ये हैं दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाएं, कौन है समंदर का असली बादशाह?

जिस तरह थल सेना जमीन की रक्षा करती है, ठीक उसी तरह नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है. आज के समय में जब समुद्री व्यापार और रणनीतिक दबदबे की दौड़ तेज हो गई है, ऐसे में मजबूत नौसेना किसी भी देश की ताकत का बड़ा संकेत बन चुकी है. 2025 तक कई देशों ने अपनी नौसेना को न सिर्फ बड़ा बनाया है, बल्कि उसे अत्याधुनिक तकनीकों से भी लैस किया है. नौसेना का महत्व केवल युद्ध तक सीमित नहीं है. यह संकट के समय राहत कार्यों में भी मदद करती है और समुद्र के रास्ते आने वाले खतरों को समय रहते रोकने का काम करती है. खासकर उन देशों के लिए नौसेना का महत्व और बढ़ जाता है, जो समुद्री व्यापार पर निर्भर हैं या जिनकी सीमाएं समुद्र से घिरी हैं. अब सवाल उठता है कि 2025 में दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर नौसेनाएं कौन सी हैं? तो इसका जवाब Global Naval Powers Ranking 2025 ने साफ कर दिया है. सबसे ऊपर है संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना (US Navy), जिसके पास 232 जहाज हैं और जिसकी ट्रू वैल्यू रेटिंग 323.9 है. अमेरिका के पास विमान वाहक से लेकर पनडुब्बियों तक हर वो तकनीक है, जो समुद्री लड़ाई में उसे अजेय बनाती है. यहां की नेवियों में भी है दम दूसरे नंबर पर है चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी, जिसके पास 405 यूनिट हैं और जिसकी रेटिंग 319.8 है. चीन ने हाल के वर्षों में नौसेना पर खूब निवेश किया है. तीसरे स्थान पर है रूस की नौसेना (283 यूनिट, रेटिंग 242.3), जबकि चौथा स्थान इंडोनेशिया (245 यूनिट) और पांचवां स्थान दक्षिण कोरिया को मिला है. ब्रिटेन-फ्रांस का भारत के बाद नंबर   अब बात भारत की करें तो भारत की नौसेना का रैंकिंग में सातवां स्थान है. भारत के पास 100 जहाज हैं और इसकी ट्रू वैल्यू रेटिंग 100.5 है. भारत से ठीक ऊपर छठे नंबर पर जापान की नौसेना है, जबकि भारत के बाद फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश आते हैं. हालांकि रैंकिंग में भारत पीछे है, लेकिन यह भी सच है कि भारत की नौसेना लगातार विस्तार और आधुनिकीकरण की राह पर है. ‘मेक इन इंडिया’ के तहत नए युद्धपोतों और पनडुब्बियों का निर्माण हो रहा है. यह भी पढ़ें- बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई

May 21, 2025 - 09:30
 0
ये हैं दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाएं, कौन है समंदर का असली बादशाह?

जिस तरह थल सेना जमीन की रक्षा करती है, ठीक उसी तरह नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है. आज के समय में जब समुद्री व्यापार और रणनीतिक दबदबे की दौड़ तेज हो गई है, ऐसे में मजबूत नौसेना किसी भी देश की ताकत का बड़ा संकेत बन चुकी है. 2025 तक कई देशों ने अपनी नौसेना को न सिर्फ बड़ा बनाया है, बल्कि उसे अत्याधुनिक तकनीकों से भी लैस किया है.

नौसेना का महत्व केवल युद्ध तक सीमित नहीं है. यह संकट के समय राहत कार्यों में भी मदद करती है और समुद्र के रास्ते आने वाले खतरों को समय रहते रोकने का काम करती है. खासकर उन देशों के लिए नौसेना का महत्व और बढ़ जाता है, जो समुद्री व्यापार पर निर्भर हैं या जिनकी सीमाएं समुद्र से घिरी हैं.

अब सवाल उठता है कि 2025 में दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर नौसेनाएं कौन सी हैं? तो इसका जवाब Global Naval Powers Ranking 2025 ने साफ कर दिया है. सबसे ऊपर है संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना (US Navy), जिसके पास 232 जहाज हैं और जिसकी ट्रू वैल्यू रेटिंग 323.9 है. अमेरिका के पास विमान वाहक से लेकर पनडुब्बियों तक हर वो तकनीक है, जो समुद्री लड़ाई में उसे अजेय बनाती है.

यहां की नेवियों में भी है दम

दूसरे नंबर पर है चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी, जिसके पास 405 यूनिट हैं और जिसकी रेटिंग 319.8 है. चीन ने हाल के वर्षों में नौसेना पर खूब निवेश किया है. तीसरे स्थान पर है रूस की नौसेना (283 यूनिट, रेटिंग 242.3), जबकि चौथा स्थान इंडोनेशिया (245 यूनिट) और पांचवां स्थान दक्षिण कोरिया को मिला है.

ब्रिटेन-फ्रांस का भारत के बाद नंबर  

अब बात भारत की करें तो भारत की नौसेना का रैंकिंग में सातवां स्थान है. भारत के पास 100 जहाज हैं और इसकी ट्रू वैल्यू रेटिंग 100.5 है. भारत से ठीक ऊपर छठे नंबर पर जापान की नौसेना है, जबकि भारत के बाद फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश आते हैं. हालांकि रैंकिंग में भारत पीछे है, लेकिन यह भी सच है कि भारत की नौसेना लगातार विस्तार और आधुनिकीकरण की राह पर है. ‘मेक इन इंडिया’ के तहत नए युद्धपोतों और पनडुब्बियों का निर्माण हो रहा है.

यह भी पढ़ें-

बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow