नवंबर में मचने वाला है धमाका! OnePlus से लेकर OPPO तक, ये 5 सुपरफास्ट स्मार्टफोन होने वाले हैं लॉन्च, चेक करें लिस्ट

Upcoming Smartphones: स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए नवंबर का महीना बेहद रोमांचक होने वाला है. इस महीने Nothing, OnePlus, Oppo, Realme और iQOO जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं. इनमें कुछ ऐसे मॉडल शामिल हैं जो डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में मार्केट को हिला सकते हैं. आइए जानते हैं उन पांच सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स के बारे में जो इस नवंबर लॉन्च होने वाले हैं. Nothing Phone (3a) Lite Nothing ने हाल ही में अपना पहला बजट स्मार्टफोन Phone (3a) Lite पेश किया है. यह फोन एल्युमिनियम और ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट और 8GB RAM दी गई है जो Android 15 आधारित NothingOS 3.5 पर चलता है. इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. पीछे की तरफ Glyph Light सिस्टम दिया गया है जो नोटिफिकेशन और कैमरा टाइमर दोनों का काम करता है. हालांकि, भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है. OnePlus 15 OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 15 भारत में 15 नवंबर को लॉन्च होगा. इसमें 6.78 इंच का फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस फोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से पावर किया गया है जो अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर है. कैमरे की बात करें तो इसमें नया 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन OxygenOS 16 (Android 16) पर चलता है और इसमें 7300mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹70,000 होने की उम्मीद है. iQOO 15 Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा. यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 6.85 इंच LTPO AMOLED स्क्रीन (144Hz) के साथ आएगा. इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा और फोन Android 16 आधारित OriginOS पर चलेगा. कीमत लगभग ₹55,000 से शुरू हो सकती है. Realme GT 8 Pro Realme नवंबर में अपना नया फ्लैगशिप GT 8 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5, 6.79 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (144Hz) और 1TB स्टोरेज + 16GB RAM का कॉम्बिनेशन मिलेगा. कंपनी ने कैमरे के लिए Ricoh के साथ साझेदारी की है जिससे इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है. इसकी कीमत लगभग ₹65,000 के आसपास हो सकती है. Oppo Find X9 Pro Oppo नवंबर में अपना Find X9 Pro लॉन्च करने जा रहा है, जो ColorOS 16 (Android 16) पर आधारित होगा. इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (120Hz), 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेक्शन में 50MP मेन + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 200MP टेलीफोटो का शानदार सेटअप दिया जा सकता है. अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास होगी. यह भी पढ़ें: iPhone Vs Android: नई रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, एक गलती से हो सकता है आपका फोन हैक

Nov 3, 2025 - 13:30
 0
नवंबर में मचने वाला है धमाका! OnePlus से लेकर OPPO तक, ये 5 सुपरफास्ट स्मार्टफोन होने वाले हैं लॉन्च, चेक करें लिस्ट

Upcoming Smartphones: स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए नवंबर का महीना बेहद रोमांचक होने वाला है. इस महीने Nothing, OnePlus, Oppo, Realme और iQOO जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं. इनमें कुछ ऐसे मॉडल शामिल हैं जो डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में मार्केट को हिला सकते हैं. आइए जानते हैं उन पांच सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स के बारे में जो इस नवंबर लॉन्च होने वाले हैं.

Nothing Phone (3a) Lite

Nothing ने हाल ही में अपना पहला बजट स्मार्टफोन Phone (3a) Lite पेश किया है. यह फोन एल्युमिनियम और ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट और 8GB RAM दी गई है जो Android 15 आधारित NothingOS 3.5 पर चलता है. इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. पीछे की तरफ Glyph Light सिस्टम दिया गया है जो नोटिफिकेशन और कैमरा टाइमर दोनों का काम करता है. हालांकि, भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है.

OnePlus 15

OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 15 भारत में 15 नवंबर को लॉन्च होगा. इसमें 6.78 इंच का फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस फोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से पावर किया गया है जो अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर है.

कैमरे की बात करें तो इसमें नया 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन OxygenOS 16 (Android 16) पर चलता है और इसमें 7300mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹70,000 होने की उम्मीद है.

iQOO 15

Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा. यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 6.85 इंच LTPO AMOLED स्क्रीन (144Hz) के साथ आएगा.

इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा और फोन Android 16 आधारित OriginOS पर चलेगा. कीमत लगभग ₹55,000 से शुरू हो सकती है.

Realme GT 8 Pro

Realme नवंबर में अपना नया फ्लैगशिप GT 8 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5, 6.79 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (144Hz) और 1TB स्टोरेज + 16GB RAM का कॉम्बिनेशन मिलेगा.

कंपनी ने कैमरे के लिए Ricoh के साथ साझेदारी की है जिससे इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है. इसकी कीमत लगभग ₹65,000 के आसपास हो सकती है.

Oppo Find X9 Pro

Oppo नवंबर में अपना Find X9 Pro लॉन्च करने जा रहा है, जो ColorOS 16 (Android 16) पर आधारित होगा. इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (120Hz), 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.

कैमरा सेक्शन में 50MP मेन + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 200MP टेलीफोटो का शानदार सेटअप दिया जा सकता है. अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास होगी.

यह भी पढ़ें:

iPhone Vs Android: नई रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, एक गलती से हो सकता है आपका फोन हैक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow