फोन से अचानक गायब हो गए मोबाइल नेटवर्क! कहीं आपका सिम भी तो नहीं हो गया हैक, तुरंत करें ये काम
SIM Swap Attack: अक्सर ऐसा होता है कि फोन में अचानक नेटवर्क चला जाता है और लोग इसे टेलीकॉम कंपनी की तकनीकी समस्या या कमजोर कवरेज समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन हर बार नेटवर्क का गायब होना सामान्य बात नहीं होती. कई मामलों में यह साइबर ठगों द्वारा किए जाने वाले खतरनाक SIM Swap Attack का संकेत भी हो सकता है. यही वजह है कि सरकारी एजेंसियां लोगों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं. क्या होता है SIM Swap Attack? SIM Swap Attack एक ऐसा साइबर फ्रॉड है जिसमें अपराधी आपकी मोबाइल कंपनी को धोखे में रखकर आपके मोबाइल नंबर को अपने पास मौजूद SIM कार्ड पर ट्रांसफर करवा लेते हैं. जैसे ही नंबर दूसरे SIM पर एक्टिव होता है आपके फोन में नेटवर्क बंद हो जाता है और कॉल, मैसेज तथा OTP सीधे ठग के पास पहुंचने लगते हैं. आजकल बैंकिंग, सोशल मीडिया और कई ऑनलाइन सेवाएं मोबाइल नंबर के जरिए पहचान वेरिफाई करती हैं. ऐसे में यदि किसी और के पास आपका नंबर पहुंच जाए तो वह आपके महत्वपूर्ण अकाउंट्स तक पहुंच बना सकता है और उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है. सरकार ने जारी की चेतावनी हाल ही में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों को इस खतरे के प्रति आगाह किया है. मंत्रालय ने कहा कि यदि आपके फोन में अचानक लंबे समय तक नेटवर्क नहीं आ रहा है, कॉल और मैसेज मिलना बंद हो गए हैं और समस्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिख रहा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. हालांकि कभी-कभी नेटवर्क आउटेज भी हो सकता है लेकिन बिना किसी वजह के लंबे समय तक सेवा बाधित रहना SIM से छेड़छाड़ का संकेत हो सकता है. SIM Swap Attack का शक होने पर क्या करें? यदि आपको लगता है कि आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो सबसे पहले किसी दूसरे फोन से अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करें. उनसे पूछें कि क्या हाल ही में आपके SIM या मोबाइल नंबर से जुड़ा कोई बदलाव किया गया है. अगर आपको किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. जितनी जल्दी कार्रवाई होगी उतनी ही जल्दी आपके बैंक खाते, सोशल मीडिया प्रोफाइल और अन्य डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित किया जा सकेगा. SIM Swap फ्रॉड से खुद को कैसे सुरक्षित रखें? साइबर अपराधियों से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए. अपने मोबाइल नंबर पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टेलीकॉम कंपनी द्वारा उपलब्ध Carrier PIN या IVR Lock जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करें. किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी डिटेल्स साझा न करें चाहे वह खुद को बैंक या टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी ही क्यों न बताए. इसके अलावा यदि आपके मोबाइल नंबर पर कोई असामान्य एक्टिविटी दिखाई दे जैसे अचानक नेटवर्क गायब होना, कॉल या मैसेज बंद हो जाना तो तुरंत अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें और मामले की जांच करवाएं. यह भी पढ़ें: चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
SIM Swap Attack: अक्सर ऐसा होता है कि फोन में अचानक नेटवर्क चला जाता है और लोग इसे टेलीकॉम कंपनी की तकनीकी समस्या या कमजोर कवरेज समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन हर बार नेटवर्क का गायब होना सामान्य बात नहीं होती. कई मामलों में यह साइबर ठगों द्वारा किए जाने वाले खतरनाक SIM Swap Attack का संकेत भी हो सकता है. यही वजह है कि सरकारी एजेंसियां लोगों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं.
क्या होता है SIM Swap Attack?
SIM Swap Attack एक ऐसा साइबर फ्रॉड है जिसमें अपराधी आपकी मोबाइल कंपनी को धोखे में रखकर आपके मोबाइल नंबर को अपने पास मौजूद SIM कार्ड पर ट्रांसफर करवा लेते हैं. जैसे ही नंबर दूसरे SIM पर एक्टिव होता है आपके फोन में नेटवर्क बंद हो जाता है और कॉल, मैसेज तथा OTP सीधे ठग के पास पहुंचने लगते हैं.
आजकल बैंकिंग, सोशल मीडिया और कई ऑनलाइन सेवाएं मोबाइल नंबर के जरिए पहचान वेरिफाई करती हैं. ऐसे में यदि किसी और के पास आपका नंबर पहुंच जाए तो वह आपके महत्वपूर्ण अकाउंट्स तक पहुंच बना सकता है और उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है.
सरकार ने जारी की चेतावनी
हाल ही में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों को इस खतरे के प्रति आगाह किया है. मंत्रालय ने कहा कि यदि आपके फोन में अचानक लंबे समय तक नेटवर्क नहीं आ रहा है, कॉल और मैसेज मिलना बंद हो गए हैं और समस्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिख रहा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.
हालांकि कभी-कभी नेटवर्क आउटेज भी हो सकता है लेकिन बिना किसी वजह के लंबे समय तक सेवा बाधित रहना SIM से छेड़छाड़ का संकेत हो सकता है.
SIM Swap Attack का शक होने पर क्या करें?
यदि आपको लगता है कि आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो सबसे पहले किसी दूसरे फोन से अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करें. उनसे पूछें कि क्या हाल ही में आपके SIM या मोबाइल नंबर से जुड़ा कोई बदलाव किया गया है.
अगर आपको किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. जितनी जल्दी कार्रवाई होगी उतनी ही जल्दी आपके बैंक खाते, सोशल मीडिया प्रोफाइल और अन्य डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित किया जा सकेगा.
SIM Swap फ्रॉड से खुद को कैसे सुरक्षित रखें?
साइबर अपराधियों से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए. अपने मोबाइल नंबर पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टेलीकॉम कंपनी द्वारा उपलब्ध Carrier PIN या IVR Lock जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करें. किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी डिटेल्स साझा न करें चाहे वह खुद को बैंक या टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी ही क्यों न बताए.
इसके अलावा यदि आपके मोबाइल नंबर पर कोई असामान्य एक्टिविटी दिखाई दे जैसे अचानक नेटवर्क गायब होना, कॉल या मैसेज बंद हो जाना तो तुरंत अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें और मामले की जांच करवाएं.
यह भी पढ़ें:
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
What's Your Reaction?