ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार के बेटे और मनोचिकित्सक डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और पूर्व विधायक सोनाली गुहा को कानूनी नोटिस भेजा है. उनका आरोप है कि इन नेताओं द्वारा उनके बारे में झूठे और मानहानिकारक बयान दिए गए हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. बैद्यनाथ घोष की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि उन्होंने बरासात विधानसभा सीट से कभी भी विधायक का टिकट नहीं मांगा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है कि उन्होंने टीएमसी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग की थी. शराब से जुड़े आरोपों को बताया झूठा उन्होंने यह भी कहा कि सोनाली गुहा द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें कहा गया कि वह, उनके भाई और उनकी मां डॉ. काकोली घोष दस्तिदार नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं, पूरी तरह निराधार और असत्य हैं. उन्होंने इन आरोपों को उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि खराब करने की कोशिश बताया. बैद्यनाथ ने बताया कि उनकी अधिवक्ता पूजा शुक्ला ने ममता बनर्जी, सांसद सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा के नाम पर एक कानूनी नोटिस तैयार किया है, जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं और इसे सोमवार को भेजा जाएगा. कानूनी नोटिस के जरिए क्या की गई मांग कानूनी नोटिस में संबंधित नेताओं से मांग की गई है कि वे उनके खिलाफ दिए गए कथित झूठे और मानहानिकारक बयानों को वापस लें, सार्वजनिक रूप से खंडन करें और माफी मांगें. नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि 15 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार अपने सम्मान की रक्षा के लिए मानहानि सहित उपलब्ध सभी कानूनी उपाय अपनाएंगे. प्रेस बयान में बैद्यनाथ ने दोहराया कि उन्होंने कभी भी बरासात विधानसभा क्षेत्र से राजनीतिक टिकट की इच्छा नहीं जताई और उनके संबंध में फैलाए जा रहे दावे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें : ममता को झटका, TMC का टूटना लगभग तय! लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे 20 सांसद, सामने रखेंगे ये बड़ी मांग
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार के बेटे और मनोचिकित्सक डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और पूर्व विधायक सोनाली गुहा को कानूनी नोटिस भेजा है. उनका आरोप है कि इन नेताओं द्वारा उनके बारे में झूठे और मानहानिकारक बयान दिए गए हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.
बैद्यनाथ घोष की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि उन्होंने बरासात विधानसभा सीट से कभी भी विधायक का टिकट नहीं मांगा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है कि उन्होंने टीएमसी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग की थी.
शराब से जुड़े आरोपों को बताया झूठा
उन्होंने यह भी कहा कि सोनाली गुहा द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें कहा गया कि वह, उनके भाई और उनकी मां डॉ. काकोली घोष दस्तिदार नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं, पूरी तरह निराधार और असत्य हैं. उन्होंने इन आरोपों को उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि खराब करने की कोशिश बताया.
बैद्यनाथ ने बताया कि उनकी अधिवक्ता पूजा शुक्ला ने ममता बनर्जी, सांसद सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा के नाम पर एक कानूनी नोटिस तैयार किया है, जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं और इसे सोमवार को भेजा जाएगा.
कानूनी नोटिस के जरिए क्या की गई मांग
कानूनी नोटिस में संबंधित नेताओं से मांग की गई है कि वे उनके खिलाफ दिए गए कथित झूठे और मानहानिकारक बयानों को वापस लें, सार्वजनिक रूप से खंडन करें और माफी मांगें. नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि 15 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार अपने सम्मान की रक्षा के लिए मानहानि सहित उपलब्ध सभी कानूनी उपाय अपनाएंगे.
प्रेस बयान में बैद्यनाथ ने दोहराया कि उन्होंने कभी भी बरासात विधानसभा क्षेत्र से राजनीतिक टिकट की इच्छा नहीं जताई और उनके संबंध में फैलाए जा रहे दावे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें : ममता को झटका, TMC का टूटना लगभग तय! लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे 20 सांसद, सामने रखेंगे ये बड़ी मांग
What's Your Reaction?