पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को किसने किया था फोन, टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच खेलने के लिए एक झटके में हुए तैयार

Sri Lankan President Anuar Kumara Dissanayake Called Prime Minister Shahbaz Sharif: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी कोलंबो में मौजूद थे. इन दोनों देशों के बीच का ये मुकाबला ड्रामे के बाद हुआ. पाकिस्तान ने पहले भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने की धमकी दी  थी, लेकिन फिर अपना फैसला बदल लिया. ये विवाद 1 फरवरी को शुरू हुआ और 9 फरवरी की देर रात खत्म हुआ. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत दे दी थी. पीसीबी के यू-टर्न लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने पाकिस्तान से मैच खेलने की अपील की थी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा डिसानायके ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया था. मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को बताया ‘असल हीरो’ भारत-पाकिस्तान मैच के बाद मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को ‘असल हीरो' बताया. नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमारा डिसानायके से मुलाकात में कहा, ‘सबसे पहले, पाकिस्तान के राष्ट्रपति (आसिफ अली जरदारी) और प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) की तरफ से आपको गर्मजोशी से शुभकामनाएं. उन्होंने खास तौर पर मुझे कहा कि मैं आपको उनकी शुभकामनाएं दूं. दरअसल, कल के मैच में आप असली हीरो थे, क्योंकि आपकी वजह से 2 अरब लोगों का मनोरंजन हुआ. सिर्फ आपकी वजह से ही हम मैच खेल पाए.’ नकवी ने आगे कहा,’हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई समस्या नहीं है…हमें मैच खेलना है बस.’ मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने इसमें अहम भूमिका निभाई.’ PCB ???????? Chairman Moshin Naqvi says it’s because of you ( Sri Lankan President) the India Pakistan match happened as scheduled. #INDvPAK #T20WorldCup pic.twitter.com/46kBMXEJiD — Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) February 16, 2026 श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने किया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को फोन  श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा डिसानायके ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया था, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने अपने बयान में कहा, ‘श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मौजूदा गतिरोध को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया. उनकी गर्मजोशी भरी बातचीत के दौरान, उन्होंने याद किया कि पाकिस्तान और श्रीलंका हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, खासकर मुश्किल समय में.’

Feb 18, 2026 - 13:30
 0
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को किसने किया था फोन, टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच खेलने के लिए एक झटके में हुए तैयार

Sri Lankan President Anuar Kumara Dissanayake Called Prime Minister Shahbaz Sharif: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी कोलंबो में मौजूद थे. इन दोनों देशों के बीच का ये मुकाबला ड्रामे के बाद हुआ. पाकिस्तान ने पहले भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने की धमकी दी  थी, लेकिन फिर अपना फैसला बदल लिया. ये विवाद 1 फरवरी को शुरू हुआ और 9 फरवरी की देर रात खत्म हुआ. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत दे दी थी.

पीसीबी के यू-टर्न लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने पाकिस्तान से मैच खेलने की अपील की थी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा डिसानायके ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया था.

मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को बताया ‘असल हीरो’

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को ‘असल हीरो' बताया. नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमारा डिसानायके से मुलाकात में कहा, ‘सबसे पहले, पाकिस्तान के राष्ट्रपति (आसिफ अली जरदारी) और प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) की तरफ से आपको गर्मजोशी से शुभकामनाएं. उन्होंने खास तौर पर मुझे कहा कि मैं आपको उनकी शुभकामनाएं दूं. दरअसल, कल के मैच में आप असली हीरो थे, क्योंकि आपकी वजह से 2 अरब लोगों का मनोरंजन हुआ. सिर्फ आपकी वजह से ही हम मैच खेल पाए.’

नकवी ने आगे कहा,’हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई समस्या नहीं है…हमें मैच खेलना है बस.’ मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने इसमें अहम भूमिका निभाई.’

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने किया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को फोन 

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा डिसानायके ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया था, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने अपने बयान में कहा, ‘श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मौजूदा गतिरोध को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया. उनकी गर्मजोशी भरी बातचीत के दौरान, उन्होंने याद किया कि पाकिस्तान और श्रीलंका हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, खासकर मुश्किल समय में.’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow