'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
देश में एलपीजी सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर संसद में गुरुवार को विपक्ष ने सरकार को घेरा. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया, जबकि संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने सिलेंडर संकट को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. एलपीजी किल्लत पर चर्चा की मांगनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में एलपीजी की कमी को लेकर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया. विपक्ष का कहना है कि देश के कई हिस्सों में सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इस पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए. सरकार बोली - जवाब देने को तैयारसंसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और सरकार इस पर जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती. जैसे ही संबंधित मंत्री सदन में आएंगे, सरकार इस मुद्दे पर जवाब देगी. संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शनएलपीजी संकट को लेकर संसद परिसर में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने 'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब' जैसे नारे लगाए और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का हमलामीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन खुद वह घबराए हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अलग वजहों से परेशान हैं और हालात को सही तरीके से संभाल नहीं पा रहे हैं. ऊर्जा सुरक्षा पर भी जताई चिंताराहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में ईंधन एक बड़ी समस्या बन सकता है क्योंकि देश की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो चुकी है. उनके अनुसार गलत विदेश नीति के कारण यह स्थिति बनी है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी तैयारी करने के लिए थोड़ा समय है, इसलिए प्रधानमंत्री और सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए, वरना करोड़ों लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
देश में एलपीजी सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर संसद में गुरुवार को विपक्ष ने सरकार को घेरा. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया, जबकि संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने सिलेंडर संकट को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
एलपीजी किल्लत पर चर्चा की मांग
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में एलपीजी की कमी को लेकर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया. विपक्ष का कहना है कि देश के कई हिस्सों में सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इस पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए.
सरकार बोली - जवाब देने को तैयार
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और सरकार इस पर जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती. जैसे ही संबंधित मंत्री सदन में आएंगे, सरकार इस मुद्दे पर जवाब देगी.
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
एलपीजी संकट को लेकर संसद परिसर में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने 'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब' जैसे नारे लगाए और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.
प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का हमला
मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन खुद वह घबराए हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अलग वजहों से परेशान हैं और हालात को सही तरीके से संभाल नहीं पा रहे हैं.
ऊर्जा सुरक्षा पर भी जताई चिंता
राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में ईंधन एक बड़ी समस्या बन सकता है क्योंकि देश की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो चुकी है. उनके अनुसार गलत विदेश नीति के कारण यह स्थिति बनी है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी तैयारी करने के लिए थोड़ा समय है, इसलिए प्रधानमंत्री और सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए, वरना करोड़ों लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
What's Your Reaction?