भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

India vs Afghanistan 2026 T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि तीन मैचों की टी20 सीरीज कब होगी. यह सीरीज दिल्ली में खेली जाएगी. जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. अब दोनों टीमें टी20 सीरीज के लिए तैयार नजर आ रही हैं. फैंस दोनों के बीच होने वाले मुकाबलों को देखना पसंद करते हैं.  क्रिकबज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि अगले महीने यानी सितंबर में दोनों के बीच टी20 सीरीज होगी. सोमवार (10 अगस्त) को स्टेकहोल्डर्स को लिखे एक पत्र में ACB ने कहा कि सीरीज के तीन मैच 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके अलावा यह भी बताया गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई भी इस तारीखों पर सहमत हो गया है.  रिपोर्ट में एसीबी के सीईओ नसीब खान ने बोर्ड के कमर्शियल पार्टनर्स को लिखे एक लेटर में कहा, "अफगानिस्तान बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि अफगानिस्तान का भारत दौरा (2026) 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच होगा. बोर्ड यह भी साफ करता है कि इवेंट की तारीखें BCCI के साथ तय और मंजूर कर ली गई हैं और तय मैचों के वेन्यू भी फाइनल कर लिए गए हैं." आधिकारिक एलान पर क्या ACB ने क्या कहा? बोर्ड के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया, "संबंधित अधिकारियों की ओर से इस इवेंट के बारे में अभी कोई आधिकारिक पब्लिक एलान नहीं किया गया है, फिर भी बोर्ड यह पत्र अफगानिस्तान के 2026 के भारत दौरे की तय तारीखों और वेन्यू की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर जारी कर रहा है. इसलिए सभी मीडिया अधिकार धारक ऊपर दिए गए शेड्यूल के आधार पर अपनी एडवांस प्लानिंग, शेड्यूलिंग और प्रोडक्शन की व्यवस्था, रिसोर्स एलोकेशन, प्रमोशन से जुड़ी गतिविधियां और अन्य संबंधित तैयारियां शुरू कर सकते हैं."   यह भी पढ़ें: ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Aug 12, 2026 - 02:30
 0
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

India vs Afghanistan 2026 T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि तीन मैचों की टी20 सीरीज कब होगी. यह सीरीज दिल्ली में खेली जाएगी. जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. अब दोनों टीमें टी20 सीरीज के लिए तैयार नजर आ रही हैं. फैंस दोनों के बीच होने वाले मुकाबलों को देखना पसंद करते हैं. 

क्रिकबज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि अगले महीने यानी सितंबर में दोनों के बीच टी20 सीरीज होगी. सोमवार (10 अगस्त) को स्टेकहोल्डर्स को लिखे एक पत्र में ACB ने कहा कि सीरीज के तीन मैच 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके अलावा यह भी बताया गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई भी इस तारीखों पर सहमत हो गया है. 

रिपोर्ट में एसीबी के सीईओ नसीब खान ने बोर्ड के कमर्शियल पार्टनर्स को लिखे एक लेटर में कहा, "अफगानिस्तान बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि अफगानिस्तान का भारत दौरा (2026) 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच होगा. बोर्ड यह भी साफ करता है कि इवेंट की तारीखें BCCI के साथ तय और मंजूर कर ली गई हैं और तय मैचों के वेन्यू भी फाइनल कर लिए गए हैं."

आधिकारिक एलान पर क्या ACB ने क्या कहा?

बोर्ड के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया, "संबंधित अधिकारियों की ओर से इस इवेंट के बारे में अभी कोई आधिकारिक पब्लिक एलान नहीं किया गया है, फिर भी बोर्ड यह पत्र अफगानिस्तान के 2026 के भारत दौरे की तय तारीखों और वेन्यू की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर जारी कर रहा है. इसलिए सभी मीडिया अधिकार धारक ऊपर दिए गए शेड्यूल के आधार पर अपनी एडवांस प्लानिंग, शेड्यूलिंग और प्रोडक्शन की व्यवस्था, रिसोर्स एलोकेशन, प्रमोशन से जुड़ी गतिविधियां और अन्य संबंधित तैयारियां शुरू कर सकते हैं."

 

यह भी पढ़ें: ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow