नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे का एक वीडियो सामने आने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए हैं. वीडियो में नॉर्वे की एक पत्रकार प्रधानमंत्री से सवाल पूछती नजर आ रही है, जबकि पीएम मोदी वहां से आगे बढ़ जाते हैं. इस घटना को लेकर कांग्रेस और विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने क्या कहा? राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा कि जब आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने की भी कोई वजह नहीं होती. राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब दुनिया यह देखती है कि भारत के प्रधानमंत्री कुछ सवालों से घबराकर वहां से चले जाते हैं, तो इससे देश की छवि पर क्या असर पड़ता है. When there is nothing to hide, there is nothing to fear.What happens to India’s image when the world sees a compromised PM panic and run from a few questions? https://t.co/tOO8vzESpf — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 18, 2026 वीडियो में पत्रकार ने क्या पूछा? वीडियो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछती सुनाई देती हैं. उन्होंने पूछा, “प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते?” बाद में पत्रकार ने भी इस वीडियो को एक्स पर साझा किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री उनके सवाल का जवाब देंगे. पत्रकार ने कहा कि प्रेस की आजादी के मामले में नॉर्वे दुनिया में पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है. उन्होंने कहा कि सत्ता से सवाल पूछना पत्रकारों का काम है. यह भी पढ़ेंः ‘अगर किसी ने पुलिस पर हाथ उठाया तो...’, बंगाल में पत्थरबाजों को CM शुभेंदु अधिकारी की आखिरी चेतावनी दूतावास ने क्या जवाब दिया? इस पूरे मामले पर भारतीय दूतावास की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई. दूतावास ने पत्रकार के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि रात 9:30 बजे होटल रैडिसन ब्लू प्लाजा में प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जा रही है. दूतावास ने पत्रकार को वहां आकर अपने सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया.
PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे का एक वीडियो सामने आने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए हैं. वीडियो में नॉर्वे की एक पत्रकार प्रधानमंत्री से सवाल पूछती नजर आ रही है, जबकि पीएम मोदी वहां से आगे बढ़ जाते हैं. इस घटना को लेकर कांग्रेस और विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा कि जब आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने की भी कोई वजह नहीं होती. राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब दुनिया यह देखती है कि भारत के प्रधानमंत्री कुछ सवालों से घबराकर वहां से चले जाते हैं, तो इससे देश की छवि पर क्या असर पड़ता है.
When there is nothing to hide, there is nothing to fear.
What happens to India’s image when the world sees a compromised PM panic and run from a few questions? https://t.co/tOO8vzESpf — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 18, 2026
वीडियो में पत्रकार ने क्या पूछा?
वीडियो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछती सुनाई देती हैं. उन्होंने पूछा, “प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते?” बाद में पत्रकार ने भी इस वीडियो को एक्स पर साझा किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री उनके सवाल का जवाब देंगे. पत्रकार ने कहा कि प्रेस की आजादी के मामले में नॉर्वे दुनिया में पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है. उन्होंने कहा कि सत्ता से सवाल पूछना पत्रकारों का काम है.
यह भी पढ़ेंः ‘अगर किसी ने पुलिस पर हाथ उठाया तो...’, बंगाल में पत्थरबाजों को CM शुभेंदु अधिकारी की आखिरी चेतावनी
दूतावास ने क्या जवाब दिया?
इस पूरे मामले पर भारतीय दूतावास की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई. दूतावास ने पत्रकार के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि रात 9:30 बजे होटल रैडिसन ब्लू प्लाजा में प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जा रही है. दूतावास ने पत्रकार को वहां आकर अपने सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया.
What's Your Reaction?