पूरा दिन गेमिंग करने से भी डिस्चार्ज नहीं होगी बैटरी, इस सेटिंग के ऑन करते ही हो जाएगा कमाल

Bypass Charging: गेमिंग हो स्ट्रीमिंग, फोन की बैटरी कुछ ही घंटो में डिस्चार्ज हो जाती है. इस कारण फोन को बार-बार चार्जिंग पर डालना पड़ता है. अगर आप इस झंझट से परेशान हैं तो एक जरूरी सेटिंग आपके काम आ सकती है. दरअसल, कई मॉडर्न फोन में बाइपास चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है. इसका मतलब है कि आपका फोन बैटरी से पावर न लेकर सीधे एडेप्टर से पावर लेगा. इस तरह आप सुबह से शाम तक गेमिंग और स्ट्रीमिंग कर सकते हैं और इससे बैटरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. न तो आपको बैटरी डिस्चार्ज होने की टेंशन रहेगी और न ही चार्ज पर लगाने के कारण गेम प्रोग्रेस लॉस्ट होने की. आइए जानते हैं कि बाइपास चार्जिंग क्या है और इसके क्या फायदे हैं. Bypass Charging का क्या मतलब? जैसा नाम से ही जाहिर है, इस चार्जिंग मेथड में बैटरी को बाइपास कर दिया जाता है. यानी पावर लेने के लिए फोन बैटरी को यूज नहीं करता है. यह सीधा चार्जिंग एडेप्टर से ही पावर लेकर फोन को ऑपरेट करता है. इसमें फोन उतनी ही पावर ड्रॉ करता है, जितनी प्रोसेसर, डिस्प्ले और अन्य कंपोनेंट्स के लिए जरूरी है. अगर फोन चार्जिंग पर लगा है तो इसके कंपोनेंट्स बैटरी को छोड़कर सीधे एडेप्टर से पावर ले लेंगे. जैसे ही एडेप्टर बंद हो जाएगा, बैटरी अपना काम करना शुरू कर देगी. इन बातों का रखना होगा ध्यान गेमिंग और स्ट्रीमिंग के अलावा दूसरी ऐप्स के लिए भी बाइपास चार्जिंग को यूज किया जा सकता है. हालांकि, आमतौर पर लोग उन कामों के लिए इस तरीके को ज्यादा यूज करते हैं, जिनमें बैटरी की खपत ज्यादा होती है. बाइपास चार्जिंग के लिए चार्जर कंपैटिबल होना बहुत जरूरी है और बैटरी के कम से कम 20 प्रतिशत चार्ज होने के बाद ही इस मोड को ऑन करना चाहिए. फोन की चार्जिंग सेटिंग में जाकर इस फीचर को ऑन किया जा सकता है. बता दें कि अभी यह फीचर सेलेक्टेड फोन में ही मौजूद है और इस पर कई लिमिटेशन भी है.  क्या इससे फोन ओवरहीट नहीं होता? बाइपास चार्जिंग को लेकर एक डर ओवरहीटिंग का बना रहता है. अगर आपको भी यह चिंता है तो बता दें कि बाइपास चार्जिंग से फोन हीट नहीं होता. इसमें बैटरी की भूमिका लगभग खत्म हो जाती है. इसलिए इसमें हीट जनरेट नहीं होती और घंटों तक फोन यूज किया जा सकता है. इस प्रोसेस से बैटरी पर लोड कम हो जाता है, जो बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद करता है. ये भी पढ़ें- कंप्यूटर चलाने वाले एआई एजेंट कर रहे हैं खतरनाक गलतियां, नई रिसर्च में हुआ डराने वाला खुलासा

May 21, 2026 - 21:30
 0
पूरा दिन गेमिंग करने से भी डिस्चार्ज नहीं होगी बैटरी, इस सेटिंग के ऑन करते ही हो जाएगा कमाल

Bypass Charging: गेमिंग हो स्ट्रीमिंग, फोन की बैटरी कुछ ही घंटो में डिस्चार्ज हो जाती है. इस कारण फोन को बार-बार चार्जिंग पर डालना पड़ता है. अगर आप इस झंझट से परेशान हैं तो एक जरूरी सेटिंग आपके काम आ सकती है. दरअसल, कई मॉडर्न फोन में बाइपास चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है. इसका मतलब है कि आपका फोन बैटरी से पावर न लेकर सीधे एडेप्टर से पावर लेगा. इस तरह आप सुबह से शाम तक गेमिंग और स्ट्रीमिंग कर सकते हैं और इससे बैटरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. न तो आपको बैटरी डिस्चार्ज होने की टेंशन रहेगी और न ही चार्ज पर लगाने के कारण गेम प्रोग्रेस लॉस्ट होने की. आइए जानते हैं कि बाइपास चार्जिंग क्या है और इसके क्या फायदे हैं.

Bypass Charging का क्या मतलब?

जैसा नाम से ही जाहिर है, इस चार्जिंग मेथड में बैटरी को बाइपास कर दिया जाता है. यानी पावर लेने के लिए फोन बैटरी को यूज नहीं करता है. यह सीधा चार्जिंग एडेप्टर से ही पावर लेकर फोन को ऑपरेट करता है. इसमें फोन उतनी ही पावर ड्रॉ करता है, जितनी प्रोसेसर, डिस्प्ले और अन्य कंपोनेंट्स के लिए जरूरी है. अगर फोन चार्जिंग पर लगा है तो इसके कंपोनेंट्स बैटरी को छोड़कर सीधे एडेप्टर से पावर ले लेंगे. जैसे ही एडेप्टर बंद हो जाएगा, बैटरी अपना काम करना शुरू कर देगी.

इन बातों का रखना होगा ध्यान

गेमिंग और स्ट्रीमिंग के अलावा दूसरी ऐप्स के लिए भी बाइपास चार्जिंग को यूज किया जा सकता है. हालांकि, आमतौर पर लोग उन कामों के लिए इस तरीके को ज्यादा यूज करते हैं, जिनमें बैटरी की खपत ज्यादा होती है. बाइपास चार्जिंग के लिए चार्जर कंपैटिबल होना बहुत जरूरी है और बैटरी के कम से कम 20 प्रतिशत चार्ज होने के बाद ही इस मोड को ऑन करना चाहिए. फोन की चार्जिंग सेटिंग में जाकर इस फीचर को ऑन किया जा सकता है. बता दें कि अभी यह फीचर सेलेक्टेड फोन में ही मौजूद है और इस पर कई लिमिटेशन भी है. 

क्या इससे फोन ओवरहीट नहीं होता?

बाइपास चार्जिंग को लेकर एक डर ओवरहीटिंग का बना रहता है. अगर आपको भी यह चिंता है तो बता दें कि बाइपास चार्जिंग से फोन हीट नहीं होता. इसमें बैटरी की भूमिका लगभग खत्म हो जाती है. इसलिए इसमें हीट जनरेट नहीं होती और घंटों तक फोन यूज किया जा सकता है. इस प्रोसेस से बैटरी पर लोड कम हो जाता है, जो बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-

कंप्यूटर चलाने वाले एआई एजेंट कर रहे हैं खतरनाक गलतियां, नई रिसर्च में हुआ डराने वाला खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow