राजस्थान के लिए बारिश बनेगी वरदान, बिना खेले सबसे आगे निकल जाएगी टीम; समझें पॉइंट्स टेबल का गणित

IPL 2026 RR vs MI Match-13 Rain Points Table: आईपीएल 2026 का 12वां लीग मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था. सीजन का 13वां लीग मैच आज मंगलवार (07 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन मैच से पहले गुवाहाटी में झमाझम बारिश की खबरें सामने आ रही हैं. यह बारिश राजस्थान के लिए बड़ा वरदान बन सकती है. दूसरी तरफ मुंबई को इस बरसात से नुकसान हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि बारिश की स्थिति में पॉइंट्स टेबल का पूरा गणित कैसा रहेगा.  बारिश से टॉप पर पहुंच जाएगी राजस्थान  यह राजस्थान के लिए सीजन का तीसरा लीग मैच होगा. टीम ने शुरुआती दोनों लीग मैचों में जीत हासिल की है, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है. टीम का नेट रनरेट +2.233 का है. वहीं पहले पायदान पर मौजूद पंजाब किंग्स के पास 5 पॉइंट्स हैं, लेकिन टीम का नेट रनरेट +0.637 का है.  लिहाजा, बारिश के कारण अगर राजस्थान और मुंबई का मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया जाएगा. आरसीबी से बेहतर नेट रनरेट के चलते राजस्थान 5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी.  मुंबई को होगा नुकसान  दूसरी तरफ मुंबई ने दो मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है. लिहाजा, बारिश की स्थित में टीम के पास सिर्फ 3 पॉइंट्स ही हो पाएंगे. हालांकि टीम टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच जाएगी, लेकिन आगे चलकर प्लेऑफ के लिए दिक्कत बढ़ सकती है.  मुंबई राजस्थान हेड टू हेड अब तक मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 31 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने 16 में जीत दर्ज की है. राजस्थान ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. बाकी एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन यानी 2025 में दोनों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें मुंबई ने जीत अपने नाम की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.    यह भी पढ़ें: IPL में कितनी बार हुआ है जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी का आमना-सामना? क्या कहते हैं आंकड़े, जानें

Apr 8, 2026 - 00:30
 0
राजस्थान के लिए बारिश बनेगी वरदान, बिना खेले सबसे आगे निकल जाएगी टीम; समझें पॉइंट्स टेबल का गणित

IPL 2026 RR vs MI Match-13 Rain Points Table: आईपीएल 2026 का 12वां लीग मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था. सीजन का 13वां लीग मैच आज मंगलवार (07 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन मैच से पहले गुवाहाटी में झमाझम बारिश की खबरें सामने आ रही हैं. यह बारिश राजस्थान के लिए बड़ा वरदान बन सकती है. दूसरी तरफ मुंबई को इस बरसात से नुकसान हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि बारिश की स्थिति में पॉइंट्स टेबल का पूरा गणित कैसा रहेगा. 

बारिश से टॉप पर पहुंच जाएगी राजस्थान 

यह राजस्थान के लिए सीजन का तीसरा लीग मैच होगा. टीम ने शुरुआती दोनों लीग मैचों में जीत हासिल की है, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है. टीम का नेट रनरेट +2.233 का है. वहीं पहले पायदान पर मौजूद पंजाब किंग्स के पास 5 पॉइंट्स हैं, लेकिन टीम का नेट रनरेट +0.637 का है. 

लिहाजा, बारिश के कारण अगर राजस्थान और मुंबई का मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया जाएगा. आरसीबी से बेहतर नेट रनरेट के चलते राजस्थान 5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी. 

मुंबई को होगा नुकसान 

दूसरी तरफ मुंबई ने दो मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है. लिहाजा, बारिश की स्थित में टीम के पास सिर्फ 3 पॉइंट्स ही हो पाएंगे. हालांकि टीम टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच जाएगी, लेकिन आगे चलकर प्लेऑफ के लिए दिक्कत बढ़ सकती है. 

मुंबई राजस्थान हेड टू हेड

अब तक मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 31 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने 16 में जीत दर्ज की है. राजस्थान ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. बाकी एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन यानी 2025 में दोनों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें मुंबई ने जीत अपने नाम की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL में कितनी बार हुआ है जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी का आमना-सामना? क्या कहते हैं आंकड़े, जानें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow