निवेश का नया मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी ला रही अपना IPO, जानें पूरी डिटेल

Amir Chand IPO: भारतीय घरेलू बाजार में आने वाले दिनों में निवेशकों के पास पैसे लगाने के कई अवसर आने वाले हैं. बहुत सी कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आ रही है. इस लिस्ट में हरियाणा की बासमती चावल निर्यात करने वाली कंपनी Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) लिमिटेड का नाम भी शामिल है. कंपनी अपने इश्यू के जरिए 440 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. आइए जानते हैं, इस कंपनी इश्यू के बारे में... निवेशक कब से लगा सकेंगे अपना दाव कंपनी पब्लिक इश्यू में निवेशक 24 मार्च से अपना दांव लगा सकते हैं. निवेशकों के लिए आईपीओ 27 मार्च तक खुला रहेगा. वहीं, एंकर निवेशकों के लिए 23 मार्च की तारीख तय की गई है.  आईपीओ फ्रेश इश्यू पर होगा आधारित Amir Chand का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इक्विटी इश्यू के रूप में लाया जा रहा है. इसमें ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा, यानी कंपनी के मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचते हुए नजर नहीं आएंगे. कंपनी ने सबसे पहले जून 2025 में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करते समय इस इश्यू का आकार 550 करोड़ रुपये तय किया था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया. इस प्रस्ताव को सेबी से अक्टूबर 2025 में मंजूरी मिल चुकी है. जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कैसे होगा? Amir Chand ने जानकारी दी है कि प्रस्तावित आईपीओ से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में लगाया जाएगा. इसके अलावा कुछ फंड सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी रखा जाएगा, ताकि कंपनी अपने रोजमर्रा के कारोबार को मजबूत करने और आगे के विस्तार से जुड़े कामों को आसानी से पूरा कर सके. आईपीओ मैनेजर और लिस्टिंग की योजना इस आईपीओ के लिए Emkay Global Financial Services और Keynote Financial Services को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है. कंपनी की योजना 30 मार्च तक शेयरों के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करने की है. इसके बाद शेयरों को मार्केट में लिस्ट करने की तैयारी है. कंपनी बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजो पर लिस्ट हो सकती है.   डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...

Mar 16, 2026 - 11:30
 0
निवेश का नया मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी ला रही अपना IPO, जानें पूरी डिटेल

Amir Chand IPO: भारतीय घरेलू बाजार में आने वाले दिनों में निवेशकों के पास पैसे लगाने के कई अवसर आने वाले हैं. बहुत सी कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आ रही है.

इस लिस्ट में हरियाणा की बासमती चावल निर्यात करने वाली कंपनी Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) लिमिटेड का नाम भी शामिल है. कंपनी अपने इश्यू के जरिए 440 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. आइए जानते हैं, इस कंपनी इश्यू के बारे में...

निवेशक कब से लगा सकेंगे अपना दाव

कंपनी पब्लिक इश्यू में निवेशक 24 मार्च से अपना दांव लगा सकते हैं. निवेशकों के लिए आईपीओ 27 मार्च तक खुला रहेगा. वहीं, एंकर निवेशकों के लिए 23 मार्च की तारीख तय की गई है. 

आईपीओ फ्रेश इश्यू पर होगा आधारित

Amir Chand का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इक्विटी इश्यू के रूप में लाया जा रहा है. इसमें ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा, यानी कंपनी के मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचते हुए नजर नहीं आएंगे.

कंपनी ने सबसे पहले जून 2025 में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करते समय इस इश्यू का आकार 550 करोड़ रुपये तय किया था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया. इस प्रस्ताव को सेबी से अक्टूबर 2025 में मंजूरी मिल चुकी है.

जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कैसे होगा?

Amir Chand ने जानकारी दी है कि प्रस्तावित आईपीओ से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में लगाया जाएगा.

इसके अलावा कुछ फंड सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी रखा जाएगा, ताकि कंपनी अपने रोजमर्रा के कारोबार को मजबूत करने और आगे के विस्तार से जुड़े कामों को आसानी से पूरा कर सके.

आईपीओ मैनेजर और लिस्टिंग की योजना

इस आईपीओ के लिए Emkay Global Financial Services और Keynote Financial Services को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है. कंपनी की योजना 30 मार्च तक शेयरों के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करने की है.

इसके बाद शेयरों को मार्केट में लिस्ट करने की तैयारी है. कंपनी बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजो पर लिस्ट हो सकती है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow