फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण

Power Bank Charging Issue: पावर बैंक एक ऐसी एक्सेसरी है, जो आपको मुश्किल में फंसने से बचा सकती है. पावर बैंक से आप उस जगह अपना फोन चार्ज कर सकते हैं, जहां पावर का कोई सोर्स नहीं होता. अगर आपके पास पावर बैंक है तो आप फोन को बंद होने से पहले ही चार्ज कर पाएंगे. हालांकि, कई बार पावर बैंक को चार्ज करने में दिक्कत आने लगती है. फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर भी चार्जिंग स्पीड काफी स्लो रहती है. आज हम आपको इसके कारण बताने जा रहे हैं. क्यों धीरे चार्ज होता है पावर बैंक? चार्जर का कंपेटिबल न होना- ज्यादातर लोग कम से कम 10,000mAh की कैपेसिटी वाला पावर बैंक तो रखते ही हैं. कई लोग 20,000mAh और इससे भी ज्यादा की कैपेसिटी वाला पावर बैंक कैरी करते हैं. अगर आप इन्हें फास्ट चार्जर से चार्ज करेंगे तो यह कुछ ही पलों में चार्ज हो जाएंगे, लेकिन अगर आप फोन के साथ आने वाले 5-10W चार्जर यूज करेंगे तो इनकी बैटरी पूरी तरह चार्ज होने में काफी समय लेगी. गलत USB केबल को यूज करना- अगर आप फास्ट चार्जर यूजर कर रहे हैं और फिर भी पावर बैंक स्लो चार्ज हो रहा है तो USB केबल में कुछ गड़बड़ हो सकती है. अगर आप कम वॉट वाली केबल यूज करेंगे तो भी यह चार्जिंग स्पीड को स्लो कर देगी. इसलिए USB-C to USB-C केबल का यूज करना चाहिए जो 100W तक ट्रांसमिट कर सकती है. बाजार में आपको आसानी से ये केबल कम दामों में मिल जाएगी. चार्जिंग के दौरान यूज करना- अगर आप पावर बैंक को चार्ज करने के साथ-साथ डिस्चार्ज कर रहे हैं, यानी इससे फोन या कोई दूसरा डिवाइस चार्ज कर रहे हैं तो भी स्पीड स्लो हो सकती है. हालांकि, मॉडर्न पावर बैंक में पास-थ्रू टेक्नोलॉजी आती है, जिससे आप चार्जिंग के साथ-साथ इससे दूसरे डिवाइस भी सुरक्षित तरीके से चार्ज कर सकते हैं. इन पावर बैंक में इसके लिए अलग से सर्किट लगे होते हैं, जो चार्जिंग और डिस्चार्जिंग प्रोसेस को अलग-अलग कर देते हैं. चार्जिंग पोर्ट में खराबी- बाकी सारी चीजें ठीक होने के बाद भी चार्जिंग स्पीड बढ़ नहीं रही है तो पावर बैंक के चार्जिंग पोर्ट में कोई गड़बड़ हो सकती है. कई बार USB साफ न करने पर इनमें कचरा जमा हो जाता है. उमस और पसीने से भी पोर्ट ऑक्सीडाइज हो जाते हैं, जो केबल को पोर्ट से ठीक तरीके से कनेक्ट नहीं होने देते. इसलिए पोर्ट को साफ कर आप चार्जिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं. ये भी पढ़ें- एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी

Jul 24, 2026 - 12:30
 0
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण

Power Bank Charging Issue: पावर बैंक एक ऐसी एक्सेसरी है, जो आपको मुश्किल में फंसने से बचा सकती है. पावर बैंक से आप उस जगह अपना फोन चार्ज कर सकते हैं, जहां पावर का कोई सोर्स नहीं होता. अगर आपके पास पावर बैंक है तो आप फोन को बंद होने से पहले ही चार्ज कर पाएंगे. हालांकि, कई बार पावर बैंक को चार्ज करने में दिक्कत आने लगती है. फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर भी चार्जिंग स्पीड काफी स्लो रहती है. आज हम आपको इसके कारण बताने जा रहे हैं.

क्यों धीरे चार्ज होता है पावर बैंक?

चार्जर का कंपेटिबल न होना- ज्यादातर लोग कम से कम 10,000mAh की कैपेसिटी वाला पावर बैंक तो रखते ही हैं. कई लोग 20,000mAh और इससे भी ज्यादा की कैपेसिटी वाला पावर बैंक कैरी करते हैं. अगर आप इन्हें फास्ट चार्जर से चार्ज करेंगे तो यह कुछ ही पलों में चार्ज हो जाएंगे, लेकिन अगर आप फोन के साथ आने वाले 5-10W चार्जर यूज करेंगे तो इनकी बैटरी पूरी तरह चार्ज होने में काफी समय लेगी.

गलत USB केबल को यूज करना- अगर आप फास्ट चार्जर यूजर कर रहे हैं और फिर भी पावर बैंक स्लो चार्ज हो रहा है तो USB केबल में कुछ गड़बड़ हो सकती है. अगर आप कम वॉट वाली केबल यूज करेंगे तो भी यह चार्जिंग स्पीड को स्लो कर देगी. इसलिए USB-C to USB-C केबल का यूज करना चाहिए जो 100W तक ट्रांसमिट कर सकती है. बाजार में आपको आसानी से ये केबल कम दामों में मिल जाएगी.

चार्जिंग के दौरान यूज करना- अगर आप पावर बैंक को चार्ज करने के साथ-साथ डिस्चार्ज कर रहे हैं, यानी इससे फोन या कोई दूसरा डिवाइस चार्ज कर रहे हैं तो भी स्पीड स्लो हो सकती है. हालांकि, मॉडर्न पावर बैंक में पास-थ्रू टेक्नोलॉजी आती है, जिससे आप चार्जिंग के साथ-साथ इससे दूसरे डिवाइस भी सुरक्षित तरीके से चार्ज कर सकते हैं. इन पावर बैंक में इसके लिए अलग से सर्किट लगे होते हैं, जो चार्जिंग और डिस्चार्जिंग प्रोसेस को अलग-अलग कर देते हैं.

चार्जिंग पोर्ट में खराबी- बाकी सारी चीजें ठीक होने के बाद भी चार्जिंग स्पीड बढ़ नहीं रही है तो पावर बैंक के चार्जिंग पोर्ट में कोई गड़बड़ हो सकती है. कई बार USB साफ न करने पर इनमें कचरा जमा हो जाता है. उमस और पसीने से भी पोर्ट ऑक्सीडाइज हो जाते हैं, जो केबल को पोर्ट से ठीक तरीके से कनेक्ट नहीं होने देते. इसलिए पोर्ट को साफ कर आप चार्जिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow