मीन साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: भाग्य चमकेगा! नौकरी, धन, प्रेम और सम्मान में वृद्धि के योग, जानें उपाय!

Meen Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 March): मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आने वाला है. इस दौरान आपके सोचे हुए कई कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपके भीतर उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा. अपनी सूझबूझ और मेहनत के बल पर आप बड़े से बड़े कार्य को भी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपको बड़ी राहत महसूस होगी. इस दौरान आप योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करेंगे और इसी कारण आपके अधिकांश कार्य सफलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अधिक लाभदायक साबित हो सकता है. इस समय आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा. उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं और संचित धन में भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह गुडलक लेकर आ सकता है. इस दौरान उनके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है. किसी विशेष कार्य के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा सकता है.यदि आप लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से मनचाहा रोजगार मिलने के संकेत हैं. इस दौरान आप घर के लिए सुख-सुविधा से जुड़ी कोई वस्तु खरीद सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. प्रेम संबंधों के मामले में भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे और आपसी समझ भी बेहतर होगी. संतान पक्ष से जुड़ी कोई सुखद खबर पूरे परिवार के लिए खुशियों का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य और संतुलित रहने वाला है. उपाय: इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ और लाभकारी रहेगा. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Mar 13, 2026 - 11:30
 0
मीन साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: भाग्य चमकेगा! नौकरी, धन, प्रेम और सम्मान में वृद्धि के योग, जानें उपाय!

Meen Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 March): मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आने वाला है. इस दौरान आपके सोचे हुए कई कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपके भीतर उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा. अपनी सूझबूझ और मेहनत के बल पर आप बड़े से बड़े कार्य को भी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे.

कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपको बड़ी राहत महसूस होगी.

इस दौरान आप योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करेंगे और इसी कारण आपके अधिकांश कार्य सफलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे.

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अधिक लाभदायक साबित हो सकता है. इस समय आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा. उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं और संचित धन में भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं.

समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह गुडलक लेकर आ सकता है. इस दौरान उनके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है. किसी विशेष कार्य के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा सकता है.
यदि आप लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है.

किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से मनचाहा रोजगार मिलने के संकेत हैं. इस दौरान आप घर के लिए सुख-सुविधा से जुड़ी कोई वस्तु खरीद सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा.

प्रेम संबंधों के मामले में भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे और आपसी समझ भी बेहतर होगी. संतान पक्ष से जुड़ी कोई सुखद खबर पूरे परिवार के लिए खुशियों का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य और संतुलित रहने वाला है.

उपाय: इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ और लाभकारी रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow