भारत ने ठोके 587, तो डर के मारे बौखलाए इंग्लैंड के कप्तान; भारतीय खिलाड़ी पर लगाए झूठे आरोप! पढ़ें पूरा मामला
Ravindra Jadeja Pitch Tampering: बर्मिंघम टेस्ट के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स आमने-सामने आ गए थे, उनकी तस्वीर जमकर वायरल हुई थी. मैदान पर माहौल तब गर्म हुआ जब क्रिस वोक्स ने अंपायरों से शिकायत कर दी कि जडेजा जानबूझकर पिच के डेंजर एरिया में कदम रख रहे हैं. इंग्लैंड के कप्तान इस कारण जडेजा के पास जा पहुंचे और कहा कि, "देखो, तुमने क्या कर दिया है?" अब जडेजा ने पिच के साथ छेड़छाड़ करने के सभी दावों को खारिज कर दिया है. मीडिया से बात करते हुए रवींद्र जडेजा ने पिच टैम्परिंग के आरोपों पर कहा, "मैं जहां से गुजर रहा था, वहां मैं वैसे भी गेंदबाजी नहीं करने वाला हूं. मैं ऐसा क्यों करूंगा, मेरा ध्यान सिर्फ अपनी बैटिंग पर था." स्टोक्स को दिया करारा जवाब स्टोक्स के साथ मैदान पर बहस के बारे में बात करते हुए जडेजा ने कहा, "स्टोक्स सोच रहे हैं कि मैं पिच के किसी हिस्से को अपने लिए आसान बनाने का प्रयास कर रहा हूं. सच्चाई तो यह है कि वो तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल करके पिच को ज्यादा रूखा बनाने का प्रयास कर रहे थे. मुझे ऐसा कुछ करने की जरूरत ही नहीं थी. वो बार-बार अंपायर से कहते रहे कि मैं पिच के डेंजर एरिया में भाग रहा था, लेकिन मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. मैंने यहां थोड़ी बहुत रनिंग की, लेकिन उनके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था." रवींद्र जडेजा ने करवाई थी टीम इंडिया की वापसी पहली पारी में रवींद्र जडेजा तब बैटिंग करने आए जब भारत ने 211 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया था. उसके बाद जडेजा ने 89 रनों की पारी खेली और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 203 रनों की विशाल साझेदारी की थी. इस पार्टनरशिप ने टीम इंडिया को पहली पारी में 587 के स्कोर तक पहुंचने में काफी मदद की थी. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Test: 'वाहियात शॉट मारकर आउट हुए... यही वजह हैं शुभमन गिल...', देखें क्या बोले युवराज के पिता योगराज सिंह
Ravindra Jadeja Pitch Tampering: बर्मिंघम टेस्ट के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स आमने-सामने आ गए थे, उनकी तस्वीर जमकर वायरल हुई थी. मैदान पर माहौल तब गर्म हुआ जब क्रिस वोक्स ने अंपायरों से शिकायत कर दी कि जडेजा जानबूझकर पिच के डेंजर एरिया में कदम रख रहे हैं. इंग्लैंड के कप्तान इस कारण जडेजा के पास जा पहुंचे और कहा कि, "देखो, तुमने क्या कर दिया है?" अब जडेजा ने पिच के साथ छेड़छाड़ करने के सभी दावों को खारिज कर दिया है.
मीडिया से बात करते हुए रवींद्र जडेजा ने पिच टैम्परिंग के आरोपों पर कहा, "मैं जहां से गुजर रहा था, वहां मैं वैसे भी गेंदबाजी नहीं करने वाला हूं. मैं ऐसा क्यों करूंगा, मेरा ध्यान सिर्फ अपनी बैटिंग पर था."
स्टोक्स को दिया करारा जवाब
स्टोक्स के साथ मैदान पर बहस के बारे में बात करते हुए जडेजा ने कहा, "स्टोक्स सोच रहे हैं कि मैं पिच के किसी हिस्से को अपने लिए आसान बनाने का प्रयास कर रहा हूं. सच्चाई तो यह है कि वो तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल करके पिच को ज्यादा रूखा बनाने का प्रयास कर रहे थे. मुझे ऐसा कुछ करने की जरूरत ही नहीं थी. वो बार-बार अंपायर से कहते रहे कि मैं पिच के डेंजर एरिया में भाग रहा था, लेकिन मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. मैंने यहां थोड़ी बहुत रनिंग की, लेकिन उनके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था."
रवींद्र जडेजा ने करवाई थी टीम इंडिया की वापसी
पहली पारी में रवींद्र जडेजा तब बैटिंग करने आए जब भारत ने 211 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया था. उसके बाद जडेजा ने 89 रनों की पारी खेली और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 203 रनों की विशाल साझेदारी की थी. इस पार्टनरशिप ने टीम इंडिया को पहली पारी में 587 के स्कोर तक पहुंचने में काफी मदद की थी.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?