पहाड़ों पर न जाएं, आ रही बर्फीली तबाही! सफेद तूफान का ये वीडियो रोंगड़े खड़े कर देगा

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में मंगलवार (27 जनवरी 2026) की देर रात एक भीषण हिमस्खलन हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि प्रशासन के अनुसार इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह हिमस्खलन ऐसे समय हुआ है, जब कश्मीर घाटी लगातार भारी बर्फबारी की चपेट में है और जनजीवन पहले से ही बुरी तरह प्रभावित है. यह घटना मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले में रात करीब 10:12 बजे हुई. इलाके में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुए दृश्य बेहद डरावने हैं, जिनमें पहाड़ से नीचे आती बर्फ की विशाल दीवार कुछ ही सेकंड में कई इमारतों को ढकती नजर आती है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत फैल गई. VIDEO | An avalanche hit Sonamarg tourist resort in Jammu and Kashmir late Tuesday night, but there was no loss of life, officials said.They said the avalanche hit Sonamarg resort in central Kashmir's Ganderbal district at 10.12 pm on Tuesday.The massive avalanche was caught… pic.twitter.com/Dw5Dl9FCDp — Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2026 कैसे हुआ हिमस्खलन, क्या है वजह अधिकारियों के अनुसार, लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर जमा बर्फ अस्थिर हो गई थी, जो अचानक खिसककर नीचे आ गई. सोनमर्ग लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और सर्दियों के मौसम में इसे हिमस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील एरिया माना जाता है. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बर्फ का सैलाब तेज़ी से नीचे आया और कुछ ढांचों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि जिन इमारतों को नुकसान पहुंचा, वे या तो खाली थीं या प्रशासन की तरफ से पहले ही एहतियातन खाली करवा ली गई थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. खबर अपडेट की जा रही है...

Jan 28, 2026 - 07:30
 0
पहाड़ों पर न जाएं, आ रही बर्फीली तबाही! सफेद तूफान का ये वीडियो रोंगड़े खड़े कर देगा

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में मंगलवार (27 जनवरी 2026) की देर रात एक भीषण हिमस्खलन हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि प्रशासन के अनुसार इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह हिमस्खलन ऐसे समय हुआ है, जब कश्मीर घाटी लगातार भारी बर्फबारी की चपेट में है और जनजीवन पहले से ही बुरी तरह प्रभावित है.

यह घटना मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले में रात करीब 10:12 बजे हुई. इलाके में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुए दृश्य बेहद डरावने हैं, जिनमें पहाड़ से नीचे आती बर्फ की विशाल दीवार कुछ ही सेकंड में कई इमारतों को ढकती नजर आती है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत फैल गई.

कैसे हुआ हिमस्खलन, क्या है वजह

अधिकारियों के अनुसार, लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर जमा बर्फ अस्थिर हो गई थी, जो अचानक खिसककर नीचे आ गई. सोनमर्ग लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और सर्दियों के मौसम में इसे हिमस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील एरिया माना जाता है. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बर्फ का सैलाब तेज़ी से नीचे आया और कुछ ढांचों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि जिन इमारतों को नुकसान पहुंचा, वे या तो खाली थीं या प्रशासन की तरफ से पहले ही एहतियातन खाली करवा ली गई थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

खबर अपडेट की जा रही है...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow