योग अब सिर्फ साधना नहीं, सुनहरा करियर भी है! विदेशों तक है योग शिक्षकों की भारी डिमांड

एक समय था जब योग केवल आत्मिक शांति और शारीरिक मजबूती का माध्यम माना जाता था, लेकिन अब ये तस्वीर बदल चुकी है. आज योग दुनियाभर में एक नया करियर विकल्प बन गया है. खासकर भारत के युवा इस क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं, क्योंकि देश के साथ-साथ विदेशों में भी योग प्रशिक्षकों की भारी डिमांड देखी जा रही है. योग में कैसे बनाएं करियर? अगर आप भी योग को अपना प्रोफेशन बनाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत 12वीं के बाद ही हो सकती है. शारीरिक और मानसिक रूप से फिट छात्र योग से जुड़े कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. इस क्षेत्र में शुरुआती कोर्स से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई की जा सकती है.यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ योग से जुड़े प्रमुख कोर्स सर्टिफिकेट इन योगा (3 से 6 महीने) डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन (1 साल) बीए/बीएससी इन योगा (3 साल) एमए/एमएससी इन योगा (2 साल) पीजी डिप्लोमा इन योगा थैरेपी कहां होते हैं कोर्स? मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (दिल्ली) पतंजलि विश्वविद्यालय (हरिद्वार) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB)ये भी पढ़ें: डीयू में एडमिशन का इंतजार खत्म! आज से शुरू होगी स्नातक दाखिले की प्रक्रिया, जानिए पूरी जानकारी जरूरी सर्टिफिकेशन YCB (Yoga Certification Board) द्वारा लेवल 1 से लेवल 3 तक सर्टिफिकेट. RYT-200/500 Yoga Alliance (USA) से WHO द्वारा समर्थित योग कोर्सेस. इन सर्टिफिकेशन के बाद आपकी प्रोफेशनल पहचान भी मजबूत होती है. कहां-कहां हैं करियर के मौके? योग प्रशिक्षक/टीचर बनकर स्कूल, कॉलेज, संस्थानों में पढ़ा सकते हैं योग थेरेपिस्ट बनकर अस्पताल या क्लीनिक में कार्य कर सकते हैं कॉर्पोरेट वेलनेस कोच के रूप में मल्टीनेशनल कंपनियों में अवसर फ्रीलांस योगा कोच बनकर ऑनलाइन क्लासेस या वर्कशॉप खुद का वेलनेस सेंटर खोल सकते हैं विदेशों में भी खूब डिमांड भारत ही नहीं, अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, जापान जैसे देशों में योग के लिए बढ़ती रुचि के चलते भारतीय योग प्रशिक्षकों की बहुत मांग है. वहां रहकर काम करने के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी मिलती है.ये भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Jun 19, 2025 - 11:30
 0
योग अब सिर्फ साधना नहीं, सुनहरा करियर भी है! विदेशों तक है योग शिक्षकों की भारी डिमांड

एक समय था जब योग केवल आत्मिक शांति और शारीरिक मजबूती का माध्यम माना जाता था, लेकिन अब ये तस्वीर बदल चुकी है. आज योग दुनियाभर में एक नया करियर विकल्प बन गया है. खासकर भारत के युवा इस क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं, क्योंकि देश के साथ-साथ विदेशों में भी योग प्रशिक्षकों की भारी डिमांड देखी जा रही है.

योग में कैसे बनाएं करियर?

अगर आप भी योग को अपना प्रोफेशन बनाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत 12वीं के बाद ही हो सकती है. शारीरिक और मानसिक रूप से फिट छात्र योग से जुड़े कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. इस क्षेत्र में शुरुआती कोर्स से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

योग से जुड़े प्रमुख कोर्स

  • सर्टिफिकेट इन योगा (3 से 6 महीने)
  • डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन (1 साल)
  • बीए/बीएससी इन योगा (3 साल)
  • एमए/एमएससी इन योगा (2 साल)
  • पीजी डिप्लोमा इन योगा थैरेपी

कहां होते हैं कोर्स?

जरूरी सर्टिफिकेशन

YCB (Yoga Certification Board) द्वारा लेवल 1 से लेवल 3 तक सर्टिफिकेट. RYT-200/500 Yoga Alliance (USA) से WHO द्वारा समर्थित योग कोर्सेस. इन सर्टिफिकेशन के बाद आपकी प्रोफेशनल पहचान भी मजबूत होती है.

कहां-कहां हैं करियर के मौके?

  • योग प्रशिक्षक/टीचर बनकर स्कूल, कॉलेज, संस्थानों में पढ़ा सकते हैं
  • योग थेरेपिस्ट बनकर अस्पताल या क्लीनिक में कार्य कर सकते हैं
  • कॉर्पोरेट वेलनेस कोच के रूप में मल्टीनेशनल कंपनियों में अवसर
  • फ्रीलांस योगा कोच बनकर ऑनलाइन क्लासेस या वर्कशॉप
  • खुद का वेलनेस सेंटर खोल सकते हैं

विदेशों में भी खूब डिमांड

भारत ही नहीं, अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, जापान जैसे देशों में योग के लिए बढ़ती रुचि के चलते भारतीय योग प्रशिक्षकों की बहुत मांग है. वहां रहकर काम करने के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी मिलती है.

ये भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow