भदोही में गरजे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, विपक्ष को बताया 'नारी विरोधी', बोले- जो बिल रोकते थे, जनता उनका वजूद मिटा देगी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पहले भदोही दौरे के दौरान विपक्ष की 'महिला विरोधी' राजनीति पर जमकर हमला बोला. औराई चौराहे पर उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए नबीन ने सीधे तौर पर सपा कांग्रेस और टीएमसी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि जो दल दशकों तक महिला आरक्षण बिल को संसद में लटकाते और फाड़ते रहे, आज उन्हें नारी शक्ति का वंदन करने का कोई हक नहीं है. नारी है तो संसार है, विंध्यवासिनी इसका प्रमाण हैंवाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य कार्यक्रम के बाद सीधे भदोही पहुंचे नितिन नबीन ने महिलाओं के सम्मान को आस्था से जोड़ा. भीड़ में उन्होंने कहा कि मैं उस आदि शक्ति माँ विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाने जा रहा हूं, जिनसे यह पूरी सृष्टि संचालित होती है. माता विंध्यवासिनी गवाह हैं कि नारी है तो ही यह संसार है. जो लोग महिलाओं का अपमान करते हैं, वे दरअसल इस संसार के अस्तित्व को चुनौती दे रहे हैं. आरक्षण पर घेरा, विपक्ष के चेहरे से उतरा नकाबनितिन नबीन ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए विपक्ष को बुरी तरह रगड़ा. उन्होंने कहा कि दशकों तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में डाल रखा था. सदन में बिल की प्रतियां फाड़ने वाले लोग आज किस मुंह से महिलाओं की बात करते हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित कर दिखा दिया कि भाजपा कथनी में नहीं, करनी में विश्वास रखती है. पहले दौरे पर ऐतिहासिक स्वागत, गुलाबों से पटीं सड़केंराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का यह जनपद में पहला दौरा था, जिसे कार्यकर्ताओं ने यादगार बना दिया. औराई चौराहे पर स्वागत का आलम यह था कि सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुलाब के फूलों की बारिश से नहला दिया, जिससे पूरा मार्ग फूलों की चादर से ढक गया. कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम और गगनभेदी नारेबाजी के चलते अध्यक्ष का काफिला बमुश्किल आगे बढ़ा. कार्यकर्ताओं का जोश और शक्ति प्रदर्शनभाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद पदाधिकारियों ने अपने नेता का अभिनंदन किया. रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखकर नितिन नबीन काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने गाड़ी से उतरकर वहां मौजूद दर्जनों महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया और स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाले समय में भदोही की जनता महिला विरोधियों को करारा जवाब देने के लिये तैयार खड़ी है. ये भी पढ़ें : Assam Exit Poll 2026: असम में फिर खिल सकता है 'कमल', जानें NDA को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

Apr 30, 2026 - 06:30
 0
भदोही में गरजे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, विपक्ष को बताया 'नारी विरोधी', बोले- जो बिल रोकते थे, जनता उनका वजूद मिटा देगी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पहले भदोही दौरे के दौरान विपक्ष की 'महिला विरोधी' राजनीति पर जमकर हमला बोला. औराई चौराहे पर उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए नबीन ने सीधे तौर पर सपा कांग्रेस और टीएमसी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि जो दल दशकों तक महिला आरक्षण बिल को संसद में लटकाते और फाड़ते रहे, आज उन्हें नारी शक्ति का वंदन करने का कोई हक नहीं है.

नारी है तो संसार है, विंध्यवासिनी इसका प्रमाण हैं
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य कार्यक्रम के बाद सीधे भदोही पहुंचे नितिन नबीन ने महिलाओं के सम्मान को आस्था से जोड़ा. भीड़ में उन्होंने कहा कि मैं उस आदि शक्ति माँ विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाने जा रहा हूं, जिनसे यह पूरी सृष्टि संचालित होती है. माता विंध्यवासिनी गवाह हैं कि नारी है तो ही यह संसार है. जो लोग महिलाओं का अपमान करते हैं, वे दरअसल इस संसार के अस्तित्व को चुनौती दे रहे हैं.

आरक्षण पर घेरा, विपक्ष के चेहरे से उतरा नकाब
नितिन नबीन ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए विपक्ष को बुरी तरह रगड़ा. उन्होंने कहा कि दशकों तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में डाल रखा था. सदन में बिल की प्रतियां फाड़ने वाले लोग आज किस मुंह से महिलाओं की बात करते हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित कर दिखा दिया कि भाजपा कथनी में नहीं, करनी में विश्वास रखती है.

पहले दौरे पर ऐतिहासिक स्वागत, गुलाबों से पटीं सड़कें
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का यह जनपद में पहला दौरा था, जिसे कार्यकर्ताओं ने यादगार बना दिया. औराई चौराहे पर स्वागत का आलम यह था कि सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुलाब के फूलों की बारिश से नहला दिया, जिससे पूरा मार्ग फूलों की चादर से ढक गया. कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम और गगनभेदी नारेबाजी के चलते अध्यक्ष का काफिला बमुश्किल आगे बढ़ा.

कार्यकर्ताओं का जोश और शक्ति प्रदर्शन
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद पदाधिकारियों ने अपने नेता का अभिनंदन किया. रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखकर नितिन नबीन काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने गाड़ी से उतरकर वहां मौजूद दर्जनों महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया और स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाले समय में भदोही की जनता महिला विरोधियों को करारा जवाब देने के लिये तैयार खड़ी है.

ये भी पढ़ें : Assam Exit Poll 2026: असम में फिर खिल सकता है 'कमल', जानें NDA को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow