मुंबई में 38 करोड़ का 30 किलो सोना जब्त, 24 महिलाओं ने कहां-कहां छुपा रखा था गोल्ड? उड़ जाएंगे होश

Gold Smuggling: मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाल ही में DRI ने सोने की तस्करी करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह में 24 महिलाएं थीं जो करीब 38 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी करती हुई पकड़ी गई हैं. ये सभी महिला स्मगलर्स केन्या की बताई जा रही हैं. निदेशालय को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई कर इन महिला तस्करो को हिरासत में लिया गया है. क्या- किया गया जब्त?गुप्त सूचना के आधार पर DRI ने कार्रवाई कर इन महिला तस्करों को पकड़ा है. राजस्व खुफिया निदेशालय ने ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज चलाकर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में गिरोह से 37.74 करोड़ रुपये कीमत का 29.37 किलो सोना जब्त किया है. जिसमें 25.10 किलोग्राम सोने की छड़ें और 4.27 किलोग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं. इसे लेकर वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि इस ऑपरेशन में 24 महिला तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है.  कहां छुपा रखा था सोना?सूत्रों ने बताया है कि इन महिलाओं को अच्छी- खासी ट्रेनिंग मिली हुई थी. इन्होंने तस्करी वाला सोना जूतों, कपड़ों के अंदर और शरीर पर विशेष रूप से बनाए गए पाउच में छिपाया था. इससे पता चलता है कि इनको पूरी तरह से ट्रेन्ड किया गया था. इस बारे में DRI के अधिकारी ने भी बताया है. डीआरआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को दी जानकारी में बताया कि, 'महिलाओं को सोना छुपाने और जांच से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था, जिससे पता चलता है कि एक सुनियोजित गिरोह हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने के लिए ऐसे लोगों का इस्तेमाल कर रहा था. इन महिलाओं को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि गिरोह के सरगनाओं को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है.' जांच में जुटी पुलिसबता दें कि ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी जिसके बाद अब भी जांच जारी है. निदेशालय का मानना है कि ये गिरोह केवल इतने में ही सिमटा हुआ नहीं है, बल्कि ये एक बड़ा नेटवर्क है. जिसका जल्दी से जल्दी भंडाफोड़ करना जरूरी है. ऐसे में DRI इस जांच को आगे बढ़ाते हुए गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. साथ ही साथ एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में सेंध लगाने वालों की तलाश भी जारी है. ये भी पढ़ें: SpiceJet Layoffs:भारी कर्ज और वित्तीय संकट, क्या डूब जाएगी SpiceJet? तनाव में पायलट और क्रू

Apr 11, 2026 - 00:30
 0
मुंबई में 38 करोड़ का 30 किलो सोना जब्त, 24 महिलाओं ने कहां-कहां छुपा रखा था गोल्ड? उड़ जाएंगे होश

Gold Smuggling: मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाल ही में DRI ने सोने की तस्करी करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह में 24 महिलाएं थीं जो करीब 38 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी करती हुई पकड़ी गई हैं. ये सभी महिला स्मगलर्स केन्या की बताई जा रही हैं. निदेशालय को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई कर इन महिला तस्करो को हिरासत में लिया गया है.

क्या- किया गया जब्त?
गुप्त सूचना के आधार पर DRI ने कार्रवाई कर इन महिला तस्करों को पकड़ा है. राजस्व खुफिया निदेशालय ने ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज चलाकर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में गिरोह से 37.74 करोड़ रुपये कीमत का 29.37 किलो सोना जब्त किया है. जिसमें 25.10 किलोग्राम सोने की छड़ें और 4.27 किलोग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं. इसे लेकर वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि इस ऑपरेशन में 24 महिला तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है. 

कहां छुपा रखा था सोना?
सूत्रों ने बताया है कि इन महिलाओं को अच्छी- खासी ट्रेनिंग मिली हुई थी. इन्होंने तस्करी वाला सोना जूतों, कपड़ों के अंदर और शरीर पर विशेष रूप से बनाए गए पाउच में छिपाया था. इससे पता चलता है कि इनको पूरी तरह से ट्रेन्ड किया गया था. इस बारे में DRI के अधिकारी ने भी बताया है.

डीआरआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को दी जानकारी में बताया कि, 'महिलाओं को सोना छुपाने और जांच से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था, जिससे पता चलता है कि एक सुनियोजित गिरोह हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने के लिए ऐसे लोगों का इस्तेमाल कर रहा था. इन महिलाओं को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि गिरोह के सरगनाओं को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है.'

जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी जिसके बाद अब भी जांच जारी है. निदेशालय का मानना है कि ये गिरोह केवल इतने में ही सिमटा हुआ नहीं है, बल्कि ये एक बड़ा नेटवर्क है. जिसका जल्दी से जल्दी भंडाफोड़ करना जरूरी है. ऐसे में DRI इस जांच को आगे बढ़ाते हुए गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. साथ ही साथ एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में सेंध लगाने वालों की तलाश भी जारी है.

ये भी पढ़ें:

SpiceJet Layoffs:भारी कर्ज और वित्तीय संकट, क्या डूब जाएगी SpiceJet? तनाव में पायलट और क्रू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow