बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सोमवार (22 जून, 2026) को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि इस ट्रिपल मर्डर के पीछे परिवार की ही बड़ी बेटी और उसका लिव-इन पार्टनर हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि बेटी के रिश्ते का विरोध उसके माता-पिता कर रहे थे और यही विरोध पूरे परिवार के लिए मौत की वजह बन गया. चाकू मारकर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या बेंगलुरु के केआर पुरम थाना क्षेत्र के सीगेहल्ली स्थित साई ग्रीन अपार्टमेंट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक फ्लैट से तीन लोगों के शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सोमसुंदर, उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी और 20 वर्षीय बेटी सुप्रिया के रूप में हुई है. तीनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई. पुलिस जांच में शक की सुई परिवार की बड़ी बेटी श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड केनेथ की तरफ घूम रही है. बताया जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और श्वेता के माता-पिता इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे. पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मामले पर क्या बोले बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर? बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा, ‘केआर पुरम पुलिस स्टेशन लिमिट्स में कल सोमवार (22 जून, 2026) की शाम एक हत्या की घटना रिपोर्ट हुई है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के तीन लोगों का मर्डर हुआ है. ऐसा पता चला है कि एक लड़की और उसके साथ रहने वाले युवक ने मिलकर लड़की के पिता, मां और छोटी बहन की हत्या की है. इसकी पुष्टि की जा रही है.’ उन्होंने कहा, ‘दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया गया है. पिता ने मरने से पहले जो बयान दिया, उसके आधार पर इन दोनों पर शक है. हत्या के पीछे का मकसद और पूरी साजिश आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगी.’ उन्होंन आगे कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्याकांड पहले से सुनियोजित था. वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए छह स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ईस्ट प्वाइंट अस्पताल भेज दिया गया है. एक बेटी पर अपने ही माता-पिता और बहन की हत्या का आरोप, रिश्तों के कत्ल की यह कहानी कई सवाल खड़े कर रही है. क्या प्यार में बाधा बनने पर पूरे परिवार को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी? इन सवालों के जवाब अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएंगे. यह भी पढ़ेंः गंगा किनारे हुई पार्टियों पर चुनिंदा गुस्से पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, दोहरे मापदंड को लेकर उठाए सवाल
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सोमवार (22 जून, 2026) को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि इस ट्रिपल मर्डर के पीछे परिवार की ही बड़ी बेटी और उसका लिव-इन पार्टनर हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि बेटी के रिश्ते का विरोध उसके माता-पिता कर रहे थे और यही विरोध पूरे परिवार के लिए मौत की वजह बन गया.
चाकू मारकर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
बेंगलुरु के केआर पुरम थाना क्षेत्र के सीगेहल्ली स्थित साई ग्रीन अपार्टमेंट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक फ्लैट से तीन लोगों के शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सोमसुंदर, उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी और 20 वर्षीय बेटी सुप्रिया के रूप में हुई है. तीनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई.
पुलिस जांच में शक की सुई परिवार की बड़ी बेटी श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड केनेथ की तरफ घूम रही है. बताया जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और श्वेता के माता-पिता इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे. पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया.
मामले पर क्या बोले बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर?
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा, ‘केआर पुरम पुलिस स्टेशन लिमिट्स में कल सोमवार (22 जून, 2026) की शाम एक हत्या की घटना रिपोर्ट हुई है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के तीन लोगों का मर्डर हुआ है. ऐसा पता चला है कि एक लड़की और उसके साथ रहने वाले युवक ने मिलकर लड़की के पिता, मां और छोटी बहन की हत्या की है. इसकी पुष्टि की जा रही है.’
उन्होंने कहा, ‘दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया गया है. पिता ने मरने से पहले जो बयान दिया, उसके आधार पर इन दोनों पर शक है. हत्या के पीछे का मकसद और पूरी साजिश आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगी.’
उन्होंन आगे कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्याकांड पहले से सुनियोजित था. वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए छह स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ईस्ट प्वाइंट अस्पताल भेज दिया गया है.
एक बेटी पर अपने ही माता-पिता और बहन की हत्या का आरोप, रिश्तों के कत्ल की यह कहानी कई सवाल खड़े कर रही है. क्या प्यार में बाधा बनने पर पूरे परिवार को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी? इन सवालों के जवाब अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएंगे.
यह भी पढ़ेंः गंगा किनारे हुई पार्टियों पर चुनिंदा गुस्से पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, दोहरे मापदंड को लेकर उठाए सवाल
What's Your Reaction?