बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच, जानें अब आगे क्या होगा
Pakistan & New Zealand Super-8 Match Cancelled Due To Rain: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत क्रिकेट फैंस के लिए निराशाजनक रहा. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन इस मुकाबले में टॉस होने के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश की वजह से खेल की एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंततः अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. अंक बटवारे के साथ सुपर-8 की हुई खराब शुरुआत पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन प्रकृति के आगे किसी की न चली. आईसीसी नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है. सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से ये परिणाम दोनों टीमों के लिए चिंताजनक है, क्योंकि अब ग्रुप के समीकरण और भी पेचीदा हो गए हैं. कैंडी में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम अब कोलंबो से कैंडी के लिए रवाना होगी. ये मुकाबला मंगलवार यानी 24 फरवरी को खेला जाएगा. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. श्रीलंका से होगी न्यूजीलैंड की अगली भिड़ंत न्यूजीलैंड की टीम का अगला मुकाबला कोलंबो ही खेला जाना है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार यानी 25 फरवरी को कीवी टीम की कीवी टीम का अगला पड़ाव भी कोलंबो ही रहेगा। 25 फरवरी (बुधवार) को न्यूजीलैंड की भिड़ंत मेजबान श्रीलंका से होगी. घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका को हराना न्यूजीलैंड के लिए बड़ी चुनौती होगी, खासकर तब जब अंक तालिका में उनकी स्थिति अब काफी नाजुक हो गई है.
Pakistan & New Zealand Super-8 Match Cancelled Due To Rain: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत क्रिकेट फैंस के लिए निराशाजनक रहा. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन इस मुकाबले में टॉस होने के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश की वजह से खेल की एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंततः अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा.
अंक बटवारे के साथ सुपर-8 की हुई खराब शुरुआत
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन प्रकृति के आगे किसी की न चली. आईसीसी नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है. सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से ये परिणाम दोनों टीमों के लिए चिंताजनक है, क्योंकि अब ग्रुप के समीकरण और भी पेचीदा हो गए हैं.
कैंडी में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का अगला मुकाबला
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम अब कोलंबो से कैंडी के लिए रवाना होगी. ये मुकाबला मंगलवार यानी 24 फरवरी को खेला जाएगा. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.
श्रीलंका से होगी न्यूजीलैंड की अगली भिड़ंत
न्यूजीलैंड की टीम का अगला मुकाबला कोलंबो ही खेला जाना है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार यानी 25 फरवरी को कीवी टीम की कीवी टीम का अगला पड़ाव भी कोलंबो ही रहेगा। 25 फरवरी (बुधवार) को न्यूजीलैंड की भिड़ंत मेजबान श्रीलंका से होगी. घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका को हराना न्यूजीलैंड के लिए बड़ी चुनौती होगी, खासकर तब जब अंक तालिका में उनकी स्थिति अब काफी नाजुक हो गई है.
What's Your Reaction?