ये 5 Apps बना देंगे आपके Smartphone को सिक्योर! हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने, चेक करें लिस्ट
Security Apps: आज के समय में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या चैटिंग का साधन नहीं रहा बल्कि इसमें हमारी निजी जानकारी का बड़ा हिस्सा मौजूद होता है. Instagram से लेकर UPI और आधार जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट तक सब कुछ फोन में ही सेव रहता है. ऐसे में डेटा को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि हैकिंग या फ्रॉड से बचा जा सके. अगर आप अपने फोन में एक्स्ट्रा सिक्योरिटी चाहते हैं तो कुछ भरोसेमंद ऐप्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं. Bitdefender Mobile Security Bitdefender Mobile Security एक पावरफुल सिक्योरिटी ऐप है जो आपके स्मार्टफोन को वायरस, मालवेयर और ऑनलाइन खतरों से बचाता है. इसकी खास बात यह है कि इसमें कॉल ब्लॉकिंग फीचर भी मिलता है जिससे स्पैम और फ्रॉड कॉल्स अपने आप पहचानकर ब्लॉक हो जाते हैं. McAfee Security McAfee Security आपके फोन को सिक्योरिटी ब्रेच से बचाने के लिए एडवांस प्रोटेक्शन देता है. यह ऐप इंटरनेट ब्राउज़िंग को सुरक्षित बनाता है और स्कैमर्स से दूर रखने में मदद करता है. साथ ही, यह डार्क वेब मॉनिटरिंग और Wi-Fi स्कैन जैसे फीचर्स भी ऑफर करता है जिससे आप ऑनलाइन ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं. Norton 360 Norton 360 एक ऑल-राउंडर ऐप है जिसमें एंटीवायरस, VPN, एड ब्लॉकर और ऐप एडवाइजर जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह ऐप आपको किसी भी संदिग्ध ऐप को इंस्टॉल करने से पहले चेतावनी देता है और आपकी प्राइवेसी को लगातार मॉनिटर करता रहता है. Malwarebytes Malwarebytes अपने आसान इंटरफेस और मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है. यह ऐप आपके फोन को मालवेयर से बचाने के साथ-साथ डेटा चोरी और फ्रॉड एक्टिविटी को भी रोकने में मदद करता है जिससे आप बिना टेंशन के बैंकिंग या ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. Mobile Security & Antivirus Mobile Security & Antivirus ऐप आपके फोन को थर्ड-पार्टी खतरों से बचाने में मदद करता है. यह न सिर्फ डेटा चोरी को रोकता है बल्कि सोशल मीडिया प्राइवेसी चेक और पेरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देता है जिससे सिक्योरिटी और मजबूत हो जाती है. स्मार्टफोन की सुरक्षा अब एक ऑप्शन नहीं बल्कि जरूरत बन चुकी है. सही ऐप्स का इस्तेमाल करके आप अपने डेटा को हैकर्स और ऑनलाइन खतरों से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं. यह भी पढ़ें: अब पहले ही मिल जाएगा खतरे का संकेत! ये नया Wearable सेंसर ऑर्गन फेल होने से पहले ही कर देगा अलर्ट, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी
Security Apps: आज के समय में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या चैटिंग का साधन नहीं रहा बल्कि इसमें हमारी निजी जानकारी का बड़ा हिस्सा मौजूद होता है. Instagram से लेकर UPI और आधार जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट तक सब कुछ फोन में ही सेव रहता है. ऐसे में डेटा को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि हैकिंग या फ्रॉड से बचा जा सके. अगर आप अपने फोन में एक्स्ट्रा सिक्योरिटी चाहते हैं तो कुछ भरोसेमंद ऐप्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं.
Bitdefender Mobile Security
Bitdefender Mobile Security एक पावरफुल सिक्योरिटी ऐप है जो आपके स्मार्टफोन को वायरस, मालवेयर और ऑनलाइन खतरों से बचाता है. इसकी खास बात यह है कि इसमें कॉल ब्लॉकिंग फीचर भी मिलता है जिससे स्पैम और फ्रॉड कॉल्स अपने आप पहचानकर ब्लॉक हो जाते हैं.
McAfee Security
McAfee Security आपके फोन को सिक्योरिटी ब्रेच से बचाने के लिए एडवांस प्रोटेक्शन देता है. यह ऐप इंटरनेट ब्राउज़िंग को सुरक्षित बनाता है और स्कैमर्स से दूर रखने में मदद करता है. साथ ही, यह डार्क वेब मॉनिटरिंग और Wi-Fi स्कैन जैसे फीचर्स भी ऑफर करता है जिससे आप ऑनलाइन ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं.
Norton 360
Norton 360 एक ऑल-राउंडर ऐप है जिसमें एंटीवायरस, VPN, एड ब्लॉकर और ऐप एडवाइजर जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह ऐप आपको किसी भी संदिग्ध ऐप को इंस्टॉल करने से पहले चेतावनी देता है और आपकी प्राइवेसी को लगातार मॉनिटर करता रहता है.
Malwarebytes
Malwarebytes अपने आसान इंटरफेस और मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है. यह ऐप आपके फोन को मालवेयर से बचाने के साथ-साथ डेटा चोरी और फ्रॉड एक्टिविटी को भी रोकने में मदद करता है जिससे आप बिना टेंशन के बैंकिंग या ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं.
Mobile Security & Antivirus
Mobile Security & Antivirus ऐप आपके फोन को थर्ड-पार्टी खतरों से बचाने में मदद करता है. यह न सिर्फ डेटा चोरी को रोकता है बल्कि सोशल मीडिया प्राइवेसी चेक और पेरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देता है जिससे सिक्योरिटी और मजबूत हो जाती है. स्मार्टफोन की सुरक्षा अब एक ऑप्शन नहीं बल्कि जरूरत बन चुकी है. सही ऐप्स का इस्तेमाल करके आप अपने डेटा को हैकर्स और ऑनलाइन खतरों से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?