मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
नींद पूरी न होने पर इसका असर शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी पड़ता है. ऐसे में नई बातें सीखना और उन्हें याद रखना मुश्किल हो जाता है. लेकिन एक स्टडी में सामने आया है कि 20 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज नींद की कमी के बाद भी याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है. जाने क्या कहती है रिसर्च 20 मिनट की एक्सरसाइज का फायदा स्टडी में 54 स्वस्थ युवाओं को शामिल किया गया था. इनमें कुछ लोगों ने 30 घंटे तक जागने के बाद 20 मिनट तक साइकिल चलाई, जबकि कुछ लोगों को 90 मिनट सोने का मौका दिया गया. इसके बाद उनकी याददाश्त की जांच की गई. जिन लोगों ने एक्सरसाइज की या झपकी ली, उन्होंने बिना किसी गतिविधि वाले लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया. रिसर्च में एक्सरसाइज करने और 90 मिनट की झपकी लेने वाले लोगों ने याददाश्त के टेस्ट में दूसरे समूह के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया. इस टेस्ट में यह देखा गया कि लोग पहले दिखाई गई तस्वीरों को कितनी अच्छी तरह पहचान पाते हैं. इससे पता चलता है कि थोड़े समय की एक्सरसाइज नींद की कमी के बाद भी याददाश्त को बनाए रखने में मदद करती है. ऐसा क्यों ? जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो नई जानकारी को समझने और याद रखने में परेशानी होती है. इसका असर पढ़ाई, काम और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ता है. स्टडी में पाया गया कि एक्सरसाइज करने से याददाश्त पर पड़ने वाले इस असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली. पर भी एक्सरसाइज के बाद भी शरीर की थकान पूरी तरह दूर नहीं हुई. इसलिए नींद पूरी करना बेहद जरूरी है. यह भी पढ़ें : गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च कौन-सी एक्सरसाइज कर सकते हैं? एरोबिक एक्सरसाइज में तेज चलना, साइकिल चलाना, डांस करना और दौड़ना जैसी गतिविधियां शामिल हैं. इनसे दिल की धड़कन बढ़ती है और सांस तेज चलने लगती है. स्टडी में लोगों ने 20 मिनट तक स्टेशनरी साइकिल चलाई थी. आप भी अपनी सेहत और क्षमता के हिसाब से ऐसी गतिविधियां कर सकते हैं. क्या एक्सरसाइज नींद की जगह ले सकती है? नहीं, एक्सरसाइज करने से नींद की जरूरत खत्म नहीं होती. यह स्टडी बताती है कि थोड़ी देर की कसरत नींद की कमी के बाद याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है. लेकिन अच्छी नींद लेना फिर भी जरूरी है. अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है, तो गाड़ी चलाने या ऐसा काम करने से बचें जिसमें पूरा ध्यान लगाना जरूरी हो. यह भी पढ़ें :चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
नींद पूरी न होने पर इसका असर शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी पड़ता है. ऐसे में नई बातें सीखना और उन्हें याद रखना मुश्किल हो जाता है. लेकिन एक स्टडी में सामने आया है कि 20 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज नींद की कमी के बाद भी याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है. जाने क्या कहती है रिसर्च
20 मिनट की एक्सरसाइज का फायदा
स्टडी में 54 स्वस्थ युवाओं को शामिल किया गया था. इनमें कुछ लोगों ने 30 घंटे तक जागने के बाद 20 मिनट तक साइकिल चलाई, जबकि कुछ लोगों को 90 मिनट सोने का मौका दिया गया. इसके बाद उनकी याददाश्त की जांच की गई. जिन लोगों ने एक्सरसाइज की या झपकी ली, उन्होंने बिना किसी गतिविधि वाले लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया.
रिसर्च में एक्सरसाइज करने और 90 मिनट की झपकी लेने वाले लोगों ने याददाश्त के टेस्ट में दूसरे समूह के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया. इस टेस्ट में यह देखा गया कि लोग पहले दिखाई गई तस्वीरों को कितनी अच्छी तरह पहचान पाते हैं. इससे पता चलता है कि थोड़े समय की एक्सरसाइज नींद की कमी के बाद भी याददाश्त को बनाए रखने में मदद करती है.
ऐसा क्यों ?
जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो नई जानकारी को समझने और याद रखने में परेशानी होती है. इसका असर पढ़ाई, काम और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ता है. स्टडी में पाया गया कि एक्सरसाइज करने से याददाश्त पर पड़ने वाले इस असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली. पर भी एक्सरसाइज के बाद भी शरीर की थकान पूरी तरह दूर नहीं हुई. इसलिए नींद पूरी करना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें : गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
कौन-सी एक्सरसाइज कर सकते हैं?
एरोबिक एक्सरसाइज में तेज चलना, साइकिल चलाना, डांस करना और दौड़ना जैसी गतिविधियां शामिल हैं. इनसे दिल की धड़कन बढ़ती है और सांस तेज चलने लगती है. स्टडी में लोगों ने 20 मिनट तक स्टेशनरी साइकिल चलाई थी. आप भी अपनी सेहत और क्षमता के हिसाब से ऐसी गतिविधियां कर सकते हैं.
क्या एक्सरसाइज नींद की जगह ले सकती है?
नहीं, एक्सरसाइज करने से नींद की जरूरत खत्म नहीं होती. यह स्टडी बताती है कि थोड़ी देर की कसरत नींद की कमी के बाद याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है. लेकिन अच्छी नींद लेना फिर भी जरूरी है. अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है, तो गाड़ी चलाने या ऐसा काम करने से बचें जिसमें पूरा ध्यान लगाना जरूरी हो.
यह भी पढ़ें :चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
What's Your Reaction?