युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'

भारतीय क्रिकेट के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन खास रहा. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद वह लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में विंबलडन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल का लुत्फ उठाने पहुंचे. इस मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7 (7), 7-6 (2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इस दौरान वैभव के साथ भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे. ब्लैक ब्लेजर, सफेद शर्ट, स्ट्राइप्ड टाई और काले चश्मे में वैभव का जेंटलमैन लुक भी चर्चा में रहा. युवराज सिंह से मुलाकात पर क्या बोले वैभव? स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में वैभव ने युवराज सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वह उनके आदर्श हैं. उन्होंने बताया, 'जब मैं उनसे पहली बार मिला था तो बहुत अच्छा लगा था. मैंने उनसे काफी बातें की थीं और उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया भी. अब उनसे लगातार सीखने का मौका मिल रहा है और भविष्य के लिए यह मेरे लिए काफी फायदेमंद रहेगा.' वैभव की बातों से अभिषेक शर्मा भी सहमत नजर आए. उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि वैभव कैसा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि युवी पाजी मेरे भी आदर्श रहे हैं. जब मैं पहली बार उनसे मिला था तो मेरी भी यही भावना थी. मेरे लिए भी यह पहला विंबलडन है और युवी पाजी के साथ फाइनल देखना बेहद खास अनुभव है.' आखिरी समय में तैयार हुआ वैभव का लुक इंटरव्यू के दौरान जब वैभव से उनके आउटफिट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए पूरा श्रेय अभिषेक शर्मा को दिया. वैभव ने कहा, 'मैंने पहले से कुछ भी प्लान नहीं किया था. आखिरी समय में जो भी मिला, मैंने अभिषेक भाई से कहकर अरेंज कराया और उसे पहनकर यहां आ गया.' यह भी पढ़ें- VIRAT KOHLI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट वैभव के लिए विंबलडन का यह पहला दौरा कई मायनों में यादगार रहा. इस दौरान उन्हें दुनिया के बड़े खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिला, वहीं युवराज सिंह जैसे दिग्गज के साथ समय बिताकर सीखने का भी अवसर मिला. यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में नया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप की कॉल के बाद चेयरमैन ने 'चुपचाप' बदली अमेरिकी खिलाड़ी की सजा!

Jul 13, 2026 - 17:30
 0
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'

भारतीय क्रिकेट के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन खास रहा. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद वह लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में विंबलडन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल का लुत्फ उठाने पहुंचे. इस मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7 (7), 7-6 (2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इस दौरान वैभव के साथ भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे. ब्लैक ब्लेजर, सफेद शर्ट, स्ट्राइप्ड टाई और काले चश्मे में वैभव का जेंटलमैन लुक भी चर्चा में रहा.

युवराज सिंह से मुलाकात पर क्या बोले वैभव?

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में वैभव ने युवराज सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वह उनके आदर्श हैं. उन्होंने बताया, 'जब मैं उनसे पहली बार मिला था तो बहुत अच्छा लगा था. मैंने उनसे काफी बातें की थीं और उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया भी. अब उनसे लगातार सीखने का मौका मिल रहा है और भविष्य के लिए यह मेरे लिए काफी फायदेमंद रहेगा.'

वैभव की बातों से अभिषेक शर्मा भी सहमत नजर आए. उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि वैभव कैसा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि युवी पाजी मेरे भी आदर्श रहे हैं. जब मैं पहली बार उनसे मिला था तो मेरी भी यही भावना थी. मेरे लिए भी यह पहला विंबलडन है और युवी पाजी के साथ फाइनल देखना बेहद खास अनुभव है.'

आखिरी समय में तैयार हुआ वैभव का लुक

इंटरव्यू के दौरान जब वैभव से उनके आउटफिट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए पूरा श्रेय अभिषेक शर्मा को दिया. वैभव ने कहा, 'मैंने पहले से कुछ भी प्लान नहीं किया था. आखिरी समय में जो भी मिला, मैंने अभिषेक भाई से कहकर अरेंज कराया और उसे पहनकर यहां आ गया.'

यह भी पढ़ें- VIRAT KOHLI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट

वैभव के लिए विंबलडन का यह पहला दौरा कई मायनों में यादगार रहा. इस दौरान उन्हें दुनिया के बड़े खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिला, वहीं युवराज सिंह जैसे दिग्गज के साथ समय बिताकर सीखने का भी अवसर मिला.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में नया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप की कॉल के बाद चेयरमैन ने 'चुपचाप' बदली अमेरिकी खिलाड़ी की सजा!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow