फोन में मौजूद ये फाइलें बन सकती हैं Hackers का आसान निशाना! जानें कैसे बचें
आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज करने का जरिया बनकर नहीं रह गया है. इसमें हमारी पर्सनल फोटोज, वीडियो, बैंकिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट्स, पासवर्ड, पहचान पत्र और कई जरूरी फाइलें सेव रहती हैं. यही वजह है कि अगर फोन की सुरक्षा में थोड़ी भी लापरवाही हो जाए तो साइबर अपराधियों के लिए पर्सनल डेटा तक पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है. कौन-सी फाइलें ज्यादा संवेदनशील हैं? जानकारी के अनुसार, फोन में मौजूद हर फाइल से एक जैसा खतरा नहीं रहता है. खासतौर पर PDF, डॉक्यूमेंट, ZIP फाइल, APK और डाउनलोड पर सावधानी बरतनी चाहिए. बैंक स्टेटमेंट, आधार या पैन कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट, ऑफिस के डॉक्यूमेंट्स और पर्सनल फोटोज जैसी फाइलों में संवेदनशील जानकारी होती है. इसके अलावा, अनजान सोर्स से मिली कोई APK फाइल भी खतरनाक साबित हो सकती है. इसे इंस्टॉल करने पर किसी संदिग्ध ऐप को फोन की जरूरी परमिशन मिल सकती है. WhatsApp और ईमेल से आई फाइलों पर रहें सावधान आपको बता दें कि Hackers अक्सर भरोसेमंद दिखने वाले मैसेज के जरिए फाइल भेजते हैं. जैसे कोई व्यक्ति बैंक, कुरियर, नौकरी, बिजली बिल या इनाम से जुड़ा PDF या लिंक भेज सकता है. फाइल खोलने या उसमें दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर को फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है. इसलिए अनजान नंबर या ईमेल से आई फाइल को बिना चेक किए नहीं खोलना चाहिए. सिर्फ इसलिए किसी फाइल पर भरोसा न करें क्योंकि उसे किसी परिचित के नाम या प्रोफाइल से भेजा गया है. डाउनलोड फोल्डर भी करें चेक कई बार हम इंटरनेट से कोई फाइल डाउनलोड करके भूल जाते हैं. फोन के Downloads फोल्डर में पुरानी और गैरजरूरी फाइलें लंबे समय तक पड़ी रहती हैं. इनमें कोई संदिग्ध फाइल मौजूद हो तो वह भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है. इसीलिए समय-समय पर Downloads, Documents और दूसरे फोल्डर को चेक करते रहना चाहिए और गैरजरूरी फाइलों को डिलीट कर दें. यह भी पढ़ें: चटका हुआ Tempered Glass इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी! ये होते हैं खतरे फाइलों को सुरक्षित रखने के आसान तरीके सबसे पहले फोन में स्क्रीन लॉक जरूर लगाएं और मजबूत PIN या पासकोड का इस्तेमाल करें. ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को भी समय पर अपडेट करते रहें क्योंकि अपडेट में सुरक्षा से जुड़े सुधार शामिल होते हैं. अनजान वेबसाइट से APK या दूसरे ऐप डाउनलोड न करें. किसी फाइल को खोलने के लिए अगर वह अचानक पासवर्ड, परमिशन या किसी ऐप को इंस्टॉल करने के लिए कहे तो सावधान हो जाएं. जरूरी डॉक्यूमेंट्स का बैकअप किसी भरोसेमंद और सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज या दूसरे सुरक्षित माध्यम में रखें. साथ ही, संवेदनशील फाइलों को बिना जरूरत किसी के साथ शेयर न करें. फोन में इन बातों का भी रखें ध्यान किसी भी फाइल को खोलने से पहले उसके नाम, एक्सटेंशन और भेजने वाले व्यक्ति की जांच करें. अगर फाइल का नाम अजीब है या उसमें ऐसा एक्सटेंशन है जिसकी आपको जानकारी नहीं है तो उसे खोलने से बचना चाहिए. साथ ही, फोन में मौजूद किसी भी ऐप को जरूरत से ज्यादा परमिशन न दें. खासकर फाइल, फोटो, माइक्रोफोन, कैमरा और कॉन्टैक्ट्स जैसी संवेदनशील परमिशन देने से पहले सोचें. यह भी पढ़ें: जल्द लॉन्च होगा AirPods 5! जानें Apple के नए ईयरबड्स में क्या बदलेगा?
आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज करने का जरिया बनकर नहीं रह गया है. इसमें हमारी पर्सनल फोटोज, वीडियो, बैंकिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट्स, पासवर्ड, पहचान पत्र और कई जरूरी फाइलें सेव रहती हैं. यही वजह है कि अगर फोन की सुरक्षा में थोड़ी भी लापरवाही हो जाए तो साइबर अपराधियों के लिए पर्सनल डेटा तक पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है.
कौन-सी फाइलें ज्यादा संवेदनशील हैं?
जानकारी के अनुसार, फोन में मौजूद हर फाइल से एक जैसा खतरा नहीं रहता है. खासतौर पर PDF, डॉक्यूमेंट, ZIP फाइल, APK और डाउनलोड पर सावधानी बरतनी चाहिए. बैंक स्टेटमेंट, आधार या पैन कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट, ऑफिस के डॉक्यूमेंट्स और पर्सनल फोटोज जैसी फाइलों में संवेदनशील जानकारी होती है.
इसके अलावा, अनजान सोर्स से मिली कोई APK फाइल भी खतरनाक साबित हो सकती है. इसे इंस्टॉल करने पर किसी संदिग्ध ऐप को फोन की जरूरी परमिशन मिल सकती है.
WhatsApp और ईमेल से आई फाइलों पर रहें सावधान
आपको बता दें कि Hackers अक्सर भरोसेमंद दिखने वाले मैसेज के जरिए फाइल भेजते हैं. जैसे कोई व्यक्ति बैंक, कुरियर, नौकरी, बिजली बिल या इनाम से जुड़ा PDF या लिंक भेज सकता है. फाइल खोलने या उसमें दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर को फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है.
इसलिए अनजान नंबर या ईमेल से आई फाइल को बिना चेक किए नहीं खोलना चाहिए. सिर्फ इसलिए किसी फाइल पर भरोसा न करें क्योंकि उसे किसी परिचित के नाम या प्रोफाइल से भेजा गया है.
डाउनलोड फोल्डर भी करें चेक
कई बार हम इंटरनेट से कोई फाइल डाउनलोड करके भूल जाते हैं. फोन के Downloads फोल्डर में पुरानी और गैरजरूरी फाइलें लंबे समय तक पड़ी रहती हैं. इनमें कोई संदिग्ध फाइल मौजूद हो तो वह भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है. इसीलिए समय-समय पर Downloads, Documents और दूसरे फोल्डर को चेक करते रहना चाहिए और गैरजरूरी फाइलों को डिलीट कर दें.
यह भी पढ़ें: चटका हुआ Tempered Glass इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी! ये होते हैं खतरे
फाइलों को सुरक्षित रखने के आसान तरीके
सबसे पहले फोन में स्क्रीन लॉक जरूर लगाएं और मजबूत PIN या पासकोड का इस्तेमाल करें. ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को भी समय पर अपडेट करते रहें क्योंकि अपडेट में सुरक्षा से जुड़े सुधार शामिल होते हैं.
अनजान वेबसाइट से APK या दूसरे ऐप डाउनलोड न करें. किसी फाइल को खोलने के लिए अगर वह अचानक पासवर्ड, परमिशन या किसी ऐप को इंस्टॉल करने के लिए कहे तो सावधान हो जाएं.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स का बैकअप किसी भरोसेमंद और सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज या दूसरे सुरक्षित माध्यम में रखें. साथ ही, संवेदनशील फाइलों को बिना जरूरत किसी के साथ शेयर न करें.
फोन में इन बातों का भी रखें ध्यान
किसी भी फाइल को खोलने से पहले उसके नाम, एक्सटेंशन और भेजने वाले व्यक्ति की जांच करें.
अगर फाइल का नाम अजीब है या उसमें ऐसा एक्सटेंशन है जिसकी आपको जानकारी नहीं है तो उसे खोलने से बचना चाहिए. साथ ही, फोन में मौजूद किसी भी ऐप को जरूरत से ज्यादा परमिशन न दें. खासकर फाइल, फोटो, माइक्रोफोन, कैमरा और कॉन्टैक्ट्स जैसी संवेदनशील परमिशन देने से पहले सोचें.
यह भी पढ़ें:
जल्द लॉन्च होगा AirPods 5! जानें Apple के नए ईयरबड्स में क्या बदलेगा?
What's Your Reaction?