भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने किया ‘ऐतिहासिक’ एलान

अगले साल आयोजित होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा. आईसीसी ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट के पहले संस्करण में 6 टीमें खेलेंगे. टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस अहम टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. इसमें मेजबान भारत के आलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी. बता दें कि 6 जुलाई की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर इन 6 टीमों ने क्वालीफाई किया है. महिला चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट की बात करें तो ये राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. प्रत्येक टीम अन्य 5 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. लीग स्टेज के बाद अंक तालिका की टॉप-2 टीमों के बीच 28 फरवरी को फाइनल होगा. श्रीलंका को मिलनी थी मेजबानी आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की मेजबानी श्रीलंका को मिलनी थी. अब ये भारत को मिल गई है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट आईसीसी द्वारा बताए गए गवर्नेंस सुधारों को लागू करने की प्रक्रिया में है. जुलाई में हुई सालाना कॉन्फ्रेंस में आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट के गवर्नेंस को लेकर चिंता व्यक्त की थी. बता दें कि आईसीसी बोर्ड की बैठकों में श्रीलंका को प्रतिनिधित्व करने से भी रोक दिया गया था. यह भी पढ़ें- 'टेस्ट क्रिकेट मेरे खून में...', तिलक वर्मा का बड़ा बयान; जानें क्या कहा A landmark moment for women’s cricket awaits. The dates and venues for the inaugural Women’s Champions Trophy in 2027 are now confirmed, as India prepares to welcome the world’s best teams from 14-28 February.Read more ➡️ https://t.co/QrY2iyDwyU pic.twitter.com/m7cWLxY8I8 — ICC (@ICC) September 2, 2026 आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने स्टेटमेंट में कहा, "आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है. ये दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक शानदार और हाई-क्वालिटी मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा." यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे

Sep 2, 2026 - 22:30
 0
भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने किया ‘ऐतिहासिक’ एलान

अगले साल आयोजित होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा. आईसीसी ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट के पहले संस्करण में 6 टीमें खेलेंगे. टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस अहम टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. इसमें मेजबान भारत के आलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी.

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी. बता दें कि 6 जुलाई की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर इन 6 टीमों ने क्वालीफाई किया है. महिला चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट की बात करें तो ये राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. प्रत्येक टीम अन्य 5 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. लीग स्टेज के बाद अंक तालिका की टॉप-2 टीमों के बीच 28 फरवरी को फाइनल होगा.

श्रीलंका को मिलनी थी मेजबानी

आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की मेजबानी श्रीलंका को मिलनी थी. अब ये भारत को मिल गई है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट आईसीसी द्वारा बताए गए गवर्नेंस सुधारों को लागू करने की प्रक्रिया में है. जुलाई में हुई सालाना कॉन्फ्रेंस में आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट के गवर्नेंस को लेकर चिंता व्यक्त की थी. बता दें कि आईसीसी बोर्ड की बैठकों में श्रीलंका को प्रतिनिधित्व करने से भी रोक दिया गया था.

यह भी पढ़ें- 'टेस्ट क्रिकेट मेरे खून में...', तिलक वर्मा का बड़ा बयान; जानें क्या कहा

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने स्टेटमेंट में कहा, "आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है. ये दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक शानदार और हाई-क्वालिटी मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा."

यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow