निवेशकों के लिए मौका! इस हफ्ते इन कंपनियों के IPO खुलेंगे, जानिए पूरी डिटेल...

Upcoming IPO in Next Week: शेयर बाजार में इस सप्ताह निवेशकों को आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलने वाला है. आने वाले दिनों में कुल 4 कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं. इनमें से तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से जुड़ी हैं, जबकि एक कंपनी एसएमई सेगमेंट की है. ऐसे में निवेशकों की नजर इन सभी इश्यू पर हो सकती है. आइए इन कंपनियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.... 1. Innovision IPO  निवेशकों को आने वाले सप्ताह में Innovision इश्यू में पैसे लगाने का मौका मिलने वाला है. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 521 रुपये से 548 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस इश्यू में एक लॉट 27 शेयरों का रखा गया है. यानी निवेशकों को कम से कम 14,796 रुपये का निवेश करना होगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 322.84 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. इसके तहत कंपनी 47 लाख नए शेयर जारी करेगी, जबकि 12 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. आईपीओ निवेशकों के लिए 10 मार्च से 12 मार्च तक खुला रहेगा. 2. Rajputana Stainless IPO Rajputana Stainless अपने इश्यू के जरिए 254.98 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाने की कोशिश करेगी. निवेशकों के लिए आईपीओ 9 मार्च से खुल रहा है. निवेशक 11 मार्च तक इश्यू पर अपना दांव लगा सकते है. प्राइस बैंड की बात करें तो, 116 रुपये से 122 रुपये के बीच तय किया गया है.  कंपनी 1.47 करोड़ फ्रेश शेयर और 63 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करने वाली है. एक लॉट साइज 110 शेयरों का बनाया गया है. रिटेल निवेशकों को मिनिमम 13420 रुपये खर्च करने होंगे. 3. Apsis Aerocom IPO Apsis Aerocom कंपनी के आईपीओ का साइज 35.77 करोड़ रुपये का है. निवेशक 11 मार्च से 13 मार्च तक आईपीओ पर अपना दांव लगा सकते हैं. कंपनी अपने इश्यू के जरिए 33 लाख फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. कंपनी ने प्राइस बैंड 104 रुपये से 110 रुपये के बीच तय किया है.   4. Raajmarg Infra Investment Trust IPO कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 6000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश शेयरों पर आधारित होगा और निवेशकों के लिए 11 मार्च से 13 मार्च तक खुला रहेगा. कंपनी ने इसके लिए 99 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा. जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रखा गया है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मारा-मारी, सरकार ने कर दिया पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का ऐलान; फ्यूल डलवाने भागे लोग

Mar 8, 2026 - 15:30
 0
निवेशकों के लिए मौका! इस हफ्ते इन कंपनियों के IPO खुलेंगे, जानिए पूरी डिटेल...

Upcoming IPO in Next Week: शेयर बाजार में इस सप्ताह निवेशकों को आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलने वाला है. आने वाले दिनों में कुल 4 कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं.

इनमें से तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से जुड़ी हैं, जबकि एक कंपनी एसएमई सेगमेंट की है. ऐसे में निवेशकों की नजर इन सभी इश्यू पर हो सकती है. आइए इन कंपनियों के बारे में विस्तार से जानते हैं....

1. Innovision IPO 

निवेशकों को आने वाले सप्ताह में Innovision इश्यू में पैसे लगाने का मौका मिलने वाला है. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 521 रुपये से 548 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस इश्यू में एक लॉट 27 शेयरों का रखा गया है. यानी निवेशकों को कम से कम 14,796 रुपये का निवेश करना होगा.

कंपनी आईपीओ के जरिए 322.84 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. इसके तहत कंपनी 47 लाख नए शेयर जारी करेगी, जबकि 12 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. आईपीओ निवेशकों के लिए 10 मार्च से 12 मार्च तक खुला रहेगा.

2. Rajputana Stainless IPO

Rajputana Stainless अपने इश्यू के जरिए 254.98 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाने की कोशिश करेगी. निवेशकों के लिए आईपीओ 9 मार्च से खुल रहा है. निवेशक 11 मार्च तक इश्यू पर अपना दांव लगा सकते है. प्राइस बैंड की बात करें तो, 116 रुपये से 122 रुपये के बीच तय किया गया है. 

कंपनी 1.47 करोड़ फ्रेश शेयर और 63 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करने वाली है. एक लॉट साइज 110 शेयरों का बनाया गया है. रिटेल निवेशकों को मिनिमम 13420 रुपये खर्च करने होंगे.

3. Apsis Aerocom IPO

Apsis Aerocom कंपनी के आईपीओ का साइज 35.77 करोड़ रुपये का है. निवेशक 11 मार्च से 13 मार्च तक आईपीओ पर अपना दांव लगा सकते हैं. कंपनी अपने इश्यू के जरिए 33 लाख फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. कंपनी ने प्राइस बैंड 104 रुपये से 110 रुपये के बीच तय किया है.  

4. Raajmarg Infra Investment Trust IPO

कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 6000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश शेयरों पर आधारित होगा और निवेशकों के लिए 11 मार्च से 13 मार्च तक खुला रहेगा. कंपनी ने इसके लिए 99 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.

आईपीओ में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा. जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रखा गया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मारा-मारी, सरकार ने कर दिया पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का ऐलान; फ्यूल डलवाने भागे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow