फैन ने की हार्दिक पंड्या के साथ बदतमीजी, बोला - 'भाड़ में जा..' , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि  इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि मैदान के बाहर का एक वीडियो है. सोशल मीडिया पर हार्दिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन हार्दिक के साथ बदतमीजी करता नजर आता है. इसके बाद हार्दिक का रिएक्शन देखने लायक होता है. क्रिसमस ईव पर हुई घटना यह घटना क्रिसमस ईव की बताई जा रही है, जब हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पहले माहिका को बड़े आराम से कार में बैठने में मदद करते हैं. इसके बाद वह कुछ फैंस के साथ सेल्फी भी लेते हैं. हालांकि, जब हार्दिक वहां से जाने लगते हैं, तो कुछ फैन लगातार और तस्वीरें लेने की जिद करने लगते हैं. इसी दौरान हार्दिक यह कहते सुनाई देते हैं, “ले तो लिया, और कितना लेगा?” लेकिन तभी एक फैन हद पार करते हुए कह देता है, “भाड़ में जा.” ????????????????, ???????????????? ???????? ???????????????????????????? ???????????? ???????????????? ????????A fan tried to approach Hardik Pandya for a selfie but couldn’t get close.????????????: ???????????????????? ???????? ???????????? (Go to Hell) ????????????????????????????: Either didn’t hear it, or heard it and chose to ignore.This incident happened… pic.twitter.com/B929w11Iwi — Jara (@JARA_Memer) December 25, 2025 हार्दिक का रिएक्शन बना मिसाल इस अपमानजनक टिप्पणी के बावजूद हार्दिक पंड्या ने न तो पलटकर जवाब दिया और न ही कोई गुस्से वाला रिएक्शन दिया. वह चुपचाप वहां से चले गए. उनका यही शांत व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और खूब वायरल हो रहा है.  मैदान पर भी धमाल मैदान के अंदर भी हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन हाल ही में शानदार रहा है. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे, जिसे भारत ने 3-1 से जीता. सीरीज के आखिरी मैच में हार्दिक ने इतिहास रच दिया था. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. वह इस मामले में सिर्फ युवराज सिंह से पीछे हैं, जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी. हार्दिक अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में चार बार ऐसे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने अर्धशतक भी लगाया और कम से कम एक विकेट भी लिया. इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है. आखिरी टी20 में हार्दिक ने 25 गेंदों पर 63 रन बनाए और एक अहम विकेट भी झटका. साउथ अफ्रीका सीरीज में हार्दिक ने तीन पारियों में 142 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 71 रहा और स्ट्राइक रेट करीब 187 का रहा. इसके साथ ही उन्होंने तीन विकेट भी चटकाए थे. 

Dec 26, 2025 - 12:30
 0
फैन ने की हार्दिक पंड्या के साथ बदतमीजी, बोला -  'भाड़ में जा..' , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि  इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि मैदान के बाहर का एक वीडियो है. सोशल मीडिया पर हार्दिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन हार्दिक के साथ बदतमीजी करता नजर आता है. इसके बाद हार्दिक का रिएक्शन देखने लायक होता है.

क्रिसमस ईव पर हुई घटना

यह घटना क्रिसमस ईव की बताई जा रही है, जब हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पहले माहिका को बड़े आराम से कार में बैठने में मदद करते हैं. इसके बाद वह कुछ फैंस के साथ सेल्फी भी लेते हैं.

हालांकि, जब हार्दिक वहां से जाने लगते हैं, तो कुछ फैन लगातार और तस्वीरें लेने की जिद करने लगते हैं. इसी दौरान हार्दिक यह कहते सुनाई देते हैं, “ले तो लिया, और कितना लेगा?” लेकिन तभी एक फैन हद पार करते हुए कह देता है, “भाड़ में जा.”

हार्दिक का रिएक्शन बना मिसाल

इस अपमानजनक टिप्पणी के बावजूद हार्दिक पंड्या ने न तो पलटकर जवाब दिया और न ही कोई गुस्से वाला रिएक्शन दिया. वह चुपचाप वहां से चले गए. उनका यही शांत व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और खूब वायरल हो रहा है. 

मैदान पर भी धमाल

मैदान के अंदर भी हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन हाल ही में शानदार रहा है. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे, जिसे भारत ने 3-1 से जीता. सीरीज के आखिरी मैच में हार्दिक ने इतिहास रच दिया था. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. वह इस मामले में सिर्फ युवराज सिंह से पीछे हैं, जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी.

हार्दिक अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में चार बार ऐसे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने अर्धशतक भी लगाया और कम से कम एक विकेट भी लिया. इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है. आखिरी टी20 में हार्दिक ने 25 गेंदों पर 63 रन बनाए और एक अहम विकेट भी झटका.

साउथ अफ्रीका सीरीज में हार्दिक ने तीन पारियों में 142 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 71 रहा और स्ट्राइक रेट करीब 187 का रहा. इसके साथ ही उन्होंने तीन विकेट भी चटकाए थे. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow