रन मशीन नहीं अब 'रिकॉर्ड ब्रेकिंग मशीन' कहिए, Virat Kohli ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड
विराट कोहली का नाम अब 'रन मशीन' से बदल कर 'रिकॉर्ड ब्रेकिंग मशीन' रख देना चाहिए. 26 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में 77 रनों की पारी खेल उन्होंने एक और कीर्तिमान रच डाला है. विराट ने गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाए और दिल्ली को 7 रनों की करीबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली ने लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास में कम से कम 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बढ़िया औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विराट ने लिस्ट-A क्रिकेट में 331 पारियों में 57.87 के औसत से 16,207 रन बना लिए हैं. वहीं माइकल बेवन ने 57.86 के औसत से 15,103 रन बनाए थे. माइकल बेवन को वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बेहतरीन फिनिशर खिलाड़ियों में से एक माना जाता था. गुजरात के खिलाफ विराट ने 61 गेंदों में 77 रन बनाए थे. विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में विराट ने 131 रनों की पारी खेली थी, जो उनके लिस्ट-A करियर का 58वां शतक रहा. 37 साल की उम्र में विराट कोहली का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 6 लिस्ट-A मैचों में विराट ने 146 के अविश्वसनीय औसत से 584 रन बनाए हैं. इनमें उनके बल्ले से तीन शतक और 3 ही अर्धशतक निकले हैं. विराट के लिए 2025 बढ़िया रहा विराट कोहली अब सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं. 50-ओवर फॉर्मेट की बात करें तो विराट इस साल सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने इस साल 13 पारियों में 65.10 के बढ़िया औसत से 651 रन बनाए हैं. ODI मैचों में इस साल उनके नाम 3 शतक और चार अर्धशतक हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने इस साल वनडे में 650 रन बनाए हैं. यह भी पढ़ें: Year Ender: टेस्ट में फुस्सी बम, सफेद गेंद से पूरी दुनिया में मचा दिया हल्ला, 2025 में कोच गौतम गंभीर का रिपोर्ट कार्ड
विराट कोहली का नाम अब 'रन मशीन' से बदल कर 'रिकॉर्ड ब्रेकिंग मशीन' रख देना चाहिए. 26 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में 77 रनों की पारी खेल उन्होंने एक और कीर्तिमान रच डाला है. विराट ने गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाए और दिल्ली को 7 रनों की करीबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली ने लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास में कम से कम 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बढ़िया औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विराट ने लिस्ट-A क्रिकेट में 331 पारियों में 57.87 के औसत से 16,207 रन बना लिए हैं. वहीं माइकल बेवन ने 57.86 के औसत से 15,103 रन बनाए थे.
माइकल बेवन को वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बेहतरीन फिनिशर खिलाड़ियों में से एक माना जाता था. गुजरात के खिलाफ विराट ने 61 गेंदों में 77 रन बनाए थे. विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में विराट ने 131 रनों की पारी खेली थी, जो उनके लिस्ट-A करियर का 58वां शतक रहा.
37 साल की उम्र में विराट कोहली का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 6 लिस्ट-A मैचों में विराट ने 146 के अविश्वसनीय औसत से 584 रन बनाए हैं. इनमें उनके बल्ले से तीन शतक और 3 ही अर्धशतक निकले हैं.
विराट के लिए 2025 बढ़िया रहा
विराट कोहली अब सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं. 50-ओवर फॉर्मेट की बात करें तो विराट इस साल सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने इस साल 13 पारियों में 65.10 के बढ़िया औसत से 651 रन बनाए हैं. ODI मैचों में इस साल उनके नाम 3 शतक और चार अर्धशतक हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने इस साल वनडे में 650 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?