बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष

भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष बन गए हैं. उन्होंने बृजेश पटेल समर्थित पेनल के सदस्य केएन शांत कुमार को हराकर प्रेसिडेंट पद हासिल किया है. वेंकटेश प्रसाद के पेनल से संतोष मेनन सचिव और सुजीत सोमसुंदर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए. वेंकटेश प्रसाद की टीम ने स्पष्ट कर दिया था कि वो सक्रिय रूप से काम करेंगे, जिससे क्रिकेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापस आ सके. ये वही मैदान है, जिसके बाहर RCB की IPL 2025 में खिताबी जीत के बाद भगदड़ मच गई थी. उसके बाद से बेंगलुरु के इस मैदान में कोई प्रतिस्पर्धात्मक मैच नहीं खेला गया है. वेंकटेश प्रसाद के पेनल में मौजूद सुजीत सोमसुंदर ने कुछ समय पहले ही BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट एजुकेशन का पद छोड़ा था. वो अब KSCA का उपाध्यक्ष पद संभालेंगे. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KSCA के लाइफ मेंबर डीके शिवकुमार भी दिन में चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे और उन्होंने भी अपना वोट डाला. Former Indian Cricketer Venkatesh Prasad wins the election for the post of President of the Karnataka State Cricket Association. Santosh Menon and Sujith Somasunder elected secretary and Vice-President respectively. — ANI (@ANI) December 7, 2025 उन्होंने मीडिया से कहा, "हम IPL मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम से बाहर नहीं जाने देंगे. यह बेंगलुरु और कर्नाटक के गौरव का सवाल है. हम यह सुनिश्चित करने का अथक प्रयास करेंगे कि IPL के मैच यहां आयोजित हों. मैं क्रिकेट का प्रशंसक हूं. हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि ऐसी घटनाएं यहां दोबारा घटित ना हों और मैदान की गरिमा बना रहे. हम एक और स्टेडियम बनाने की तैयारी में हैं." यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया का कोई खिलाड़ी आस पास नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड, असंभव को कर दिखाया संभव

Dec 8, 2025 - 00:30
 0
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष

भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष बन गए हैं. उन्होंने बृजेश पटेल समर्थित पेनल के सदस्य केएन शांत कुमार को हराकर प्रेसिडेंट पद हासिल किया है. वेंकटेश प्रसाद के पेनल से संतोष मेनन सचिव और सुजीत सोमसुंदर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए.

वेंकटेश प्रसाद की टीम ने स्पष्ट कर दिया था कि वो सक्रिय रूप से काम करेंगे, जिससे क्रिकेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापस आ सके. ये वही मैदान है, जिसके बाहर RCB की IPL 2025 में खिताबी जीत के बाद भगदड़ मच गई थी. उसके बाद से बेंगलुरु के इस मैदान में कोई प्रतिस्पर्धात्मक मैच नहीं खेला गया है.

वेंकटेश प्रसाद के पेनल में मौजूद सुजीत सोमसुंदर ने कुछ समय पहले ही BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट एजुकेशन का पद छोड़ा था. वो अब KSCA का उपाध्यक्ष पद संभालेंगे. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KSCA के लाइफ मेंबर डीके शिवकुमार भी दिन में चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे और उन्होंने भी अपना वोट डाला.

उन्होंने मीडिया से कहा, "हम IPL मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम से बाहर नहीं जाने देंगे. यह बेंगलुरु और कर्नाटक के गौरव का सवाल है. हम यह सुनिश्चित करने का अथक प्रयास करेंगे कि IPL के मैच यहां आयोजित हों. मैं क्रिकेट का प्रशंसक हूं. हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि ऐसी घटनाएं यहां दोबारा घटित ना हों और मैदान की गरिमा बना रहे. हम एक और स्टेडियम बनाने की तैयारी में हैं."

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया का कोई खिलाड़ी आस पास नहीं

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड, असंभव को कर दिखाया संभव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow