नाइट क्लब विवाद, ब्रायडन कार्स की इंग्लैंड से छुट्टी, हथकड़ी में आए थे नजर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स बीते शनिवार (22 अगस्त) इंग्लैंड के डर्बी शहर के एक नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में नजर आए थे. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस घटना को मद्दे नजर रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया. इंग्लिश टीम इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. कार्स सीरीज के लिए इंग्लैंड स्क्वॉड में शामिल थे. पहला टेस्ट खेला जा चुका है. दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से शुरू होगा. इस मैच के लिए कार्स को इंग्लिश स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. उनकी जगह सॉनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है. ECB Update- Brydon Carse — England Cricket (@englandcricket) August 24, 2026 बदलाव को लेकर रिलीज में कहा गया, "ECB की सिफारिश के बाद क्रिकेट रेगुलेटर ने साफ किया कि वे डर्बी में शनिवार की रात हुई घटनाओं की जांच करेंगे. जब तक यह जांच चल रही है और पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक ब्रायडन कार्स दूसरे टेस्ट मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे." यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना से 'शर्मनाक' हार, टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर; 51 साल का सूखा बरकरार गिरफ्तार नहीं हुए कार्स इंग्लिश मीडिया में बताया गया था कि कार्स को गिरफ्तार नहीं किया गया. उन्हें बगैर किसी आरोप के ही छोड़ दिया गया. कार्स नाइटक्लब में डरबीशायर के खिलाफ डरहम की काउंटी चैंपियनशिप जीत का जश्न मना रहे थे. अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा कि पूरा माजरा क्या है. Is that Ben Stokes lurking in the background? ????????????Mate, your buddy Brydon Carse is getting arrested and you’re hiding behind the bloody pillar! ????????????What would joe root thinking right now ????????????#EnglandCricket #JoeRoot pic.twitter.com/fM2Pv27bL3 — Charlie (@Shanks63331148) August 23, 2026 कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट से पहले रिलीज कर दिया गया था. उन्हें डरहम के लिए काउंटी मैच खेलने के लिए रिलीज किया गया था. टेलीग्राफ के जरिए पब्लिश की गई वीडियो में कार्स साथी क्रिकेटर मैथ्यू पॉट्स के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे थे. बैकग्राउंड में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी नजर आ रहे थे. नजर डालें कार्स के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो अब तक उन्होंने 14 टेस्ट, 30 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में वह 58 विकेट, वनडे में 34 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 20 विकेट ले चुके हैं. यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में पंत की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, जुरेल ने संभाली कीपिंग की जिम्मेदारी
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स बीते शनिवार (22 अगस्त) इंग्लैंड के डर्बी शहर के एक नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में नजर आए थे. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस घटना को मद्दे नजर रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया. इंग्लिश टीम इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है.
कार्स सीरीज के लिए इंग्लैंड स्क्वॉड में शामिल थे. पहला टेस्ट खेला जा चुका है. दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से शुरू होगा. इस मैच के लिए कार्स को इंग्लिश स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. उनकी जगह सॉनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है.
ECB Update- Brydon Carse — England Cricket (@englandcricket) August 24, 2026
बदलाव को लेकर रिलीज में कहा गया, "ECB की सिफारिश के बाद क्रिकेट रेगुलेटर ने साफ किया कि वे डर्बी में शनिवार की रात हुई घटनाओं की जांच करेंगे. जब तक यह जांच चल रही है और पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक ब्रायडन कार्स दूसरे टेस्ट मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे."
यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना से 'शर्मनाक' हार, टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर; 51 साल का सूखा बरकरार
गिरफ्तार नहीं हुए कार्स
इंग्लिश मीडिया में बताया गया था कि कार्स को गिरफ्तार नहीं किया गया. उन्हें बगैर किसी आरोप के ही छोड़ दिया गया. कार्स नाइटक्लब में डरबीशायर के खिलाफ डरहम की काउंटी चैंपियनशिप जीत का जश्न मना रहे थे. अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा कि पूरा माजरा क्या है.
Is that Ben Stokes lurking in the background? ????????????
Mate, your buddy Brydon Carse is getting arrested and you’re hiding behind the bloody pillar! ????????????
What would joe root thinking right now ????????????#EnglandCricket #JoeRoot pic.twitter.com/fM2Pv27bL3 — Charlie (@Shanks63331148) August 23, 2026
कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट से पहले रिलीज कर दिया गया था. उन्हें डरहम के लिए काउंटी मैच खेलने के लिए रिलीज किया गया था.
टेलीग्राफ के जरिए पब्लिश की गई वीडियो में कार्स साथी क्रिकेटर मैथ्यू पॉट्स के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे थे. बैकग्राउंड में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी नजर आ रहे थे.
नजर डालें कार्स के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो अब तक उन्होंने 14 टेस्ट, 30 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में वह 58 विकेट, वनडे में 34 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 20 विकेट ले चुके हैं.
यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में पंत की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, जुरेल ने संभाली कीपिंग की जिम्मेदारी
What's Your Reaction?