योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कार्ड

उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों को जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी बड़ी राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों के लिए बनाए जाने वाले कैशलेस मेडिकल कार्ड की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. कार्ड का डिजाइन तैयार हो गया है और ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म भी जारी कर दिया गया है.अब विभागीय मंजूरी के बाद योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी. घर बैठे कर सकेंगे आवेदन योजना शुरू होने के बाद शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करते समय आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके जरिए पहचान की पुष्टि होगी. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन जमा किया जा सकेगा. मोबाइल पर मिलती रहेगी हर अपडेट आवेदन जमा होने के बाद उसकी जांच की प्रक्रिया शुरू होगी.सबसे पहले आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास जाएगा. वहां से मंजूरी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पास भेजा जाएगा. आवेदन किस स्तर पर है, इसकी जानकारी शिक्षकों को मोबाइल मैसेज के जरिए मिलती रहेगी. परिवार के सदस्य भी उठा सकेंगे लाभ अगर कोई शिक्षक अपने परिवार के पात्र आश्रितों को भी इस योजना में शामिल करना चाहता है तो आवेदन करते समय इसका विकल्प चुन सकता है. इससे परिवार के सदस्यों को भी इलाज की सुविधा का फायदा मिल सकेगा. ये भी पढ़ें-विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन? कब डाउनलोड कर सकेंगे कार्ड? ई-केवाईसी, दस्तावेजों की जांच और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कैशलेस मेडिकल कार्ड जारी कर दिया जाएगा. शिक्षक इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर पाएंगे. 5 लाख रुपये तक मिलेगा कैशलेस इलाज इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और उनके पात्र आश्रित 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकेंगे. यानी इलाज के लिए अस्पताल में जेब से पैसे खर्च करने की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी.यह भी पढ़ें - IIT Mumbai: IIT मुंबई में एक साल की कितनी लगती है फीस, Jee एडवांस देकर जाने वालों को क्या होता है फायदा?

Jun 6, 2026 - 01:30
 0
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कार्ड

उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों को जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी बड़ी राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों के लिए बनाए जाने वाले कैशलेस मेडिकल कार्ड की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. कार्ड का डिजाइन तैयार हो गया है और ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म भी जारी कर दिया गया है.अब विभागीय मंजूरी के बाद योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

योजना शुरू होने के बाद शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करते समय आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके जरिए पहचान की पुष्टि होगी. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन जमा किया जा सकेगा.

मोबाइल पर मिलती रहेगी हर अपडेट

आवेदन जमा होने के बाद उसकी जांच की प्रक्रिया शुरू होगी.सबसे पहले आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास जाएगा. वहां से मंजूरी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पास भेजा जाएगा. आवेदन किस स्तर पर है, इसकी जानकारी शिक्षकों को मोबाइल मैसेज के जरिए मिलती रहेगी.

परिवार के सदस्य भी उठा सकेंगे लाभ

अगर कोई शिक्षक अपने परिवार के पात्र आश्रितों को भी इस योजना में शामिल करना चाहता है तो आवेदन करते समय इसका विकल्प चुन सकता है. इससे परिवार के सदस्यों को भी इलाज की सुविधा का फायदा मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें-विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?

कब डाउनलोड कर सकेंगे कार्ड?

ई-केवाईसी, दस्तावेजों की जांच और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कैशलेस मेडिकल कार्ड जारी कर दिया जाएगा. शिक्षक इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर पाएंगे.

5 लाख रुपये तक मिलेगा कैशलेस इलाज

इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और उनके पात्र आश्रित 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकेंगे. यानी इलाज के लिए अस्पताल में जेब से पैसे खर्च करने की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें - IIT Mumbai: IIT मुंबई में एक साल की कितनी लगती है फीस, Jee एडवांस देकर जाने वालों को क्या होता है फायदा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow