बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार

दिवाली और छठ पर अपने घर और परिवार के साथ त्योहार मनाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है, लेकिन दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए घर लौटना अब जेब पर भारी पड़ सकता है. खासकर फ्लाइट से सफर करने वालों को त्योहारों के समय बढ़े हुए किराए का सामना करना पड़ता है. अब जरा सोचिए, अगर अपने ही देश में घर जाने के लिए विदेश जाने से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें तो हैरानी होना लाजमी है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बेंगलुरु से प्रयागराज जाने का हवाई टिकट पेरिस जाने वाली फ्लाइट से भी महंगा दिखाई दिया है.   दरअसल,  सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट किराए का स्क्रीनशॉर्ट वायरल हो रहा है. अमित राजपूत नाम के एक यूजर ने 5 नवंबर के फ्लाइट किराए के स्क्रीनशॉट शेयर किए. इसमें बेंगलुरु से प्रयागराज का टिकट करीब 27 हजार रुपए, जबकि बेंगलुरु से पेरिस का टिकट करीब 24 हजार रुपए का दिखाया गया. इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दीवाली पर या तो घर जा सकते हैं या फिर पेरिस घूमने. प्रयागराज जाने से सस्ता पड़ा पेरिस का टिकट स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए इंडिगो की वन-वे फ्लाइट का किराया 27,817 रुपए था. इस सफर में हैदराबाद में एक स्टॉप भी शामिल था और यात्रा में करीब 4 घंटे 50 मिनट लगने थे. डिस्काउंट और कैशबैक के बाद इसकी कीमत 27,006 रुपए दिखाई गई. वहीं, बेंगलुरु से पेरिस जाने के लिए एतिहाद एयरवेज का टिकट 25,838 रुपए का था. यह फ्लाइट अबू धाबी के रास्ते जाती है और इसमें करीब 19 घंटे का समय लगता है. छूट के बाद टिकट की कीमत 24,037 रुपये रह गई. यानी स्क्रीनशॉट में पेरिस का टिकट प्रयागराज के मुकाबले करीब 3 हजार रुपए सस्ता दिखा.           View this post on Instagram                       A post shared by The Sarcastic Page ???? (@thesarcasticpage) त्योहारों में क्यों बढ़ जाते हैं फ्लाइट के दाम? दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं. ऐसे में बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से छोटे शहरों के लिए फ्लाइट की मांग बढ़ जाती है. मांग ज्यादा होने और सीमित फ्लाइट ऑप्शनों के कारण किराया भी तेजी से बढ़ सकता है. यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?

Nov 1, 2026 - 04:30
 0
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार

दिवाली और छठ पर अपने घर और परिवार के साथ त्योहार मनाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है, लेकिन दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए घर लौटना अब जेब पर भारी पड़ सकता है. खासकर फ्लाइट से सफर करने वालों को त्योहारों के समय बढ़े हुए किराए का सामना करना पड़ता है. अब जरा सोचिए, अगर अपने ही देश में घर जाने के लिए विदेश जाने से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें तो हैरानी होना लाजमी है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बेंगलुरु से प्रयागराज जाने का हवाई टिकट पेरिस जाने वाली फ्लाइट से भी महंगा दिखाई दिया है.  

दरअसल,  सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट किराए का स्क्रीनशॉर्ट वायरल हो रहा है. अमित राजपूत नाम के एक यूजर ने 5 नवंबर के फ्लाइट किराए के स्क्रीनशॉट शेयर किए. इसमें बेंगलुरु से प्रयागराज का टिकट करीब 27 हजार रुपए, जबकि बेंगलुरु से पेरिस का टिकट करीब 24 हजार रुपए का दिखाया गया. इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दीवाली पर या तो घर जा सकते हैं या फिर पेरिस घूमने.

प्रयागराज जाने से सस्ता पड़ा पेरिस का टिकट

स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए इंडिगो की वन-वे फ्लाइट का किराया 27,817 रुपए था. इस सफर में हैदराबाद में एक स्टॉप भी शामिल था और यात्रा में करीब 4 घंटे 50 मिनट लगने थे. डिस्काउंट और कैशबैक के बाद इसकी कीमत 27,006 रुपए दिखाई गई.

वहीं, बेंगलुरु से पेरिस जाने के लिए एतिहाद एयरवेज का टिकट 25,838 रुपए का था. यह फ्लाइट अबू धाबी के रास्ते जाती है और इसमें करीब 19 घंटे का समय लगता है. छूट के बाद टिकट की कीमत 24,037 रुपये रह गई. यानी स्क्रीनशॉट में पेरिस का टिकट प्रयागराज के मुकाबले करीब 3 हजार रुपए सस्ता दिखा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Sarcastic Page ???? (@thesarcasticpage)

त्योहारों में क्यों बढ़ जाते हैं फ्लाइट के दाम?

दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं. ऐसे में बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से छोटे शहरों के लिए फ्लाइट की मांग बढ़ जाती है. मांग ज्यादा होने और सीमित फ्लाइट ऑप्शनों के कारण किराया भी तेजी से बढ़ सकता है.

यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow