भारत के दो सबसे बड़े शहरों को मिलेंगे नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अक्टूबर में उद्घाटन संभव

भारत के एविएशन सेक्टर के लिए अक्टूबर 2025 काफी अहम होने वाला है. इस महीने के दौरान देश के दो सबसे बड़े शहरों दिल्ली और मुंबई को नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने जा रहे हैं. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का उद्घाटन 8 अक्टूबर को हो सकता है. वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) का उद्घाटन दीपावली के बाद 30 अक्टूबर को होने की उम्मीद है. इन दो एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली में मौजूदा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों के भीड़ को कम करने और हवाई यातायात को और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही दिल्ली और मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो और पेरिस जैसे चुनिंदा शहरों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. जहां एक शहर के यात्रियों की सेवा के लिए एक से ज्यादा एयरपोर्ट मौजूद हैं. भारतीय एयरलाइनों का बढ़ेगा विस्तार NMIA और NIA की शुरुआत भारत के एविएशन सेक्टर में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है. तेजी से बढ़ते हवाई यातायात के बावजूद देश के ज्यादातर बड़े शहर केवल एक एयरपोर्ट पर निर्भर हैं. यात्रियों के लिए नए एयरपोर्ट का मतलब केवल दिल्ली और मुंबई से यात्रा नहीं, बल्कि एक व्यापक वैश्विक नेटवर्क में अधिक यात्रा विकल्प और सुगम कनेक्टिविटी है. इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा जैसी एयरलाइनों के लिए, आगामी एयरपोर्ट बड़े पैमाने पर क्षमता विस्तार और नए मार्ग के अवसर प्रदान करेंगे. उद्योग विशेषज्ञों का मानना ​​है कि नए एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-एमएमआर को ग्लोबल एविएशन सेंटर में बदल देंगे, जिससे भारतीय एयरलाइनों को मध्य पूर्व और यूरोप की एयरलाइनों के साथ अधिक मजबूती से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी. नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली बनेगा एविएशन सेंटर मुंबई और गोवा के मौजूदा एयरपोर्ट्स लगभग पूरी क्षमता से संचालित हो रहे हैं, वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में तीन टर्मिनल और चार रनवे के साथ अभी भी विकास की गुंजाइश है. हालांकि, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली के भारत के सबसे बड़े एविएशन सेंटर के रूप में उभरने में तेजी आ सकती है. ये भी पढ़ें:- दार्जिलिंग में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, कई लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

Oct 5, 2025 - 17:30
 0
भारत के दो सबसे बड़े शहरों को मिलेंगे नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अक्टूबर में उद्घाटन संभव

भारत के एविएशन सेक्टर के लिए अक्टूबर 2025 काफी अहम होने वाला है. इस महीने के दौरान देश के दो सबसे बड़े शहरों दिल्ली और मुंबई को नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने जा रहे हैं. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का उद्घाटन 8 अक्टूबर को हो सकता है. वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) का उद्घाटन दीपावली के बाद 30 अक्टूबर को होने की उम्मीद है.

इन दो एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली में मौजूदा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों के भीड़ को कम करने और हवाई यातायात को और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही दिल्ली और मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो और पेरिस जैसे चुनिंदा शहरों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. जहां एक शहर के यात्रियों की सेवा के लिए एक से ज्यादा एयरपोर्ट मौजूद हैं.

भारतीय एयरलाइनों का बढ़ेगा विस्तार

NMIA और NIA की शुरुआत भारत के एविएशन सेक्टर में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है. तेजी से बढ़ते हवाई यातायात के बावजूद देश के ज्यादातर बड़े शहर केवल एक एयरपोर्ट पर निर्भर हैं. यात्रियों के लिए नए एयरपोर्ट का मतलब केवल दिल्ली और मुंबई से यात्रा नहीं, बल्कि एक व्यापक वैश्विक नेटवर्क में अधिक यात्रा विकल्प और सुगम कनेक्टिविटी है.

इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा जैसी एयरलाइनों के लिए, आगामी एयरपोर्ट बड़े पैमाने पर क्षमता विस्तार और नए मार्ग के अवसर प्रदान करेंगे. उद्योग विशेषज्ञों का मानना ​​है कि नए एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-एमएमआर को ग्लोबल एविएशन सेंटर में बदल देंगे, जिससे भारतीय एयरलाइनों को मध्य पूर्व और यूरोप की एयरलाइनों के साथ अधिक मजबूती से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी.

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली बनेगा एविएशन सेंटर

मुंबई और गोवा के मौजूदा एयरपोर्ट्स लगभग पूरी क्षमता से संचालित हो रहे हैं, वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में तीन टर्मिनल और चार रनवे के साथ अभी भी विकास की गुंजाइश है. हालांकि, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली के भारत के सबसे बड़े एविएशन सेंटर के रूप में उभरने में तेजी आ सकती है.

ये भी पढ़ें:- दार्जिलिंग में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, कई लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow