भारत ने NZ के खिलाफ जीता हुआ टेस्ट गंवाया, कप्तान शुभमन गिल बोले- 'पता था कि...'

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया मुकाबला पांचवें दिन (23 नवंबर, रविवार) ड्रॉ के नतीजे पर पहुंचा. मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ एक पारी में बैटिंग की और 720/9 रन बनाकर पारी घोषित की. इस बड़े टोटल के साथ एक वक्त पर टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन पांचवें दिन न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पूरा मैच पलट दिया. मैच के बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें पता था कि यह चुनौतीपूर्ण होगा.  पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में शुभमन गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें पता था कि उस पिच पर दस विकेट लेना एक चुनौती होगी. लेकिन मुझे लगता है कि हमें मौके मिले थे, बीच-बीच में कुछ मौके आए और जब लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज खेल रहे हों, तो आप कभी पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि क्या होगा. इसलिए मुझे लगता है कि फील्डिंग के लिहाज से हमारा दिन काफी अच्छा रहा." शुभमन गिल पूरे मैच से कितने संतुष्ट? गिल ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा. घर से दूर खेलते हुए, हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी. पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. फिर बल्लेबाजी में भी सभी ने अपना योगदान दिया. भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने कुल मिलाकर लगभग 700 रन बनाए, जो कि बहुत बड़ी बात है" ऐसा रहा मैच का हाल  न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करने के बाद 368/10 रन पर ऑलआउट हुई. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. केएल राहुल 136 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. ऋषभ पंत ने 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 128 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 239/5 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवा लिया.    यह भी पढ़ें: IND-NZ टेस्ट ड्रॉ के बाद इतनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, भारत को तगड़ा नुकसान; न्यूजीलैंड भी फिसला

Nov 23, 2026 - 13:30
 0
भारत ने NZ के खिलाफ जीता हुआ टेस्ट गंवाया, कप्तान शुभमन गिल बोले- 'पता था कि...'

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया मुकाबला पांचवें दिन (23 नवंबर, रविवार) ड्रॉ के नतीजे पर पहुंचा. मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ एक पारी में बैटिंग की और 720/9 रन बनाकर पारी घोषित की. इस बड़े टोटल के साथ एक वक्त पर टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन पांचवें दिन न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पूरा मैच पलट दिया. मैच के बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें पता था कि यह चुनौतीपूर्ण होगा. 

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में शुभमन गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें पता था कि उस पिच पर दस विकेट लेना एक चुनौती होगी. लेकिन मुझे लगता है कि हमें मौके मिले थे, बीच-बीच में कुछ मौके आए और जब लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज खेल रहे हों, तो आप कभी पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि क्या होगा. इसलिए मुझे लगता है कि फील्डिंग के लिहाज से हमारा दिन काफी अच्छा रहा."

शुभमन गिल पूरे मैच से कितने संतुष्ट?

गिल ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा. घर से दूर खेलते हुए, हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी. पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. फिर बल्लेबाजी में भी सभी ने अपना योगदान दिया. भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने कुल मिलाकर लगभग 700 रन बनाए, जो कि बहुत बड़ी बात है"

ऐसा रहा मैच का हाल 

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करने के बाद 368/10 रन पर ऑलआउट हुई. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. केएल राहुल 136 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. ऋषभ पंत ने 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 128 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 239/5 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवा लिया. 

 

यह भी पढ़ें: IND-NZ टेस्ट ड्रॉ के बाद इतनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, भारत को तगड़ा नुकसान; न्यूजीलैंड भी फिसला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow