महंगा होगा सोना, इम्पोर्ट पर लगी रोक, कस्टम में फंसा 5 टन सोना-8 टन चांदी, बैंकों ने रोके नए ऑर्डर

Gold Silver Price: अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को है, ऐसे में पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है. इसी बीच भारत में सोने और चांदी के आयात को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. खबरें हैं कि सोने और चांदी के आयात पर इस समय भारत ने रोक लगा दी है. इस खबर से अक्षय तृतीया का पर्व संकट में पड़ता नजर आ रहा है. कस्टम में फंसा है सोना- चांदीदरअसल भारतीय बैंकों ने विदेशों से मंगाया जाने वाला सोना और चांदी के ऑर्डर पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सरकार की तरफ से इसे लेकर देरी की जा रही है. इससे घरेलू बाजार के साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा. सरकार की तरफ से आदेश फिलहाल लंबित है जिसकी वजह से 5 टन सोना और 8 टन चांदी कस्टम में फंसी हुई है.  वैश्विक बाजार पर पड़ेगा असरइस रोक केकारण वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी के बाजारों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है. भारत सोने- चांदी का एक बड़ा और प्रमुख उपभोक्ता है, ऐसे में यहां से मांग की कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें गिर सकती हैं. हालांकि, इससे भारत के ट्रेड घाटे को कम करने और रुपये को मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है. जो इस वर्ष एशिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक रहा है. क्यों रोका गया इम्पोर्ट?वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) आमतौर पर हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में एक आदेश जारी करता है. इस आदेश में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सोने और चांदी के आयात के लिए ऑथराइज्ड बैंकों की लिस्ट होती है. इससे पहेल साल 2025 में ऐसा ही आदेश जारी किया गया था, जो 31 मार्च 2026 तक वेलिड था. बैंक अब डीजीएफटी के नए निर्देश का इंतजार कर रहे हैं. अक्षय तृतीया पर संकटइस आयात रुकने और सोना-चांदी के फंसे होने के चलते अक्षय तृतीया पर भारी संकट मंडरा रहा है. ऐसी ही स्थिति बनी रही तो अक्षय तृतीया पर इन दोनों ही धातुओं की कीमतें बढ़ जाएगी, जिससे बाजार पर तो दबाव पड़ेगा ही, साथ ही साथ लोगों की जेब पर भी असर पड़ेगा.

Apr 18, 2026 - 07:30
 0
महंगा होगा सोना, इम्पोर्ट पर लगी रोक, कस्टम में फंसा 5 टन सोना-8 टन चांदी, बैंकों ने रोके नए ऑर्डर

Gold Silver Price: अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को है, ऐसे में पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है. इसी बीच भारत में सोने और चांदी के आयात को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. खबरें हैं कि सोने और चांदी के आयात पर इस समय भारत ने रोक लगा दी है. इस खबर से अक्षय तृतीया का पर्व संकट में पड़ता नजर आ रहा है.

कस्टम में फंसा है सोना- चांदी
दरअसल भारतीय बैंकों ने विदेशों से मंगाया जाने वाला सोना और चांदी के ऑर्डर पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सरकार की तरफ से इसे लेकर देरी की जा रही है. इससे घरेलू बाजार के साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा. सरकार की तरफ से आदेश फिलहाल लंबित है जिसकी वजह से 5 टन सोना और 8 टन चांदी कस्टम में फंसी हुई है. 

वैश्विक बाजार पर पड़ेगा असर
इस रोक केकारण वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी के बाजारों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है. भारत सोने- चांदी का एक बड़ा और प्रमुख उपभोक्ता है, ऐसे में यहां से मांग की कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें गिर सकती हैं. हालांकि, इससे भारत के ट्रेड घाटे को कम करने और रुपये को मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है. जो इस वर्ष एशिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक रहा है.

क्यों रोका गया इम्पोर्ट?
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) आमतौर पर हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में एक आदेश जारी करता है. इस आदेश में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सोने और चांदी के आयात के लिए ऑथराइज्ड बैंकों की लिस्ट होती है. इससे पहेल साल 2025 में ऐसा ही आदेश जारी किया गया था, जो 31 मार्च 2026 तक वेलिड था. बैंक अब डीजीएफटी के नए निर्देश का इंतजार कर रहे हैं.

अक्षय तृतीया पर संकट
इस आयात रुकने और सोना-चांदी के फंसे होने के चलते अक्षय तृतीया पर भारी संकट मंडरा रहा है. ऐसी ही स्थिति बनी रही तो अक्षय तृतीया पर इन दोनों ही धातुओं की कीमतें बढ़ जाएगी, जिससे बाजार पर तो दबाव पड़ेगा ही, साथ ही साथ लोगों की जेब पर भी असर पड़ेगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow