महाराष्ट्र मेट्रो में जॉब पाने का शानदार मौका, यहां एक क्लिक में पढ़ें सभी डिटेल्स

महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA.Metro) ने जूनियर इंजीनियर समेत कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जुलाई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ऑफलाइन माध्यम से संबंधित कार्यालय में जमा करनी होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार B.Arch, B.Tech, BE, CA या ICWA की मान्यता प्राप्त डिग्री होना जरूरी है. आयु सीमा अधिकतम 55 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष और अनुसूचित जाति.जनजाति वर्ग को पांच वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क कितना? चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी. पहले पर्सनल इंटरव्यू होगा, उसके बाद दस्तावेज़ों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की जाएगी और अंतिम में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा. इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले ही अंतिम रूप से चयनित होंगे. आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए मात्र 100 रुपये शुल्क रखा गया है. चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार प्रति माह 40,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. कैसे करें अप्लाई? आवेदन ऑनलाइन mahametro.org की वेबसाइट पर किया जा सकता है. साथ ही, ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. ऑफलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर संबंधित मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में भेजना होगा. नागपुर मेट्रो, नवी मुंबई मेट्रो लाइन.1, और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए आवेदन संबंधित कार्यालय का पता है - जनरल मैनेजर (HR), महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, दीक्षाभूमि के पास, नागपुर - 440010. वहीं, पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए आवेदन जनरल मैनेजर (HR), महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन, न्यायमूर्ति रानाडे पथ, पुणे - 411005 पर भेजना होगा. यह भी पढ़ें- कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास  

Jun 7, 2025 - 09:30
 0
महाराष्ट्र मेट्रो में जॉब पाने का शानदार मौका, यहां एक क्लिक में पढ़ें सभी डिटेल्स

महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA.Metro) ने जूनियर इंजीनियर समेत कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जुलाई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ऑफलाइन माध्यम से संबंधित कार्यालय में जमा करनी होगी.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार B.Arch, B.Tech, BE, CA या ICWA की मान्यता प्राप्त डिग्री होना जरूरी है. आयु सीमा अधिकतम 55 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष और अनुसूचित जाति.जनजाति वर्ग को पांच वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी. पहले पर्सनल इंटरव्यू होगा, उसके बाद दस्तावेज़ों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की जाएगी और अंतिम में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा. इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले ही अंतिम रूप से चयनित होंगे. आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए मात्र 100 रुपये शुल्क रखा गया है. चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार प्रति माह 40,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये तक वेतन मिलेगा.

कैसे करें अप्लाई?

आवेदन ऑनलाइन mahametro.org की वेबसाइट पर किया जा सकता है. साथ ही, ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. ऑफलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर संबंधित मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में भेजना होगा. नागपुर मेट्रो, नवी मुंबई मेट्रो लाइन.1, और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए आवेदन संबंधित कार्यालय का पता है - जनरल मैनेजर (HR), महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, दीक्षाभूमि के पास, नागपुर - 440010. वहीं, पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए आवेदन जनरल मैनेजर (HR), महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन, न्यायमूर्ति रानाडे पथ, पुणे - 411005 पर भेजना होगा.

यह भी पढ़ें-

कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास



 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow