माघ मेला 2026 में पहुंचे 3 फुट 8 इंच के बाबा, सोशल मीडिया पर ‘दुनिया के सबसे छोटे बाबा’ का वीडियो वायरल

Small hight Baba Magh Mela video viral: माघ मेला 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस साल आस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया का तड़का भी जमकर देखने को मिल रहा है. संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले से एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक बेहद छोटे कद के बाबा नजर आ रहे हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर लोग दुनिया के सबसे छोटे बाबा बता रहे हैं. यही कारण हैं कि, तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.  3 फुट के बाबा हाथों में पहनते हैं चूड़ियां माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच बाबा काफी लोकप्रिय हो गए हैं. उनकी हाइट 3 फुट 8 इंच है, जबकि उम्र 58 साल बता रहे हैं. वहीं, उनका नाम गंगापुरी महाराज है. जो भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं और माघ मेला घूमने आए लोग उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के साथ वीडियो बना रहे हैं. महाराज जी खुद को शिव के अर्धनारीश्वर रूप का उपासक बताते हैं, जो अपने एक हाथ में चूड़ी-कंगन पहनते हैं.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स इसे बाबा की दिव्य आभा कह रहे हैं.            View this post on Instagram                       A post shared by Pt Vaibhav Sharma (@triveni_wala) श्रद्धालुओंं के बीच आकर्षण का केंद्र छोटे कद वाले बाबा माघ मेले में हर वर्ष साधु-संतों, नागा बाबाओं और तपस्वियों का जमावड़ा लगता है, लेकिन इस बार मेले में छोटे कद के बाबा चर्चा का विषय बन गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाबा का स्वभाव शांत होने के साथ मिलनसार है और किसी भी तरह का दिखावा पसंद नहीं करते हैं.  फिलहाल छोटे कद वाले बाबा माघ मेले में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा किया जा रहा है. माघ मेले और कुंभ मेले के दौरान भी ऐसे कई साधु-तपस्वी पहले भी वायरल हो चुके हैं, जो अपने विशिष्ट गुण, पहचान, तपस्या और रूप-रंग को लेकर चर्चा में रहे.  Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Jan 6, 2026 - 12:30
 0
माघ मेला 2026 में पहुंचे 3 फुट 8 इंच के बाबा, सोशल मीडिया पर ‘दुनिया के सबसे छोटे बाबा’ का वीडियो वायरल

Small hight Baba Magh Mela video viral: माघ मेला 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस साल आस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया का तड़का भी जमकर देखने को मिल रहा है. संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले से एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक बेहद छोटे कद के बाबा नजर आ रहे हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर लोग दुनिया के सबसे छोटे बाबा बता रहे हैं. यही कारण हैं कि, तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. 

3 फुट के बाबा हाथों में पहनते हैं चूड़ियां

माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच बाबा काफी लोकप्रिय हो गए हैं. उनकी हाइट 3 फुट 8 इंच है, जबकि उम्र 58 साल बता रहे हैं. वहीं, उनका नाम गंगापुरी महाराज है. जो भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं और माघ मेला घूमने आए लोग उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के साथ वीडियो बना रहे हैं.

महाराज जी खुद को शिव के अर्धनारीश्वर रूप का उपासक बताते हैं, जो अपने एक हाथ में चूड़ी-कंगन पहनते हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स इसे बाबा की दिव्य आभा कह रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pt Vaibhav Sharma (@triveni_wala)

श्रद्धालुओंं के बीच आकर्षण का केंद्र छोटे कद वाले बाबा

माघ मेले में हर वर्ष साधु-संतों, नागा बाबाओं और तपस्वियों का जमावड़ा लगता है, लेकिन इस बार मेले में छोटे कद के बाबा चर्चा का विषय बन गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाबा का स्वभाव शांत होने के साथ मिलनसार है और किसी भी तरह का दिखावा पसंद नहीं करते हैं. 

फिलहाल छोटे कद वाले बाबा माघ मेले में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा किया जा रहा है. माघ मेले और कुंभ मेले के दौरान भी ऐसे कई साधु-तपस्वी पहले भी वायरल हो चुके हैं, जो अपने विशिष्ट गुण, पहचान, तपस्या और रूप-रंग को लेकर चर्चा में रहे. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow