मुंबई में किसने खरीदा पहला iPhone 18 Pro Max, कहां का रहने वाला है युवक?

Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री पूरे भारत में शुरू हो गई है. हर साल की तरह इस बार भी नए आईफोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. मुंबई के Apple BKC स्टोर पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसी भीड़ में सूरत से आया यह युवक भी शामिल था, जिसने स्टोर खुलते ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro दोनों मॉडल खरीद लिए. सूरत से मुंबई तक का सफर  सूरत से आए इस आईफोन लवर ने बताया कि नए आईफोन को पहले ही दिन अपने हाथ में लेने के लिए उसने एक लंबा सफर तय किया. वह 5 से 6 घंटे का सफर तय करके सूरत से मुंबई पहुंचा था. मुंबई आने के बाद भी उसका इंतजार खत्म नहीं हुआ. वह रात करीब 10 बजे से ही स्टोर के बाहर कतार में लग गया था. उसने लगभग 6 घंटे स्टोर के बाहर इंतजार किया और फिर ढाई घंटे लंबी कतार में खड़े रहने के बाद आखिरकार सुबह उसे नया फोन मिल सका. VIDEO | Mumbai: Sale of newly-launched iPhone 18 series begins. Visuals from Apple Store at Bandra Kurla Complex.A customer says, "I’ve got the first phone. I’m really excited. My goal was to get the first one; I’d been waiting here for about 10 to 12 hours for this. Finally,… pic.twitter.com/TUmjp8GBc8 — Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026 क्यों है आईफोन को लेकर इतनी बड़ी दिवानगी? युवक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह लंबे समय से आईफोन इस्तेमाल कर रहा है. उसका मानना है कि जितने भी आईफोन यूजर्स हैं, वे इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि फोन में कोई नया फीचर आए या न आए, लेकिन लॉन्चिंग के पहले ही दिन नया मॉडल हासिल करना उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है.  एपल के आसान इंटरफेस की तारीफ करते हुए उसने कहा कि एक बार जब किसी को आईफोन इस्तेमाल करने की आदत हो जाती है, तो वह गूगल या सैमसंग जैसे किसी अन्य डिवाइस पर शिफ्ट नहीं होना चाहता. आईफोन हाथ में आने के बाद किसी दूसरी चीज की जरूरत ही महसूस नहीं होती.  एक साथ खरीदे दो-दो प्रीमियम आईफोन इस आईफोन फैन ने एपल स्टोर से केवल एक नहीं, बल्कि दो स्मार्टफोन खरीदे हैं, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों शामिल हैं. दोनों फोन खरीदने के बाद युवक बेहद खुश नजर आया और उसने कहा कि वह अपनी इस खरीदारी से अब पूरी तरह से खुश है.  यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित मुंबई एपल स्टोर पर पहुंच रहे फैंस मुंबई के बीकेसी एपल स्टोर पर केवल सूरत ही नहीं, बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र के कई अलग-अलग शहरों से लोग पहुंच रहे हैं. कुछ फैंस तो ऐसे भी थे जो पहले सुबह-सुबह लालबागचा राजा के दर्शन करने गए और वहां से सीधे सुबह 6 बजे ही एपल स्टोर के बाहर लाइन में आकर खड़े हो गए ताकि वे नई सीरीज के प्रो मॉडल्स को घर ले जा सकें. इतनी भारी भीड़ और लोगों का यह उत्साह साफ दिखाता है कि भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एपल का क्रेज किस कदर बढ़ चुका है. यह भी पढ़ें: iPhone 18 Proकी बिक्री शुरू, मुंबई से यूपी तक Apple स्टोर के बाहर लगी लाइनें

Sep 18, 2026 - 21:30
 0
मुंबई में किसने खरीदा पहला iPhone 18 Pro Max, कहां का रहने वाला है युवक?

Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री पूरे भारत में शुरू हो गई है. हर साल की तरह इस बार भी नए आईफोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. मुंबई के Apple BKC स्टोर पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसी भीड़ में सूरत से आया यह युवक भी शामिल था, जिसने स्टोर खुलते ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro दोनों मॉडल खरीद लिए.

सूरत से मुंबई तक का सफर 

सूरत से आए इस आईफोन लवर ने बताया कि नए आईफोन को पहले ही दिन अपने हाथ में लेने के लिए उसने एक लंबा सफर तय किया. वह 5 से 6 घंटे का सफर तय करके सूरत से मुंबई पहुंचा था. मुंबई आने के बाद भी उसका इंतजार खत्म नहीं हुआ. वह रात करीब 10 बजे से ही स्टोर के बाहर कतार में लग गया था. उसने लगभग 6 घंटे स्टोर के बाहर इंतजार किया और फिर ढाई घंटे लंबी कतार में खड़े रहने के बाद आखिरकार सुबह उसे नया फोन मिल सका.

क्यों है आईफोन को लेकर इतनी बड़ी दिवानगी?

युवक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह लंबे समय से आईफोन इस्तेमाल कर रहा है. उसका मानना है कि जितने भी आईफोन यूजर्स हैं, वे इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि फोन में कोई नया फीचर आए या न आए, लेकिन लॉन्चिंग के पहले ही दिन नया मॉडल हासिल करना उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है.  एपल के आसान इंटरफेस की तारीफ करते हुए उसने कहा कि एक बार जब किसी को आईफोन इस्तेमाल करने की आदत हो जाती है, तो वह गूगल या सैमसंग जैसे किसी अन्य डिवाइस पर शिफ्ट नहीं होना चाहता. आईफोन हाथ में आने के बाद किसी दूसरी चीज की जरूरत ही महसूस नहीं होती. 

एक साथ खरीदे दो-दो प्रीमियम आईफोन

इस आईफोन फैन ने एपल स्टोर से केवल एक नहीं, बल्कि दो स्मार्टफोन खरीदे हैं, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों शामिल हैं. दोनों फोन खरीदने के बाद युवक बेहद खुश नजर आया और उसने कहा कि वह अपनी इस खरीदारी से अब पूरी तरह से खुश है. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित

मुंबई एपल स्टोर पर पहुंच रहे फैंस

मुंबई के बीकेसी एपल स्टोर पर केवल सूरत ही नहीं, बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र के कई अलग-अलग शहरों से लोग पहुंच रहे हैं. कुछ फैंस तो ऐसे भी थे जो पहले सुबह-सुबह लालबागचा राजा के दर्शन करने गए और वहां से सीधे सुबह 6 बजे ही एपल स्टोर के बाहर लाइन में आकर खड़े हो गए ताकि वे नई सीरीज के प्रो मॉडल्स को घर ले जा सकें. इतनी भारी भीड़ और लोगों का यह उत्साह साफ दिखाता है कि भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एपल का क्रेज किस कदर बढ़ चुका है.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Proकी बिक्री शुरू, मुंबई से यूपी तक Apple स्टोर के बाहर लगी लाइनें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow