ष स्पीकर के चैंबर में घुसा और प्रदर्शन किया, ओम बिरला जी ने बहुत संयम और नरमी दिखाई. अगर सोमनाथ चटर्जी जैसे स्पीकर होते तो शायद सभी को सस्पेंड कर देते.

Feb 18, 2026 - 12:30
 0
'राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों से जुड़े...', किरेन रिजिजू ने एपस्टीन का नाम लेकर दी उन्हें कार्रवाई की चेतावनी

संसद के मौजूदा सत्र में हंगामा, अविश्वास प्रस्ताव और राहुल गांधी की भूमिका को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को ’भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति’ तक कह डाला और आरोप लगाया कि उनका व्यवहार बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना है.

रिजिजू ने दी राहुल गांधी को कार्रवाई की चेतावनी

न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में किरेन रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों के साथ जुड़े हुए हैं. वे विदेश और देश में नक्सलियों, चरमपंथियों, विचारकों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं. विपक्ष का एक नेता पूरे विपक्ष को रिप्रेजेंट करता है, लेकिन सदन के बाहर जाकर लोगों को गद्दार कहना, नाटकीय धरना देना और एक अनपब्लिश्ड किताब से पढ़ने पर जोर देना, यह सब बच्चों जैसा व्यवहार है.

हमने भारत के इतिहास में ऐसा लोकसभा नेता विपक्ष (LoP) कभी नहीं देखा. उनका मिलना-जुलना हमेशा ऐसे लोगों से होता है जो देश विरोध में काम करते हैं. आने वाले समय में उन पर उचित कार्रवाई होगी.

एपस्टीन फाइल्स से जुड़े सवालों पर बिफरे रिजिजू

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम एपस्टीन फाइल्स से जोड़ा था. रिजिजू ने कहा, ‘पहले सोचिए कि राहुल गांधी के फॉलोअर्स इसे गंभीरता से क्यों नहीं लेते? क्योंकि वे बिना किसी सबूत के बोलते हैं. अगर प्रधानमंत्री किसी से मिले हैं या कोई डॉक्यूमेंट है, तो पेश करें. वे बिना आधार के प्रधानमंत्री का नाम जबरदस्ती ले रहे हैं. इससे सिर्फ निराशा और हताशा होती है.’

रिजिजू ने संसद में चल रहे हंगामे पर भी बात की. उन्होंने माना कि पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी में शोर-शराबा और हंगामा तो होता ही रहेगा, क्योंकि हर पार्टी अपना एजेंडा आगे बढ़ाना चाहती है. लेकिन उन्होंने कहा कि हंगामे के साथ-साथ असल काम भी देखना चाहिए.

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, ‘जब हम अपोजिशन में थे, तो हमने स्पीकर पर पेपर नहीं फेंके, रूलिंग साइड में बैनर नहीं ले गए. इसी वजह से मैं परेशान हूं कि आज का विपक्ष इतना असंयमित हो गया है.’

मणिशंकर के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना

मणिशंकर अय्यर के हालिया बयानों पर रिजिजू ने कहा कि पहले कांग्रेस में मजबूत और मैच्योर नेता थे, लेकिन अब पार्टी पूरी तरह राहुल गांधी जैसी हो गई है. उनके आसपास रहने वाले लोग भी उनके जैसे हो गए हैं. रिजिजू ने कहा, ‘हम सोच भी नहीं सकते थे कि कांग्रेस ऐसी हो जाएगी. लगातार तीन बार हारने के बाद भी वही नेता बने रहना. कोई BJP नेता तीन बार हारने के बाद नेता नहीं रह जाएगा.’

अविश्वास प्रस्ताव पर स्पीकर की तारीफ की 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर रिजिजू ने स्पीकर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि स्पीकर का काम सदन की कार्यवाही चलाना, सरकारी काम आगे बढ़ाना और विपक्ष को बोलने का मौका देना है. जिस तरह विपक्ष स्पीकर के चैंबर में घुसा और प्रदर्शन किया, ओम बिरला जी ने बहुत संयम और नरमी दिखाई. अगर सोमनाथ चटर्जी जैसे स्पीकर होते तो शायद सभी को सस्पेंड कर देते.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow