पूरी दुनिया को बहकाता रहा पाकिस्तान, पीठ पीछे कर दिया ये बड़ा काम, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर नया अपडेट चौंका देगा

Pakistan T20 World Cup: 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर अभी तक पाकिस्तान ने अपना अंतिम फैसला नहीं सुनाया है. मगर फैसला आने से पहले ही उसकी पोल खुल गई है. दरअसल पाकिस्तान दुनिया को यह दिखाता रहा कि वो टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने वाला है, लेकिन एक ताजा रिपोर्ट ने उसके सारे माइंड गेम्स का काला चिट्ठा खोल कर रख दिया है. पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पहले ही अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका भेजने की व्यवस्था कर चुका है. दुनिया को बहकाता रहा पाकिस्तान पाकिस्तान बाहरी रूप से वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का दिखावा करता रहा. मगर पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाक टीम 2 फरवरी को कोलंबो रवाना हो जाएगी और PCB पहले ही इसकी सारी व्यवस्था पूरी कर चुका है. इन रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान केवल दुनिया को बहका रहा था और बहिष्कार की उसकी मंशा कभी थी ही नहीं. पाकिस्तान टीम 2 फरवरी की सुबह कोलंबो के लिए रवाना हो जाएगी. इससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 और भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की खबरें झूठी साबित हो जाती हैं. यह भी बताया गया कि पाकिस्तान ने वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश का पूरा समर्थन किया, लेकिन अंत में उसने अपने हित को आगे रखा. कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा? पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान आगा भी बातों-बातों में पुष्टि कर चुके हैं कि पाक टीम वर्ल्ड कप खेलने श्रीलंका जाने वाली है. बताते चलें कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ खेलना है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस के समय पाक कप्तान सलमान आगा ने कहा था कि, "हम जब श्रीलंका (वर्ल्ड कप के लिए) खेलने जाएंगे तो हमें ऐसी ही पिच मिलेंगी. हम इस सीरीज में उन परिस्थितियों का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कर लेना चाहते हैं, जिससे वहां जाकर दिक्कतें ना आएं." यह भी पढ़ें: टी20 इंटरनेशनल का सबसे महंगा 'पंजा', अर्शदीप सिंह के नाम हुआ ऐसा रिकॉर्ड; कोई गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा

Feb 1, 2026 - 20:30
 0
पूरी दुनिया को बहकाता रहा पाकिस्तान, पीठ पीछे कर दिया ये बड़ा काम, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर नया अपडेट चौंका देगा

Pakistan T20 World Cup: 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर अभी तक पाकिस्तान ने अपना अंतिम फैसला नहीं सुनाया है. मगर फैसला आने से पहले ही उसकी पोल खुल गई है. दरअसल पाकिस्तान दुनिया को यह दिखाता रहा कि वो टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने वाला है, लेकिन एक ताजा रिपोर्ट ने उसके सारे माइंड गेम्स का काला चिट्ठा खोल कर रख दिया है. पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पहले ही अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका भेजने की व्यवस्था कर चुका है.

दुनिया को बहकाता रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान बाहरी रूप से वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का दिखावा करता रहा. मगर पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाक टीम 2 फरवरी को कोलंबो रवाना हो जाएगी और PCB पहले ही इसकी सारी व्यवस्था पूरी कर चुका है. इन रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान केवल दुनिया को बहका रहा था और बहिष्कार की उसकी मंशा कभी थी ही नहीं.

पाकिस्तान टीम 2 फरवरी की सुबह कोलंबो के लिए रवाना हो जाएगी. इससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 और भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की खबरें झूठी साबित हो जाती हैं. यह भी बताया गया कि पाकिस्तान ने वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश का पूरा समर्थन किया, लेकिन अंत में उसने अपने हित को आगे रखा.

कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा?

पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान आगा भी बातों-बातों में पुष्टि कर चुके हैं कि पाक टीम वर्ल्ड कप खेलने श्रीलंका जाने वाली है. बताते चलें कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ खेलना है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस के समय पाक कप्तान सलमान आगा ने कहा था कि, "हम जब श्रीलंका (वर्ल्ड कप के लिए) खेलने जाएंगे तो हमें ऐसी ही पिच मिलेंगी. हम इस सीरीज में उन परिस्थितियों का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कर लेना चाहते हैं, जिससे वहां जाकर दिक्कतें ना आएं."

यह भी पढ़ें:

टी20 इंटरनेशनल का सबसे महंगा 'पंजा', अर्शदीप सिंह के नाम हुआ ऐसा रिकॉर्ड; कोई गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow