मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

भारतीय स्किन टोन अपनी विविधता के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. हमारे यहां हल्के रंग से लेकर गहरे रंग तक की त्वचा के कई खूबसूरत शेड्स देखने को मिलते हैं, जिनमें न्यूट्रल, ऑलिव, कूल और वार्म अंडरटोन्स शामिल हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अक्सर लोग मेकअप खरीदते समय सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वे अपनी त्वचा के असली रंग को छिपाकर ज्यादा गोरा या ब्राइट दिखने वाले प्रोडक्ट्स चुन लेते हैं. मेकअप का असली काम त्वचा के मूल रंग को बदलना नहीं, बल्कि उसके नेचुरल लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाना होता है. स्किन शेड से ज्यादा अंडरटोन को समझना है जरूरी ब्यूटी इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, दो लोगों की त्वचा का रंग ऊपर से देखने में एक जैसा लग सकता है, लेकिन उनका अंडरटोन पूरी तरह अलग हो सकता है. जैसे एक व्यक्ति की स्किन का अंडरटोन गोल्डन या वार्म हो सकता है, तो दूसरे का कूल या न्यूट्रल होना बेहद आम बात है. इसलिए बिना अंडरटोन को समझे कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदना आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है. फाउंडेशन, ब्लश और हाइलाइटर का तालमेल ऐसा होना चाहिए जो चेहरे पर पैच बनाने के बजाय स्किन में पूरी तरह घुल-मिल जाए. कलाई पर नहीं, जॉलाइन पर टेस्ट करें अपना फाउंडेशन अगर आप भी अपने हाथ या कलाई पर फाउंडेशन लगाकर शेड चुनते हैं, तो यह तरीका आज ही बदल दीजिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कलाई और चेहरे के रंग में काफी अंतर होता है, इसलिए यह तरीका पूरी तरह गलत है. फाउंडेशन मैच करने की सबसे सटीक ट्रिक यह है कि इसे अपनी जॉलाइन पर लगाएं और गर्दन की तरफ ब्लेंड करके देखें. सही फाउंडेशन वही है जो स्किन में इस तरह गायब हो जाए कि कोई अलग से लाइन न दिखे. खासकर ब्राइडल मेकअप के लिए प्रोडक्ट्स को हमेशा नेचुरल डेलाइट और कैमरे की फ्लैश लाइट दोनों में चेक करना चाहिए. यह भी पढ़ें: भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत? लंबे समय तक टिकने वाले मेकअप के लिए ब्लश की लेयरिंग चेहरे पर फ्रेश लुक लाने के लिए ब्लश बहुत जरूरी है, लेकिन इसका शेड आपकी स्किन टोन से मैच खाता हुआ होना चाहिए. भारतीय स्किन पर टेराकोटा, वार्म रोज, पीच, बर्न कोरल और बेरी जैसे गहरे कलर्स बहुत ही शानदार लगते हैं. डार्क स्किन टोन पर गहरे ब्लश ज्यादा अच्छा रिजल्ट देते हैं, जबकि हल्के कलर्स उतने नहीं खिलते. शादियों के सीजन में अगर आप चाहते हैं कि ब्लश सुबह से रात तक टिका रहे, तो पहले क्रीम ब्लश लगाएं और फिर उसके ऊपर पाउडर ब्लश की लेयरिंग करें. हाइलाइटर का सीमित इस्तेमाल देगा नेचुरल ग्लो मेकअप को परफेक्ट फिनिश देने के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा आपके लुक को खराब और बहुत ज्यादा चमकीला बना सकती है. इसे हमेशा बहुत कम मात्रा में केवल चीकबोन्स के ऊपरी हिस्से और नाक के सिरे पर लगाना चाहिए. भारतीय स्किन के लिए शैंपेन, गोल्डन शैंपेन और रोज़-गोल्ड शेड्स सबसे बेस्ट माने जाते हैं. थंब रूल बिल्कुल साफ है कि चेहरे का ग्लो एक हेल्दी स्किन जैसा दिखना चाहिए, न कि किसी चमकीले ग्लिटर जैसा. यह भी पढ़ें: बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

Oct 17, 2026 - 05:30
 0
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

भारतीय स्किन टोन अपनी विविधता के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. हमारे यहां हल्के रंग से लेकर गहरे रंग तक की त्वचा के कई खूबसूरत शेड्स देखने को मिलते हैं, जिनमें न्यूट्रल, ऑलिव, कूल और वार्म अंडरटोन्स शामिल हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अक्सर लोग मेकअप खरीदते समय सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वे अपनी त्वचा के असली रंग को छिपाकर ज्यादा गोरा या ब्राइट दिखने वाले प्रोडक्ट्स चुन लेते हैं. मेकअप का असली काम त्वचा के मूल रंग को बदलना नहीं, बल्कि उसके नेचुरल लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाना होता है.

स्किन शेड से ज्यादा अंडरटोन को समझना है जरूरी

ब्यूटी इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, दो लोगों की त्वचा का रंग ऊपर से देखने में एक जैसा लग सकता है, लेकिन उनका अंडरटोन पूरी तरह अलग हो सकता है. जैसे एक व्यक्ति की स्किन का अंडरटोन गोल्डन या वार्म हो सकता है, तो दूसरे का कूल या न्यूट्रल होना बेहद आम बात है. इसलिए बिना अंडरटोन को समझे कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदना आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है. फाउंडेशन, ब्लश और हाइलाइटर का तालमेल ऐसा होना चाहिए जो चेहरे पर पैच बनाने के बजाय स्किन में पूरी तरह घुल-मिल जाए.

कलाई पर नहीं, जॉलाइन पर टेस्ट करें अपना फाउंडेशन

अगर आप भी अपने हाथ या कलाई पर फाउंडेशन लगाकर शेड चुनते हैं, तो यह तरीका आज ही बदल दीजिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कलाई और चेहरे के रंग में काफी अंतर होता है, इसलिए यह तरीका पूरी तरह गलत है. फाउंडेशन मैच करने की सबसे सटीक ट्रिक यह है कि इसे अपनी जॉलाइन पर लगाएं और गर्दन की तरफ ब्लेंड करके देखें. सही फाउंडेशन वही है जो स्किन में इस तरह गायब हो जाए कि कोई अलग से लाइन न दिखे. खासकर ब्राइडल मेकअप के लिए प्रोडक्ट्स को हमेशा नेचुरल डेलाइट और कैमरे की फ्लैश लाइट दोनों में चेक करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?

लंबे समय तक टिकने वाले मेकअप के लिए ब्लश की लेयरिंग

चेहरे पर फ्रेश लुक लाने के लिए ब्लश बहुत जरूरी है, लेकिन इसका शेड आपकी स्किन टोन से मैच खाता हुआ होना चाहिए. भारतीय स्किन पर टेराकोटा, वार्म रोज, पीच, बर्न कोरल और बेरी जैसे गहरे कलर्स बहुत ही शानदार लगते हैं. डार्क स्किन टोन पर गहरे ब्लश ज्यादा अच्छा रिजल्ट देते हैं, जबकि हल्के कलर्स उतने नहीं खिलते. शादियों के सीजन में अगर आप चाहते हैं कि ब्लश सुबह से रात तक टिका रहे, तो पहले क्रीम ब्लश लगाएं और फिर उसके ऊपर पाउडर ब्लश की लेयरिंग करें.

हाइलाइटर का सीमित इस्तेमाल देगा नेचुरल ग्लो

मेकअप को परफेक्ट फिनिश देने के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा आपके लुक को खराब और बहुत ज्यादा चमकीला बना सकती है. इसे हमेशा बहुत कम मात्रा में केवल चीकबोन्स के ऊपरी हिस्से और नाक के सिरे पर लगाना चाहिए. भारतीय स्किन के लिए शैंपेन, गोल्डन शैंपेन और रोज़-गोल्ड शेड्स सबसे बेस्ट माने जाते हैं. थंब रूल बिल्कुल साफ है कि चेहरे का ग्लो एक हेल्दी स्किन जैसा दिखना चाहिए, न कि किसी चमकीले ग्लिटर जैसा.

यह भी पढ़ें: बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow