न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने सिर्फ बल्ले और गेंद से ही खराब प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि कीवियों ने मैदान में फील्डिंग करते हुए भी अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. भारत के खिलाफ इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने कुल 14 कैच छोड़े. किसी भी टी20 सीरीज में दूसरी बार न्यूजीलैंड ने इतने कैच टपकाए हैं.  न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में टोटल 14 कैच छोड़े हैं, जो किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उनके द्वारा छोड़े गए दूसरे सबसे ज्यादा कैच हैं. इससे पहले उन्होंने इसी साल की शुरुआत में अपने घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में में भी इतने ही कैच छोड़े थे. अंतिम दो टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को मिली जीत  भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, पहले दो मैचों में कीवी टीम जीती हुई बाजी हारी थी. इसके बाद तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीत दर्ज की. इसके बाद रविवार को पांचवें टी20 में 7 विकेट से बाजी मारी. इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा.  पांचवें टी20 में जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर शुरुआती मुकाबलों में उनकी टीम गलितयां ना करती तो सीरीज का रिजल्ट उलटा भी हो सकता था. वैसे, बता दें कि इस सीरीज में दोनों ही टीमों की फील्डिंग काफी औसत दर्जे की रही. इसके पीछे न्यूजीलैंड में चलने वाली हवा भी एक कारण है, जिससे गेंद की दिशा बदल जाती है.  अब वनडे सीरीज में भिड़ेंगी दोनों टीमें  पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टी20 की तरह वनडे सीरीज में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. 4 नवंबर को पहला वनडे ऑकलैंड में, 7 नवंबर को दूसरा वनडे वेलिंग्टन में, 10 नवंबर को तीसरा वनडे हैमिल्टन में, 13 नवंबर को चौथा वनडे मैच और 15 नवंबर को पांचवां व अंतिम वनडे मैच बे ओवल में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें-  'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल

Nov 2, 2026 - 00:30
 0
न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने सिर्फ बल्ले और गेंद से ही खराब प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि कीवियों ने मैदान में फील्डिंग करते हुए भी अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. भारत के खिलाफ इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने कुल 14 कैच छोड़े. किसी भी टी20 सीरीज में दूसरी बार न्यूजीलैंड ने इतने कैच टपकाए हैं. 

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में टोटल 14 कैच छोड़े हैं, जो किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उनके द्वारा छोड़े गए दूसरे सबसे ज्यादा कैच हैं. इससे पहले उन्होंने इसी साल की शुरुआत में अपने घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में में भी इतने ही कैच छोड़े थे.

अंतिम दो टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को मिली जीत 

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, पहले दो मैचों में कीवी टीम जीती हुई बाजी हारी थी. इसके बाद तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीत दर्ज की. इसके बाद रविवार को पांचवें टी20 में 7 विकेट से बाजी मारी. इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. 

पांचवें टी20 में जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर शुरुआती मुकाबलों में उनकी टीम गलितयां ना करती तो सीरीज का रिजल्ट उलटा भी हो सकता था. वैसे, बता दें कि इस सीरीज में दोनों ही टीमों की फील्डिंग काफी औसत दर्जे की रही. इसके पीछे न्यूजीलैंड में चलने वाली हवा भी एक कारण है, जिससे गेंद की दिशा बदल जाती है. 

अब वनडे सीरीज में भिड़ेंगी दोनों टीमें 

पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टी20 की तरह वनडे सीरीज में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. 4 नवंबर को पहला वनडे ऑकलैंड में, 7 नवंबर को दूसरा वनडे वेलिंग्टन में, 10 नवंबर को तीसरा वनडे हैमिल्टन में, 13 नवंबर को चौथा वनडे मैच और 15 नवंबर को पांचवां व अंतिम वनडे मैच बे ओवल में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow